Day: February 23, 2022

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बड़ी घोषणा

जुलाई 2022 में होने वाली REET भर्ती परीक्षा में पुराने अभ्यर्थियों से नहीं लिया जाएगा आवेदन शुल्क- गहलोत: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विधानसभा में पेश कर रहे हैं बजट, इस बीच REET अभ्यर्थियों के लिए सीएम गहलोत ने की बढ़ी घोषणा, जुलाई 2022 में 62000 पदों पर होने वाली REET भर्ती परीक्षा में पुराने अभ्यर्थियों से नहीं लिया जाएगा आवेदन शुल्क, REET पेपर लीक मामले के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर दी थी REET लेवल 2 परीक्षा निरस्त, साथ ही सीएम गहलोत ने जुलाई में होने वाली REET भर्ती परीक्षा में पदों की संख्या बढ़ाते हुए 32000 से कर दी थी 62000, साथ ही प्रदेश में एक के बाद एक प्रतियोगी परीक्षा के पेपर लीक होने के कारण सबक लेते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एसओजी में एंटी चीटिंग सेल का गठन करने का लिए निर्णय, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की भर्ती परीक्षाओं में चीटिंग को रोकने की करेगा कोशिश, साथ ही सीएम गहलोत ने अपने बजट भाषण में की एक लाख भर्ती करने की घोषणा

Read More »
यूपी में सुबह 11:00 बजे तक 22.62% हुआ मतदान

उत्तरप्रदेश में चौथे चरण का मतदान जारी, सुबह 11:00 बजे तक 22.62% हुआ मतदान: उत्तरप्रदेश विधानसभा के लिए चौथे चरण के लिए मतदान जारी, 9 जिलों की 59 सीटों पर डाले जा रहे है वोट, इनमें सबसे ज्यादा 27.43% वोट पड़े पीलीभीत, वहीं लखीमपुर खीरी में पड़े 26.29% वोट, उन्नाव में सुबह 11 बजे तक 21.27 % मतदान, हरदोई में 20.27% हुआ मतदान, फतेहपुर में सुबह 11 बजे तक 20.27% मतदान, रायबरेली में 21.41% हुआ मतदान, तो  लखनऊ में सुबह 11 बजे तक 21.42% मतदान हुआ, इससे पहले आज सुबह दिग्गजों ने किया अपना मतदान, मायावती ने लखनऊ के एक बूथ पर डाला वोट, वहीं कांग्रेस से बीजेपी में आई अदिति सिंह ने रायबरेली में किया मतदान

Read More »
img 20220223 wa0173

बजट-2022: 50 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी, चिरंजीवी योजना में अब 10 लाख तक का बीमा- सीएम गहलोत: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विधानसभा में पेश कर रहे हैं बजट, शुरुआत में ही सीएम गहलोत ने पढ़ी शेरो शायरी, इस दौरान सीएम गहलोत ने ली चुटकी, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को इंगित कर कहा- ‘आपसे ही सीखा है शायरी करना’, 50 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा, सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 150 यूनिट तक 3 रुपए और 150 से 300 यूनिट तक 2 रुपए और इससे उपर के कंज्यूमर को भी स्लैब के हिसाब से लाभ, सीएम गहलोत का बड़ा एलान- अब चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना के तहत 10 लाख रुपए का होगा प्रति परिवार बीमा लाभ, वहीं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना भी होगी लागू, जिसमें 5 लाख तक का दुर्घटना बीमा होगा निशुल्क उपलब्ध होगा, SMS अस्पताल में खुलेंगे 5 नए विभाग, 18 जिलों में नर्सिंग कॉलेज खुलेंगे, अब शहरों में भी इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना होगी लागू, सत्र की शुरुआत में बीजेपी ने किया विरोध प्रदर्शन, REET की सीबीआई जांच की मांग पर सदन बैनर लेकर पहुंचे बीजेपी विधायक, हालांकि बाद में भाजपा ने बजट भाषण सुनने का किया फैसला

Read More »