



Day: February 24, 2022


लालू को फिर हाईकोर्ट से आस, डोरंडा कोषागार मामले में CBI कोर्ट के फैसले को दी चुनौती, मांगी जमानत: चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव ने झारखंड हाईकोर्ट का खटखटाया है दरवाजा, लालू प्रसाद यादव में उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर CBI की विशेष अदालत की ओर से सुनाए गए फैसले को दी है चुनौती, CBI की कोर्ट ने गत 21 फरवरी को डोरंडा कोषागार से हुई करीब 139. 35 करोड़ रुपये की निकासी के मामले में लालू यादव को 5 वर्ष की कैद तथा 60 लाख रुपये के जुर्माने की सुनाई थी सजा, अपनी याचिका में कोर्ट के फैसले को चुनौती देने के साथ-साथ RJD सुप्रीमो ने मांगी है जमानत, अपनी याचिका में लालू ने सजा की आधी अवधि पूरी होने के साथ-साथ बढ़ती उम्र और 17 बीमारियों से पीड़ित होने का दिया है हवाला, चारा घोटाले के मामले में झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए सप्ताह में एक दिन की तिथि शुक्रवार है निर्धारित, लालू के अधिवक्ताओं का प्रयास है कि पहली तिथि को ही केस पर हो जाए सुनवाई, लालू के अधिवक्ताओं की कोशिश है कि होली से पहले मिल जाए जमानत, कोर्ट में CBI के अधिवक्ता जमानत का कर सकते हैं विरोध
24 Feb 2022
Read More »

राम रहीम नहीं है हार्डकोर क्रिमिनल, खालस्तानियों से उसकी जान को खतरा- हरियाणा सरकार का HC में जवाब: दो हत्याओं और साध्वियों से रेप का दोषी सिरसा डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम सिंह ‘हार्डकोर क्रिमिनल’ यानि अति गंभीर प्रवृत्ति का नहीं है अपराधी, पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान डेरा मुखी को फरलो देने वाली हरियाणा सरकार का है ऐसा कहना, विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार परमजीत सिंह सहोली की याचिका पर हाईकोर्ट में सरकार ने दिया जवाब, याचिका में राम रहीम को गया था हार्डकोर अपराधी, हाईकोर्ट को बताया गया कि डेरा मुखी को जिन दो हत्या के मामलों में हुई है सजा , उसने खुद नहीं की थीं वह हत्याएं, राम रहीम हमलावरों के साथ साजिश रचने की धाराओं में था आरोपी, उसे सजा भी इसी अपराध में थी हुई, मामले में रोहतक की डिस्ट्रिक्ट जेल के सुपरिंटेंडेंट सुनील सांगवान का हलफनामा कोर्ट में किया गया है पेश, याचिका में डेरा मुखी की फरलो रद्द करने की थी मांग
24 Feb 2022
Read More »


REET की नहीं होगी CBI जांच- हाईकोर्ट के फैसले से गहलोत सरकार को राहत तो BJP को लगा बड़ा झटका: राजस्थान हाईकोर्ट ने रीट पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई के आदेश देने से किया इंकार, हाइकोर्ट ने एबीवीपी की सीबीआई जांच कराने से जुड़ी याचिकाओं को कर दिया खारिज, एबीवीपी ने सीबीआई जांच के लिए हाईकोर्ट में दाखिल की थी याचिका, हाईकोर्ट की जयपुर पीठ के मुख्य न्यायाधीश अकील कुरैशी ने राज्य सरकार को एसआईटी गठित करने के दिए निर्देश, हाईकोर्ट ने जांच एजेंसी एसओजी को 4 सप्ताह में प्रगति रिपोर्ट कोर्ट को सौंपने के दिए हैं निर्देश, हाईकोर्ट के फैसले से रीट पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच के लिए लगातार आंदोलनरत भाजपा को लगा है तगड़ा झटका, हाईकोर्ट के आदेश पर राज्य सरकार को गठित करनी होगी एसआईटी, एसआईटी हाईकोर्ट के सुपरवीजन में रीट पेपर लीक की करेगी जांच, राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला भाजपा के लिए माना जा रहा है बड़ा झटका, भाजपा सड़क से लेकर विधानसभा तक रीट पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से करवाने की कर रही थी मांग, गहलोत सरकार ने पहले ही रीट मामले की सीबीआई से जांच कराने से कर दिया था इंकार
24 Feb 2022
Read More »



भाजपा सांसद ठाकुर की अचानक बिगड़ी तबीयत, जाना पड़ा कार्यक्रम बीच में छोड़कर, डॉक्टर कर रहे जांच: भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की अचानक बिगड़ी तबीयत, ब्लड प्रेशर बढ़ने और सांस लेने में महसूस हुई तकलीफ, तबीयत बिगड़ने पर कार्यक्रम छोड़ पहुंची घर, पौधरोपण कार्यक्रम बीच में ही जाना पड़ा छोड़कर, वह घर पर ही ले रहे हैं स्वास्थ्य लाभ, सांसद के स्वास्थय की जांच कर रही है डॉक्टरों की टीम, अभी डॉक्टर्स ने सांसद को दी आराम की सलाह
24 Feb 2022
Read More »

मलिक की गिरफ्तारी पर ‘बवाल’, अघाड़ी सरकार के मंत्रियों-विधायकों का प्रदर्शन, BJP भी उतरी सड़कों पर: महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक की गिरफ्तारी पर ‘बवाल’, बुधवार को स्पेशल PMLA कोर्ट ने 3 मार्च तक के लिए ED की हिरासत में भेजा, मलिक की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र में आया एक बड़ा राजनीतिक भूचाल, महाविकास अघाड़ी की तीनों पार्टियों से जुड़े नेता केंद्र सरकार और भाजपा पर हैं हमलावर, कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी के लगभग सभी मंत्री, विधायक, सांसद और हजारों कार्यकर्ता मुंबई में मंत्रालय के बाहर कर रहे हैं प्रदर्शन, महाराष्ट्र की राजनीति में पहली बार ऐसा हुआ है, जब सत्तारूढ़ दल से जुड़े मंत्री और नेता केंद्र सरकार और सेंट्रल एजेंसी के खिलाफ कर रहे हैं प्रोटेस्ट, इसके अलावा MVA से जुड़े कार्यकर्ता भी इस गिरफ्तारी के विरोध में कर रहे हैं प्रदर्शन, दूसरी तरफ जवाब में भाजपा ने भी राज्य के कई रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन करने का किया ऐलान, नवाब मलिक पिछले कई महीने से समीर वानखेड़े और उनके जरिए बीजेपी पर कर रहे थे हमले, नवाब मलिक ने पहले ही कहा था- ‘सुना है कि मेरे घर जल्द आने वाले हैं मेहमान (ईडी)
24 Feb 2022
Read More »



