Day: January 25, 2022

'BJP से मिलीभगत कर सरकार गिराना चाहते थे RPN सिंह'

RPN सिंह को लेकर कांग्रेस MLA का दावा- BJP से मिलीभगत कर गिराना चाहते थे झारखंड की सरकार: कांग्रेस के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह मंगलवार को बीजेपी में हुए शामिल, कांग्रेस से इस्तीफा देकर कुछ ही घंटे के भीतर बीजेपी में हुए शामिल, आरपीएन सिंह के बीजेपी में शामिल होने के बाद झारखंड के कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद का ट्वीट- ‘पिछले एक साल से ज्यादा से बीजेपी के साथ सांठ-गांठ कर आरपीएन सिंह जी झारखंड की कांग्रेस-जेएमएम सरकार को अपदस्थ कराने की कर रहे थे कोशिश, पार्टी नेतृत्व को लगातार इस बारे में किया गया था आगाह, इनके बीजेपी में जाने से झारखंड का हर सच्चा कांग्रेसी है खुश’ आरपीएन सिंह थे झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी, झारखंड में फिलहाल झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस गठबंधन की है सरकार

Read More »
कांग्रेसी युवा तुर्क RPN सिंह भाजपा में शामिल

कांग्रेसी युवा तुर्क RPN सिंह भाजपा में शामिल, पीएम मोदी और अमित शाह का देता हूं धन्यवाद- सिंह: उत्तरप्रदेश चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस महासचिव और झारखंड के प्रभारी आरपीएन सिंह भाजपा में हुए शामिल, दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में ली पार्टी की सदस्यता, केन्द्रीय मंत्री और यूपी के प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान,यूपी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और अनुराग ठाकुर रहे मौजूद, धर्मेन्द्र प्रधान ने किया सिंह का स्वागत, प्रेस वार्ता में RPN सिंह ने कहा- ‘पीएम मोदी और अमित शाह का धन्यवाद, देर आए, दुरुस्त आए, यूपी में योगी सरकार ने किया अच्छा काम’, इससे पहले आरपीएन सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा, लिखा- ‘राजनीतिक जीवन में शुरू करूंगा नया अध्याय’

Read More »
ताकि ना छूटे जाट का साथ!

ताकि ना छूटे जाट का साथ! समीकरण को साधने में जुटे शाह, कल 253 जाट नेताओं से करेंगे मुलाकात: उत्तर प्रदेश में पहले राउंड की वोटिंग से ठीक पहले भाजपा द्वारा जाट समुदाय को साधने की तैयारी, बुधवार को होम मिनिस्टर अमित शाह का पश्चिम यूपी के 253 जाट नेताओें से मुलाकात करने का कार्यक्रम, पार्टी के ही एक दिग्गज जाट नेता के घर पर होगी ये मुलाकात, 2017 के विधानसभा चुनाव में भी अमित शाह ने जाट नेता बीरेंद्र सिंह के घर पर समुदाय के नेताओं से की थी मुलाकात और वेस्ट यूपी के जाट लैंड में लहराया था भगवा का परचम, यूपी चुनाव से पहले जाट समुदाय के नेताओं के साथ अमित शाह की इस बैठक को माना जा रहा अहम, समाजवादी पार्टी और उसके गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) ने इस बार जाट-मुस्लिम गठजोड़ बनाकर वेस्ट यूपी में बढ़ा दी है बीजेपी की चुनौती, पश्चिमी यूपी में बेहद प्रभावी जाट समुदाय के अधिकतर लोग जुटे हैं खेती से, केंद्र सरकार की ओर से लाए गए कृषि कानूनों का वेस्ट यूपी में हुआ था काफी विरोध, ऐसे में पार्टी को 2014 और 2017 की तरह समुदाय का वोट पाने के लिए करनी पड़ रही है कड़ी

