Pachpadra Refinery Fire: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से एक दिन पहले राजस्थान के पचपदरा रिफाइनरी में लगी भीषण आग, करीब 20 दमकलें मौके पर है मौजूद, कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पचपदरा रिफाइनरी का करने वाले हैं शिलान्यास, मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर 2 बजे रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) में लगी आग, धुएं का गुबार उठने पर कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी सिस्टम चालू किया, कल इसी रिफाइनरी में PM नरेंद्र मोदी सीडीयू यूनिट का करने वाले है उद्घाटन, इस बड़े हादसे के बाद माना जा रहा है कि पीएम मोदी का दौरा हो सकता है रद्द, हालांकि पॉलिटॉक्स न्यूज़ इस बात की नहीं करता पुष्टि, वही इस मामले में पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने दी बड़ी प्रतिक्रिया, अशोक गहलोत ने कहा- बालोतरा के पचपदरा में रिफाइनरी में आग लगने की खबर सुनकर चिंता हुई, रिफाइनरी हम सभी राजस्थानियों के लिए गर्व करने वाली परियोजना है जिसका कल उद्घाटन होना है, ऐसे समय पर यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, मैं इस घटना में सभी की सलामती की प्रार्थना करता हूं
Pachpadra Refinery Fire, PM Modi Rajasthan Visit, Balotra News, Pachpadra Refinery Inauguration, Breaking News Rajasthan, Ashok Gehlot on Refinery Fire, CDU Unit Fire Pachpadra, Politalks News










