Day: February 24, 2022

यूक्रैन में फंसे भारतीय नागरिकों की आवाज बने हनुमान बेनीवाल

यूक्रैन में फंसे भारतीय नागरिकों की आवाज बने हनुमान बेनीवाल, उन्हें लाने के लिए केंद्र से की ये बड़ी मांग: रूस-यूक्रेन में जंग चरम पर, लंबे तनाव के बाद रूस ने गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे यूक्रेन पर बोलै हमला, इस कदम के चलते भारत सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए रेस्क्यू मिशन रोका, वहीं भारत लोटे नागरिकों से विमान कंपनी एयर इंडिया ने दोगुना किराया किया है वसूल, नागौर सांसद एवं RLP मुखिया हनुमान बेनीवाल ने विमान कंपनी द्वारा किये गए इस कृत्य को ठहराया गलत, सांसद बेनीवाल ने ट्वीट कर लिखा- ‘नरेंद्र मोदी जी संकट के साये में यूक्रेन में रह रहे राजस्थान सहित देश के छात्रों व नागरिकों को सरकार के स्तर पर निःशुल्क लाने की जरूरत थी मगर विमान कंपनी एयर इंडिया ने दोगुना किराया वसूल किया है जो किसी भी दृष्टि से नहीं है सही, संकट की घड़ी में विदेश में रह रहे भारत के छात्रों को देश की सरकार से होती है अपेक्षाएं ऐसे में सभी को भारत लाने के लिए की जाए वैकल्पिक व्यवस्था, चूंकि सरकार के संज्ञान में वहां के हालातो की जानकारी थी फिर केंद्र ने क्यों की देर ?’ वहीं सांसद बेनीवाल ने जंगी माहौल में पीएम मोदी से की अपील- ‘भारत हमेशा रहा है शांति का पक्षधर और रूस के भारत से रिश्ते हमेशा रहे हैं अच्छे ऐसे में इस मसले पर पीएम मोदी को है हस्तक्षेप करने की जरूरत’

Read More »
कांग्रेस के युवा विधायक भाकर का भाजपा पर तीखा हमला

हम राम रहीम को लाए हैं, आसाराम को भी लाएंगे- डेरा प्रमुख को Z प्लस सुरक्षा दिए जाने पर भड़के भाकर: राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को बजट पर वाद-विवाद, युवा कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर ने भाजपा पर बोला तीखा हमला- ‘आज भारतीय जनता पार्टी का देश में बन गया है नया नारा , हम राम रहीम को लाए हैं हम आसाराम को भी लाएंगे, एक बलात्कारी को जेल से निकालकर अपने चुनाव में वोटों के फायदे के लिए उसे दी जेड श्रेणी सुरक्षा, उससे साफ हो गया है कि भाजपा का यही है नया नारा’, मुकेश भाकर ने कहा- ‘भाजपा है बलात्कारियों की मदद करने वाली पार्टी’, इस दौरान सदन में भाजपा विधायकों ने किया जबरदस्त हंगामा, सभापति राजेंद्र पारीक ने संभाला मामला

Read More »
रूस-यूक्रेन संकट पर PM ले रहे हाईलेवल मीटिंग

रूस-यूक्रेन संकट पर PM ले रहे हाईलेवल मीटिंग, एयरस्पेस बंद, भारतीयों की घर वापसी के प्लान-B पर विचार: यूक्रेन में रूस ने शुरू किया सैन्य अभियान, संकट को लेकर केन्द्र सरकार गंभीर, पीएम मोदी ले रहे हैं हाईलेवल मीटिंग, बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, गृहमंत्री अमित शाह, NSA अजीत डोभाल, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा मौजूद, बैठक से पहले राजनाथ बोले- ‘भारत चाहता है शांति’, रूस के सैन्य अभियान के चलते यूक्रेन का एयर स्पेस बंद, जिससे भारतीय नागरिकों को एयर लिफ्ट करने जा रही एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट को भी रास्ते से लौटना पड़ा वापस, केंद्र सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए प्लान-B पर काम करना किया शुरू, सरकार ने कहा- ‘अपने नागरिकों को निकालने के लिए वैकल्पिक रास्तों पर किया जा रहा है मंथन, सरकार ने तब तक यूक्रेन में मौजूद भारतीय नागरिकों और यहां उनके परिजनों से हौसला बनाए रखने की अपील की, एक आंकड़े के मुताबिक 20 हजार से ज्यादा भारतीय फंसे हैं यूक्रेन में

