



Day: February 23, 2022


बजट 2022-23 होगा जनकल्याणकारी सिद्ध एवं प्रदेश की प्रगति को प्रदान करेगा नई दिशा व गति- पायलट: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट 2022-23 किया पेश, सीएम गहलोत द्वारा जारी इस बजट में कर्मचारी, किसान, स्टूडेंट्स, युवा, महिला, बुजुर्ग हर वर्ग के और प्रत्येक क्षेत्र के लिए की गई कल्याणकारी घोषणाएं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा जारी किए गए बजट को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं टोंक विधायक सचिन पायलट की प्रतिक्रिया आई सामने, सचिन पायलट ने बजट को बताया जनकल्याणकारी, ट्वीट कर कहा- ‘राज्य सरकार द्वारा आज वर्ष 2022-23 का बजट किया गया पेश, यह बजट समाज के सभी वर्गों के हित व प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र के संपूर्ण विकास को ध्यान मे रखकर बनाया गया है, मुझे विश्वास है कि यह बजट अवश्य ही होगा जनकल्याणकारी सिद्ध एवं प्रदेश की प्रगति को नई दिशा व गति करेगा प्रदान’
23 Feb 2022
Read More »

यूपी चुनाव- किसी भी बटन को दबाने पर निकल रही सिर्फ BJP की पर्ची तो कहीं सपा के बटन पर डाली फेवीक्विक: उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए चौथे चरण का मतदान जारी, इसी बीच प्रदेश के कई क्षेत्रों से EVM से छेड़छाड़ की बड़ी ख़बरें आ रहीं हैं सामने, लखीमपुर खीरी के कादीपुरसानी गांव के बूथ नंबर 109 पर EVM में डाली गई फेवीक्विक, समाजवादी पार्टी के बटन के ऊपर डाली गई फेवीक्विक, इस कारण नहीं दब रहा सपा का चुनाव चिन्ह वाला साईकिल का बटन, सपा प्रत्याशी ने पार्टी के बटन को चिपकाने का लगाया आरोप, इस कारण यहां डेढ़ से दो घण्टे के लिए मतदान रहा बाधित, वहीं लखीमपुर के ही बूथ नंबर 85 पर कोई भी बटन दबाने पर निकल रही है बीजेपी की पर्ची, इस पर सपा व अन्य पार्टियों के प्रत्याशियों ने की शिकायत और जताई नाराजगी, जिसके चलते यहां दो घंटे के लिए रोका गया मतदान, दोनों ही जगहों पर अधिकारियो ने मौके पर पहुंचकर उपलब्ध कराई नई मशीनें, प्रदेश के 9 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर डाले जा रहे हैं वोट, दोपहर 1 बजे तक 37.45% हुए मतदान, इनमें सबसे ज्यादा 41.21% वोट के साथ पीलीभीत पहले नंबर पर, वहीं 40.97% के साथ लखीमपुर खीरी है दूसरे नंबर पर, वहीं लखीमपुर खीरी में वोट डालने पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने डाला वोट, भारी सुरक्षा के बीच अजय टेनी ने लखीमपुर खीरी के बनबीरपुर स्थित मतदान केंद्र पर डाला वोट, इस दौरान टेनी के सैकड़ों समर्थक भी मतदान केंद्र पर रहे मौजूद
23 Feb 2022
Read More »

उत्तरप्रदेश में चौथे चरण के लिए मतदान जारी, 1 बजे तक हुआ 37 प्रतिशत मतदान, टेनी ने डाला वोट: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर, प्रदेश के 9 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर डाले जा रहे हैं वोट, दोपहर 1 बजे तक 37.45% हुए मतदान, इनमें सबसे ज्यादा 41.21% वोट के साथ पीलीभीत पहले नंबर पर, वहीं 40.97% के साथ लखीमपुर खीरी है दूसरे नंबर पर, इसी बीच प्रदेश के कई क्षेत्रों से आ रही रही है EVM से छेड़छाड़ की भी ख़बरें सामने, सपा प्रत्याशी ने लगाया गंभीर आरोप, लखीमपुर खीरी के कादीपुरसानी गांव के बूथ नंबर 109 पर EVM में डाली गई फेवीक्विक, सपा प्रत्याशी ने पार्टी के बटन को चिपकाने का लगाया आरोप, वहीं लखीमपुर के ही बूथ नंबर 85 पर कोई भी बटन दबाने पर निकल रही है बीजेपी की पर्ची, जिसके बाद दो घंटे के लिए रोका गया मतदान, अधिकारियो ने मौके पर पहुंचकर दी नई मशीने, वहीं लखीमपुर खीरी में वोट डालने पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने डाला वोट, भारी सुरक्षा के बीच उन्हें खिमपुर खीरी के बनबीरपुर स्थित मतदान केंद्र पर डाला वोट, इस दौरान टेनी के सैकड़ों समर्थक भी मतदान केंद्र पर रहे मौजूद
23 Feb 2022
Read More »

