



Day: January 25, 2022



सरकार ने किया पद्म पुरस्कारों का एलान, CDS बिपिन रावत-कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण: केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को पद्म पुरस्कारों का किया ऐलान, विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए 128 लोगों को सम्मानित करने का किया ऐलान, इनमें 4 लोगों को पद्म विभूषण, 17 लोगों को पद्म भूषण और 107 लोगों को पद्म श्री से नवाजा, CDS बिपिन रावत को सिविल सर्विस के लिए पद्म भूषण सम्मान, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण सम्मान, कोरोना वैक्सीन बनाने वाले साइरस पूनावाल को पद्म भूषण सम्मान, पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को लोक कल्याण के क्षेत्र में काम करने के लिए पद्म विभूषण सम्मान, कल्याण सिंह रहे थे राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री, बुद्धदेव भट्टाचार्य और पूर्व CAG राजीव महर्षि को भी पद्म विभूषण, ओलंपियन नीरज चोपड़ा को पद्म श्री अवॉर्ड, इस बार राजस्थान के 5 लोगों के मिले हैं पद्म पुरस्कार
25 Jan 2022
Read More »


SMS स्टेडियम में होगा राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत फहराएंगे तिरंगा: देश और प्रदेश में गणतंत्र दिवस का उल्लास, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 26 जनवरी का कार्यक्रम, सीएम गहलोत सुबह 07.30 बजे मुख्यमंत्री आवास पर करेंगे ध्वजारोहण, इसके बाद 08.00 बजे पीसीसी और 08.30 बजे बड़ी चौपड़ पर फहराया जाएगा तिरंगा, सीएम गहलोत 09.15 बजे अमर जवान ज्योति पर शहीदों को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि, 09.30 बजे जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह, 11.00 बजे सचिवालय में सीएम गहलोत करेंगे ध्वजारोहण, वहीं 11.30 बजे राजभवन में संवैधानिक पार्क का शिलान्यास कार्यक्रम होगा आयोजित
25 Jan 2022
Read More »


पंजाब चुनाव में उतरेंगे राहुल, स्वर्ण मंदिर में टेकेंगे मत्था चखेंगे लंगर, सभी 117 प्रत्याशी रहेंगे साथ: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार 27 जनवरी को पहुंचेंगे अमृतसर, पंजाब दौरे के दौरान राहुल गांधी पार्टी के नेताओं और नए उम्मीदवारों के साथ अमृतसर में गोल्डन टेंपल में लंगर में होंगे शामिल, लंगर में शामिल होने के दौरान राहुल गांधी के साथ सभी 117 उम्मीदवार उपस्थित रहेंगे जिनको पार्टी ने इस बार के चुनाव में दिया है टिकट, पार्टी के मुताबिक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गुरुवार सुबह दिल्ली से पहुंचेंगे अमृतसर, राहुल गांधी स्वर्ण मंदिर में टेकेंगे मत्था और पार्टी के 117 उम्मीदवारों के साथ लंगर में होंगे शामिल, दुर्गियाना मंदिर और भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल भी जाएंगे राहुल, दिल्ली लौटने से पहले पंजाब फतेह वर्चुअल रैली को करेंगे संबोधित, पंजाब दौरे के दौरान राहुल गांधी की पूरी कोशिश यही है कि किसी भी तरह से पार्टी में एकजुटता आए नजर, अंदरुनी कलह की वजह से पार्टी को नहीं हो किसी भी प्रकार का नुकसान
25 Jan 2022
Read More »

कोई भी अपराधी बचेगा नहीं, एक-एक को ठोक कर मारेंगे- अपराधियों को मंत्री खाचरियावास की चेतावनी: अलवर-उदयपुर के बाद अब भीलवाड़ा में मानसिक विमंदित युवती के साथ हुए दुष्कर्म मामले में विपक्ष प्रदेश सरकार पर हमलावर, गहलोत सरकार के मंत्री प्रताप सिंह ने सरकार का बचाव करते हुए दिया बड़ा बयान- ‘राजस्थान में कोई भी अपराधी नहीं बचेगा और बहन-बेटियों के साथ दुष्कर्म जैसे अपराध को अंजाम देने वाले अपराधियों को ठोक कर मारेंगे, एक-एक को चुनकर डाला जाएगा जेल में’, भाजपा पर निशाना साधते हुए खाचरियावास ने कहा- ‘भाजपा दुष्कर्म जैसे मामलों पर राजनीति करना करे बंद’, राजस्थान में दुष्कर्म के मामलों के चलते सवालों में आई गहलोत सरकार, पहले अलवर और फिर उदयपुर के आदिवासी इलाकों में आए मामलों के बाद अब भीलवाड़ा जिले में भी मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला आया सामने, भीलवाड़ा में 18 वर्षीय मूक बधिर युवती के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म
25 Jan 2022
Read More »

AIMIM ने UP चुनाव के लिए जारी की 27 उम्मीदवारों की लिस्ट, 4 हिंदू प्रत्याशी भी उतारे मैदान में: AIMIM ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए 27 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, इसमें पार्टी ने 4 हिंदू उम्मीदवारों को भी दिया टिकट, गाजियाबाद की साहिबाबाद सीट से पंडित मनमोहन झा, मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना सीट से भीम सिंह बालयान, मेरठ की हस्तिनापुर सीट से विनोद यादव और बाराबांकी में रामनगर सीट से विकास श्रीवास्तव लड़ेंगे चुनाव, यूपी में पार्टी प्रमुख शौकत अली ने कहा- ‘आने वाले समय में और भी हिंदू भाईयों को देंगे टिकट, हम धर्म के आधार पर नहीं देते टिकट, हमें कहा जाता है सांप्रदायिक, लेकिन सच यह है कि भाजपा वो पार्टी है जो मुस्लिमों को नहीं देती है टिकट’
25 Jan 2022
Read More »

…राजनीति में किसी का अब ‘एतबार’ ना रहा- RPN सिंह के कांग्रेस छोड़ने पर आचार्य प्रमोद का ट्वीट: कांग्रेस के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह मंगलवार को बीजेपी में हुए शामिल, उत्तरप्रदेश के कांग्रेस नेता और संत आचार्य प्रमोद ने कसा तंज- ‘दोस्त दोस्त ना रहा “प्यार-प्यार” ना रहा, राजनीति में किसी का अब “ऐतबार” ना रहा’, आचार्य ने एक अन्य ट्वीट में जताई है चिंता भी- ‘संकट के ‘समय’, जिनसे साथ देने की थी उम्मीद, एक एक कर के सभी छोड़ते जा रहे हैं साथ, आरपीएन सिंह के बाद अभी और कौन-कौन जायेंगे ये है बड़ा सवाल’, पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस के युवा तुर्क माने जाने वाले RPN सिंह ने कांग्रेस छोड़ आज ही थामा है भाजपा का दामन, इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की युवा टीम के साथी एक-एक कर छोड़ रहे हैं पार्टी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, जतिन प्रसाद और सुष्मिता देव के बाद अब RPN सिंह ने भी छोड़ी कांग्रेस, सियासी गलियारों में है चर्चा एक के बाद एक युवा कांग्रेस दिग्गज छोड़ रहे हैं कांग्रेस और जो बचे हैं वो बताए जा रहे हैं नाराज, ऐसे में आचार्य का सवाल है जायज कि सिंह के बाद अभी और कौन-कौन जाएंगे?
25 Jan 2022
Read More »


