Day: February 23, 2022

नवाब मलिक की बढ़ी मुश्किल

नवाब मलिक की बढ़ी मुश्किल, 3 मार्च तक मिली ED को कस्टडी, बोले फडणवीस- बेहद गंभीर है मामला: महाराष्ट्र से जुड़ी बड़ी खबर, मनी लॉन्ड्रिंग केस में महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार में मंत्री अल्पसंख्यक कार्य मंत्री नवाब मलिक की बढ़ी मुश्किल, दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले ED ने किया मलिक को गिरफ्तार, गिरफ्तारी के बाद ED ने मलिक को किया कोर्ट में पेश, कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मलिक को 3 मार्च तक के लिए भेजा प्रवर्तन निदेशालय की कस्टडी में, सुनवाई की दौरान ईडी ने मांगी थी 14 दिन की हिरासत, अब इस पुरे मामले पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने साधा निशाना, कहा- ये मामला है बेहद गंभीर, देश के दुश्मनों से व्यवहार है गलत, हजारों करोड़ की जमीन लाखों में खरीदी गई,’ वहीं कोर्ट के इस फैसले के बाद नवाब मलिक के ट्विटर अकाउंट से किया गया ट्वीट- ‘कुछ ही देर की ख़ामोशी है फिर शोर आएगा… तुम्हारा तो सिर्फ वक़्त है हमारा दौर आएगा !!’

Read More »
सपा ने लगाई शिकायतों की झड़ी

चौथे चरण के लिए वोटिंग हुई समाप्त, 57 फीसदी से अधिक हुआ मतदान, सपा ने लगाई शिकायतों की झड़ी: उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए चौथे चरण का मतदान हुआ ख़त्म, प्रदेश के 9 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर हुआ मतदान, शाम 5 बजे तक 57.45% हुआ मतदान, लखीमपुर खीरी में सर्वाधिक 62.42% हुआ मतदान तो पीलीभीत 61.33% और रायबरेली में 58.40% हुआ मतदान, चौथे चरण के मतदान के तहत सियासी दिग्गजों ने डाला वोट, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सूबे के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, भाजपा सांसद साक्षी महाराज, योगी सरकार में मंत्री मोहसिन राजा, सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने किया मतदान, वहीं चौथे चरण के तहत समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर लगाई शिकायतों की झड़ी, लखीमपुर खीरी के कादीपुरसानी गांव के बूथ नंबर 109 पर EVM में डाली गई फेवीक्विक, समाजवादी पार्टी के बटन के ऊपर डाली गई फेवीक्विक, इस कारण नहीं दब रहा सपा का चुनाव चिन्ह वाला साईकिल का बटन, हालांकि अधिकारीयों ने तुरंत इस घटना को संज्ञान में लेते हुए बूथ पर कराई नई EVM मशीन उपलब्ध तो लखीमपुर के ही बूथ नंबर 85 पर कोई भी बटन दबाने पर निकल रही है बीजेपी की पर्ची, इस घटना पर भी सपा और अन्य दलों ने दर्ज कराई शिकायत

Read More »
वोटर लिस्ट में नाम ना मिलने पर बोले राणा

जब हुकूमत ही नहीं दे रही वोट देने का मौका तो दुख किस बात का- वोटर लिस्ट में नाम ना मिलने पर बोले राणा: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए घमासान जारी, चौथे चरण के लिए प्रदेश के 9 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर हो रहा है मतदान, दोपहर 1 बजे तक हुई 37.45% वोटिंग, वहीं अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले मशहूर कवि मुन्नवर राणा का नाम वोटिंग लिस्ट में ना होने पर उन्होंने कसा योगी सरकार पर तंज, वोटिंग लिस्ट में नाम ना मिलने पर राणा कुछ यूं बयां किया अपना दर्द, कहा- ‘जब हुकूमत खुद वोट देने का मौका नहीं दे रही है तो दुख किस बात का, यह चुनाव मुद्दों पर नहीं हो रहा है, हिन्‍दुस्‍तान की सबसे बड़ी पार्टी मजहब और धर्म के नाम पर करा रही है चुनाव, जहां रहता हूं उसके बराबर में ही है पोलिंग बूथ जो की है मेरी खुशनसीबी ऐसे में मेरे लिए बगल में वोट डालना था आसान लेकिन जब कल यहां के सभासद से मैंने जब मांगी पर्ची तो पता चला कि मेरा वोटर लिस्‍ट में नहीं है नाम, इसके लिए मैं नहीं लगाऊंगा किसी पर आरोप क्योंकि पिछली दफा वोटिंग लिस्ट था मेरा नाम, लेकिन इस बात से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये सुशासन नहीं कुशासन है, इसे बदइंतजामी ही कहेंगे कि हमारी पर्ची हमारे पास नहीं आई और हम वोट नहीं डाल पाए’

Read More »