सीएम गहलोत ने देश में सबसे लंबे बजट भाषण का बनाया नया रिकॉर्ड, पूरे 2 घण्टे 56 मिनिट तक पड़ा भाषण: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज विधानसभा में अपनी तीसरी सरकार का चौथा बजट किया पेश, इस दौरान सीएम गहलोत ने अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ बनाया नया रिकॉर्ड, देश में सबसे लंबे बजट भाषण का सीएम गहलोत ने बनाया नया रिकॉर्ड, पिछले साल 2 घण्टे 46 मिनिट का बजट भाषण पढ़कर सीएम गहलोत ने बनाया था सबसे बड़ा रिकॉर्ड, इस साल 2022-23 के बजट भाषण में सीएम गहलोत ने 2 घण्टे 56 मिनिट का लंबा भाषण देकर बनाया नया रिकॉर्ड, इस दौरान सीएम गहलोत ने प्रदेश के सभी वर्गों को किया खुश, खासकर इन बार किसानों को समर्द्ध बनाने के लिए अलग से पेश किया गया कृषि बजट, वहीं राज्य कर्मचारियों को भी सीएम गहलोत ने किया खुश तो आम उपभोक्ताओं को 50 यूनिट फ्री बिजली का दिया तोहफा
23 Feb 2022
Read More »

दाऊद से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए मलिक को ED ने उठाया घर से, NCP में मचा हंगामा: महाराष्ट्र की सियासत को लेकर बड़ी खबर, बुधवार सुबह 7 प्रवर्तन निदेशालय की बड़ी कार्रवाई, अलसुबह ED की टीम पहुंची उद्धव सरकार में मंत्री और NCP के दिग्गज नेता नवाब मलिक के घर और 7.45 बजे पहुंची ED ऑफिस, इस दौरान ED के साथ CRPF की एक बड़ी टीम भी थी मौजूद, ईडी ने मलिक को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में किया था तलब, सूत्रों के अनुसार ED के कुछ अधिकारी सुबह कुर्ला में मलिक के आवास पर गए और उनसे जांच में शामिल होने का किया था अनुरोध, वहीं प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की गई कार्रवाई के बाद NCP में मचा हंगामा, ईडी द्वारा एनसीपी नेता नवाब मलिक से की गई पूछताछ को एनसीपी मुखिया शरद पवार ने बताया ताकत का दुरुपयोग, वहीं शिवसेना नेता संजय राउत ने दिया बड़ा बयान- ‘मैं एक-एक अफसर को करूंगा एक्सपोज, नवाब मलिक हैं महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री, वो बोलते हैं सच, यह महाराष्ट्र सरकार के लिए है चैलेंज, 2024 के बाद आपकी भी होगी जांच’
23 Feb 2022
Read More »

सीएम गहलोत की बड़ी घोषणा, पर्यटन को मिला इंडस्ट्री का दर्जा, सरकार पर आएगा 700 करोड़ का भार: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बजट 2022-23 कर रहे हैं पेश, इस दौरान पर्यटन विभाग को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की बड़ी घोषणा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने टूरिज्म एंड हॉस्पिटिलिटी को दिया इंडस्ट्री का दर्जा, अब पर्यटन इकाइयों को इंडस्ट्री के अनुसार टैरिफ और लेवी होगी देय, ऐसे में राज्य सरकार पर आएगा 700 करोड़ रूपये का अतिरिक्त भार, रिप्स के तहत मिले लाभ 1 वर्ष तक बढ़ाए गए, देश के साथ साथ प्रदेश में कोरोना के कारण सबसे ज्यादा पर्यटन क्षेत्र हुआ है प्रभावित, ऐसे में पर्यटन क्षेत्र की वर्षो की जा रही मांग को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया पूरा
23 Feb 2022
Read More »

