



यूपी चुनाव- किसी भी बटन को दबाने पर निकल रही सिर्फ BJP की पर्ची तो कहीं सपा के बटन पर डाली फेवीक्विक: उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए चौथे चरण का मतदान जारी, इसी बीच प्रदेश के कई क्षेत्रों से EVM से छेड़छाड़ की बड़ी ख़बरें आ रहीं हैं सामने, लखीमपुर खीरी के कादीपुरसानी गांव के बूथ नंबर 109 पर EVM में डाली गई फेवीक्विक, समाजवादी पार्टी के बटन के ऊपर डाली गई फेवीक्विक, इस कारण नहीं दब रहा सपा का चुनाव चिन्ह वाला साईकिल का बटन, सपा प्रत्याशी ने पार्टी के बटन को चिपकाने का लगाया आरोप, इस कारण यहां डेढ़ से दो घण्टे के लिए मतदान रहा बाधित, वहीं लखीमपुर के ही बूथ नंबर 85 पर कोई भी बटन दबाने पर निकल रही है बीजेपी की पर्ची, इस पर सपा व अन्य पार्टियों के प्रत्याशियों ने की शिकायत और जताई नाराजगी, जिसके चलते यहां दो घंटे के लिए रोका गया मतदान, दोनों ही जगहों पर अधिकारियो ने मौके पर पहुंचकर उपलब्ध कराई नई मशीनें, प्रदेश के 9 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर डाले जा रहे हैं वोट, दोपहर 1 बजे तक 37.45% हुए मतदान, इनमें सबसे ज्यादा 41.21% वोट के साथ पीलीभीत पहले नंबर पर, वहीं 40.97% के साथ लखीमपुर खीरी है दूसरे नंबर पर, वहीं लखीमपुर खीरी में वोट डालने पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने डाला वोट, भारी सुरक्षा के बीच अजय टेनी ने लखीमपुर खीरी के बनबीरपुर स्थित मतदान केंद्र पर डाला वोट, इस दौरान टेनी के सैकड़ों समर्थक भी मतदान केंद्र पर रहे मौजूद









