Day: February 24, 2022

'काली दुल्हन' पर विधानसभा में जोरदार संग्राम

‘काली दुल्हन’ पर विधानसभा में जोरदार हंगामा, मंत्री भूपेश बोलीं- अभद्रता पर माफी मांगें पूनियां: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां के “काली दुल्हन” वाले बयान पर सदन में हंगामा, मंत्री ममता भूपेश ने सदन में उठाया मुद्दा, सतीश पूनियां से माफी मंगवाने की मांग उठाई, वहीं भाजपा विधायक रीट मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग, ममता भूपेश ने सदन में कहा- ‘सतीश पूनियां ने दिया है रंगभेदी बयान, सरकार के शानदार बजट से बौखला गए पूनियां, जिन्होंने कल इस तरीके से यह बयान दिया, राजस्थान में आज तक इस तरह की नहीं की होगी टिप्पणी, हमारी मांग पूनियां सार्वजनिक रूप से मांगें माफी’, दोनों पक्ष के सदस्य वेल में आए, सत्ता पक्ष की महिला सदस्य आईं वैल में, हंगामा बढ़ता देख सदन की कार्यवाही की गई आधे घंटे के लिए स्थगित, बुधवार को पेश हुए राज्य बजट के बाद पत्रकारों ने पूछी थी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की राय, प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूनियां ने कहा था- ‘मौजूदा बजट लीपापोती वाला है बजट और फिर पूनियां ने इसकी तुलना डाली थी एक काली दुल्हन से, पूनियां ने कहा था- ‘ऐसा लग रहा है कि किसी काली दुल्हन को ब्यूटी पार्लर पर ले जाकर उसका अच्छे से श्रृंगार कर किया गया पेश, इससे ज्यादा इस बजट में मुझे कुछ नहीं लगता’, REET और RAS मसले पर घिरी गहलोत सरकार को पूनियां ने घर बैठे दिया बड़ा मुद्दा

Read More »
प्रियंका गांधी ने बजट को सराहा

गहलोत सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के हित में लिया बहुत बड़ा फैसला- प्रियंका गांधी ने बजट को सराहा: प्रदेश का बजट बना देशभर में चर्चा का विषय, सीएम गहलोत के बजट की गूंज सुनाई दे रही दिल्ली के सियासी गलियारों में और यूपी के चुनावी रण में, कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी ने की गहलोत सरकार के बजट की तारीफ, प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट- ‘राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करके सरकारी कर्मियों के हित में लिया है बहुत बड़ा फैसला, कांग्रेस पार्टी सरकारी कर्मियों के हितों के लिए पूरी तरह है समर्पित, हमने जनता के हित में किया है काम और आगे भी करते रहेंगे काम’, सीएम गहलोत ने बुधवार को पेश किया था राजस्थान का बजट, इस दौरान सीएम ने की बड़ी घोषणा की 1 जनवरी 2004 और उसके पश्चात नियुक्त हुए सरकारी सेवाओं से जुड़े सभी कर्मचारियों लिए आगामी वर्ष से लागू की जाएगी पूर्व पेंशन योजना, सचिवालय और कर्मचारी संगठन में इससे हैं खुशी की लहर, वहीं बजट में लिए गए फैसले ट्विटर पर भी हो रहे हैं ट्रेंड