सीएम अशोक गहलोत ने खोला घोषणाओं का पिटारा, घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगी 50 यूनिट मुफ्त बिजली: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट 2022-23 किया पेश, बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बड़ी घोषणा, सीएम गहलोत ने बिजली को लेकर बजट में की बड़ी घोषणा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अनुसार सभी घरेलू उपभोक्ताओं को दी जाएगी 50 यूनिट मुफ्त बिजली तो वहीं 150 यूनिट तक 3 रुपये और 150 से 300 यूनिट तक 2 रुपये और इससे ऊपर के कंज्यूमर को भी स्लैब के हिसाब से लाभ दिया जायेगा लाभ, इस पर राज्य सरकार वहन करेगी 4 हजार 500 करोड़ का भार, इसके साथ ही सीएम गहलोत ने की कालीसिंध थर्मल प्लांट झालावाड़ में 700 मेगावाट की एक और बिजली यूनिट स्थापित करने की घोषणा, इसके साथ ही 9 वर्ष से अधिक की पेंडेंसी की लगभग 3,38,000 विद्युत कनेक्शन आवेदन एक साथ खत्म करने के लिए आगामी 22 फरवरी तक के सभी आवेदन विद्युत कनेक्शनों को 2 साल में किया जाएगा जारी
23 Feb 2022
Read More »

CM गहलोत ने किया पहला कृषि बजट पेश, सिंचाई योजनाओं के लिए की 100 करोड़ रुपये अनुदान की घोषणा: राजस्थान के संवेदनशील मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया अलग से कृषि बजट पेश, इस दौरान सीएम गहलोत ने किसानों को कई सौगाते देते हुए की घोषणा- ‘आगामी 5 सालों में कृषि के क्षेत्र में राजस्थान को लाया जाएगा अग्रणी राज्यों में, प्रदेश के किसानों की आय बढ़ाना है हमारा लक्ष्य, प्रदेश की कांग्रेस सरकार हमेशा रही है किसान हितेषी, प्रदेश में करीब 85 लाख परिवार हैं कृषि पर निर्भर, ऐसे में सिंचाई योजनाओं के लिए 100 करोड़ रुपये अनुदान, सूक्ष्म सिंचाई मिशन के लिए 2000 करोड़ रुपये का किया प्रावधान, 3 लाख पशुपालकों को हरा चारा के बीज मिनिकिट में कराए जाएंगे उपलब्ध, 5 करोड़ रुपए की लागत से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर मिलेट की स्थापना की जाएगी, मसाला फसलों का 3000 हेक्टेयर क्षेत्र में विकास करवाया जाएगा, 1 लाख किसानों को सोलर पंप के लिए 500 करोड़ का किया गया है अनुदान, कृषि बिजली कनेक्शनों की लंबित फाइलों को आगामी वर्ष में दिए जाएंगे कनेक्शन, मुख्यमंत्री जैविक खेती मिशन होगा शुरू साथ ही राजस्थान कमोडिटी बोर्ड का भी होगा गठन’
23 Feb 2022
Read More »

बजट भाषण के दौरान सीएम गहलोत का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, प्रदेश में लागू होगी पुरानी पेंशन योजना: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बजट 2022-23 विधानसभा में पेश करते हुए, इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकारी कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात, सीएम गहलोत ने वेतन विसंगतियों के लिए की बड़ी घोषणा, जिसके कारण सरकार पर आएगा 1000 करोड़ रूपये का अतिरिक्त भार, सीएम गहलोत ने की वंचित कार्मिको को सातवें वेतन आयोग का लाभ देने की घोषणा, साथ ही लागू की जाएगी पुरानी पेंशन स्कीम, जिसके तहत 1 जनवरी 2004 और उसके बाद नियुक्त हुए सभी कार्मिकों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम होगी लागू, अभी लगभग साढ़े 3 से 4 लाख हैं रिटायर्ड कर्मचारी
23 Feb 2022
Read More »