Read More »
योगी का अखिलेश पर निशाना

सपा का नाम है समाजवादी लेकिन काम तमंचावादी और सोच है परिवारवादी- योगी का अखिलेश पर निशाना: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव का घमासान हुआ तेज, पांचवे चरण के लिए 27 फरवरी को होगा मतदान, ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार किया तेज, इसी कड़ी में श्रावस्ती पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- ‘5 साल पहले यूपी में होता था रोज नया दंगा लेकिन अब नहीं, पहले की सरकार में लोगों को नहीं करने दिया जाता था पूजा, रामलीला के पंडाल में गुंडे आकर करते थे परेशान, बसपा की सरकार में 324 दंगे हुए थे और बसपा की सरकार से पहले समाजवादी पार्टी की सरकार थी उसमें हुआ करते थे आतंकी हमले, सपा का नाम तो समाजवादी है लेकिन काम तमंचावादी और सोच परिवारवादी है, ये तमंचा बनवाकर करवाते थे राहजनी, जन्माष्टमी, होली, कावड़ियों पर लगवा देते थे रोक, मैं कहता हूं चिंता मत करिये अभी तो आपने बुलडोजर की एक झलक देखी है, 10 मार्च के बाद हम आपको इसकी पूरी फिल्म दिखाएंगे इसके बाद बचे हुए कुछ लोग शिमला की तरह हो जायेगे शांत’

Read More »
REET पेपरलीक की CBI जांच की मांग

REET पेपरलीक की CBI जांच की मांग, बेरोजगारों ने डाला महापड़ाव, बोले- मंत्री गर्ग को करो बर्खास्त: राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर बेरोजगारों का बढ़ता लगातार, पेपर लीक, फर्जीवाड़े और नकल के खिलाफ गैर जमानती कानून बनाने की मांग को लेकर प्रदेशभर के बेरोजगारों ने जयपुर के 22 गोदाम पर डाला महापड़ाव, राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव का बयान- ‘सरकार की कथनी और करनी में है अंतर, इसलिए अब राजस्थान के बेरोजगार सरकार से लड़ेंगे आर-पार की लड़ाई, सरकार जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं करती महापड़ाव रहेगा जारी, राजस्थान में रीट, सब-इंस्पेक्टर, जेईएन, समेत सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई है धांधली, रीट परीक्षा की CBI जांच करने के साथ ही रीट का डाटा सार्वजनिक कर मंत्री सुभाष गर्ग को किया जाना चाहिए बर्खास्त’, हालांकि आज राजस्थान हाईकोर्ट ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग को कर दिया है खारिज

Read More »
छत्तीसगढ़ CM बघेल ने गुरु गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

छत्तीसगढ़ CM बघेल ने गुरु गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, गोरखपीठ को बताया संस्कृति का ध्वजवाहक: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का घमासान, कांग्रेस के स्टार प्रचारक और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को पहुंचे योगी आदित्यनाथ के मठ, भूपेश बघेल ने गोरखपुर में स्थित गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना, मुख्यमंत्री बघेल ने गोरखपीठ को समरसता और भाईचारे की भारतीय परंपरा और संस्कृति का बताया है ध्वजवाहक‌, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गोरखनाथ मंदिर में रुके करीब 20 मिनट तक, बघेल के साथ छत्तीसगढ़ के विधायक कुंवर सिंह निषाद और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी भी थे मौजूद, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी मठ के हैं महंत

Read More »
भाजपा पर प्रियंका वार

यूपी में हो रही है धर्म की राजनीति बीजेपी झूठ बोलकर आती है सत्ता में आती है और करती है राज- प्रियंका: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव का घमासान हुआ तेज, 5वें चरण के मतदान के लिए प्रचार अभियान हुआ तेज, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने साधा भाजपा पर जमकर निशाना, कहा- ‘बीजेपी धर्म और जाति की कर रही है राजनीति और गरीब को गरीब ही रहने देना चाहती है, मोदी जी को छुट्टा जानवरों की नहीं थी जानकारी और जब आया विधानसभा चुनाव तो छुट्टा जानवर आ गया याद, छत्तीसगढ़ में छुट्टा जानवरों से निजात पाने के लिए किये गए हैं कई काम लेकिन यूपी में हो रही है सिर्फ धर्म की राजनीति, गौशाला में गायें हैं बदहाल, प्रतिदिन गायों की हो रही है मौत, जिंदा गायों को दफनाया जा रहा है, आज महंगाई ने देश में की चरम सीमा पार, महंगाई धर्म जाति देख कर नहीं आती है फिर भी आप लोग क्यों धर्म जाति के आधार पर डालते हो वोट, बीजेपी सरकार झूठ बोलकर सत्ता में आती है और करती है राज, पीएम मोदी ने 16 हजार करोड़ रुपये में दो हवाई जहाज खरीदे हैं लेकिन किसानों की उन्हें नहीं है चिंता’

Read More »