Read More »
केंद्रीय मंत्री किशोर का अखिलेश पर निशाना

योगी ने चलाये जिनके घर बुलडोजर, सपा ने दिया उनको टिकट- केंद्रीय मंत्री किशोर का अखिलेश पर निशाना: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुआनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग हुई तेज, लखनऊ में मंगलवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने साधा समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना, कहा- ‘समाजवादी पार्टी ने अपनी प्रत्याशियों की लिस्ट की है जारी, उस लिस्ट में योगी ने जिनके घर पर चलाया बुलडोजर, सपा ने दिया है उनको टिकट, सपा के कार्यकर्ता पुलिस और लोगों को डरा रहे हैं, सपा की सूची से लोगों में है दहशत, इनके नेता और कार्यकर्त्ता धमका रहें हैं लोगों को कि सरकार बनने के बाद लेंगे बदला, आम जनता के अंदर है डर, उन्हें डर है कि अगर सपा आ गई तो, सिर्फ 8 घंटे ही मिलेगी बिजली, आवास, हर घर नल, शौचालय जैसी सुविधाएं नहीं मिल पाएंगी लोगों को’

Read More »
ओवैसी ने जारी की उम्मीदवारों की 5वीं सूची

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए ओवैसी ने जारी की उम्मीदवारों की 5वीं सूची, जाने किसे कहां से मिला टिकट: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों के बीच सियासी जंग हुई तेज, एक के बाद एक सभी राजनीतिक दल अपनी अपनी तरफ से कर रहे हैं प्रत्याशियों का नाम घोषित, इसी कड़ी में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आगामी चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पांचवी सूची की जारी, इसमें 5 मुस्लिम और एक हिन्दू उम्मीदवार को मिली है जगह, AIMIM ने बिजनौर के नगीना सुरक्षित सीट से ललिता कुमारी को बनाया है अपना प्रत्याशी, तो वहीं मुरादाबाद की बिलारी सीट से खालिद जमा, संभल से मुशीर तरीन, शकील अशरफी को असमोली, देवबंद से मौलाना उमर मदनी और बरहापुर (बिजनौर) से मोइनुद्दीन को अपना प्रत्याशी किया है घोषित

Read More »
RPN सिंह ने कांग्रेस को कहा- अलविदा

RPN सिंह ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा, BJP जॉइन कर स्वामी प्रसाद मौर्या को देंगे चुनौती- सूत्र: उत्तरप्रदेश चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस महासचिव और झारखंड के प्रभारी आरपीएन सिंह ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, आरपीएन सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा, लिखा- ‘राजनीतिक जीवन में शुरू करूंगा नया अध्याय’ आज करीब 3 बजे BJP में हो सकते हैं शामिल, आरपीएन सिंह का यूपी चुनाव की कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में था नाम, आरपीएन सिंह यूपी में पूर्वांचल के पडरौना के हैं रहने वाले, सूत्रों का दावा- भाजपा उन्हें स्वामी प्रसाद मौर्या के सामने बना सकती है प्रत्याशी, भाजपा छोड़ने वाले स्वामी प्रसाद मौर्या का घेरने की तैयारी में पार्टी, पॉलिटॉक्स ने पहले ही दे दिए थे संकेत, आरपीएन सिंह छोड़ सकते हैं कांग्रेस पार्टी, आरपीएन सिंह 1996 से लेकर 2009 तक कुशीनगर जिले की पडरौना विधानसभा सीट से कांग्रेस के रहे विधायक, साल 2009 में कांग्रेस के टिकट पर कुशीनगर ( तत्कालीन पडरौना लोकसभा ) से जीत कर पहुंचे थे लोकसभा, यूपीए-2 सरकार में रोड एवं ट्रांसपोर्ट, पेट्रोलियम एवं गृह राज्यमंत्री रह चुके हैं सिंह, 2009 लोकसभा चुनाव में आरपीएन ने यूपी में तत्कालीन बसपा सरकार के क़द्दावर नेता व बसपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्या को हराकर पहुंचे थे लोकसभा वर्तमान में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व झारखंड प्रदेश के हैं प्रभारी, साल 2014 और 2019 लोकसभा के चुनाव में सिंह को हार का करना पड़ा सामना, आरपीएन के पिता स्व. सीपीएन सिंह इंदिरा गांधी सरकार में रह थे रक्षा राज्य मंत्री

Read More »