Read More »
'काली दुल्हन' वाले बयान पर बैकफुट पर पूनियां

‘काली दुल्हन’ वाले बयान पर बैकफुट पर पूनियां, बोले- ‘क्षमाप्रार्थी, अनायास मुंह से निकले कुछ शब्द’: काली दुल्हन वाले बयान पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां बैकफुट पर, विवादित बयान के बाद सतीश पूनियां कांग्रेस और महिला संगठनों के आए निशाने पर, विवाद बढ़ता देख पूनियां ने अपने शब्दों को वापस लेना ही समझा मुनासिब, पूनियां ने एक बयान जारी कर कहा- ‘बुधवार को पेश हुए राज्य बजट पर मैं भाजपा पार्टी का रख रहा था पक्ष, उस दौरान अनायास मुंह से निकले कुछ शब्द, मेरे उन शब्दों से किसी को लगा हो बुरा, भावनाएं आहत हुई हों तो मैं विनम्रता से हूं क्षमा प्रार्थी’, पूनियां के अनुसार वे सामान्य तौर पर इस प्रकार के शब्दों का नहीं करते हैं इस्तेमाल’, बुधवार को पेश हुए राज्य बजट के बाद पत्रकारों ने पूछी थी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की राय, प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूनियां ने कहा था- ‘मौजूदा बजट लीपापोती वाला है बजट और फिर पूनियां ने इसकी तुलना डाली थी एक काली दुल्हन से, पूनियां ने कहा था- ‘ऐसा लग रहा है कि किसी काली दुल्हन को ब्यूटी पार्लर पर ले जाकर उसका अच्छे से श्रृंगार कर किया गया पेश, इससे ज्यादा इस बजट में मुझे कुछ नहीं लगता’, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने जहां माफी मांगने की रखी थी मांग, राज्य महिला आयोग ने पूनियां को नोटिस जारी करने का लिया था फैसला

Read More »
ऐसा भुगतोगे की सोचा भी न होगा...

ऐसा भुगतोगे की सोचा भी न होगा… यूक्रेन में सैन्य अभियान की शुरुआत के बाद पुतिन की अमेरिका को कड़ी चेतावनी: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने की यूक्रेन में सैन्य अभियान की घोषणा, पुतिन का दावा- ‘इसका मकसद है नागरिकों की रक्षा करना’, पुतिन ने टेलीविजन पर एक संबोधन में कहा- ‘यूक्रेन द्वारा पेश किए जा रहे खतरों के जवाब में की जा रही है यह कार्रवाई, रूस का लक्ष्य यूक्रेन पर कब्जा करना नहीं, खून-खराबे के लिए यूक्रेन का शासन होगा जिम्मेदार’, पुतिन ने अमेरिका जैसे अन्य देशों को आगाह किया की रूसी कार्रवाई में किसी प्रकार के हस्तक्षेप का नहीं करें प्रयास, कहा- ‘यूक्रेन में हमारे अभियान को रोकने के प्रयास के ऐसे परिणाम होंगे, जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखे होंगे’, पुतिन ने अमेरिका और उसके सहयोगियों पर यूक्रेन को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में शामिल होने से रोकने और मॉस्को को सुरक्षा गारंटी देने की रूस की मांग की अनदेखी करने का भी लगाया आरोप, रूस की ओर से यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई किये जाने की घोषणा के बाद अमेरिका वहां के घटनाक्रमों पर बनाए हुए है नजर

Read More »
16456688536216e9f5a834a

गहलोत सरकार द्वारा दिए गए iphone 13 फ़ोन वापस करेंगे बीजेपी विधायक, पूनियां ने दी जानकारी: गहलोत सरकार ने राजस्थान का बजट पेश करने के बाद सभी विधायकों को iphone 13 फोन किया गिफ्ट, गहलोत सरकार द्वारा विधायकों को दिए गए इस नायाब तोहफे पर हुआ लाखों खर्च, इस खर्चे को लेकर जब मीडिया में आने लगीं तमाम तरह की खबरें, तो देर शाम भाजपा ने iphone 13 के रूप में मिली गहलोत सरकार की सौगात लौटाने की बात कह डाली, देर रात बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने ट्वीट कर कहा- ‘माननीय गुलाबचंद कटारिया और राजेन्द्र राठौड़ तथा अन्य विधायकों से चर्चा के बाद यह हुआ है निश्चित, कि प्रदेश भाजपा के सभी विधायक राज्य सरकार पर पड़ने वाले वित्तीय भार को दृष्टिगत रखते हुए कांग्रेस सरकार द्वारा दिये गए iPhone करेंगे वापस,’ गहलोत सरकार ने विधायकों को दिए गए इस महंगे तोहफे पर लगभग 58 लाख रुपए किए हैं खर्च

Read More »