



Day: January 25, 2022


जिन्हें पाकिस्ताम नहीं लगता दुश्मन, जिन्ना लगता है दोस्त, इनके नस-नस में दौड़ रहा ‘तमंचावाद’- योगी: उत्तरप्रदेश में चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी परवान पर, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर कसा तंज, योगी ने किया ट्वीट- ‘जिन्हें पाकिस्तान दुश्मन नहीं लगता, जिन्ना लगता है दोस्त, उनकी शिक्षा-दीक्षा और दृष्टि पर क्या ही कहा जाए? वे खुद को कहते हैं समाजवादी, लेकिन सत्य यही है कि इनके नस-नस में दौड़ रहा है ‘तमंचावाद’, इससे पहले कल संबित पात्रा ने अखिलेश और कांग्रेस पर साधा था निशाना, पात्रा ने कहा- ‘योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी के नेतृत्व में आज उत्तर प्रदेश है सबसे सुरक्षित, साल 2017 के बाद यूपी में हुआ है विकास, एक तरफ जहां पूरा देश उत्तर प्रदेश का मना रहा है स्थापना दिवस, वहीं सपा नेता और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक इंटरव्यू में कहा कि पाकिस्तान नहीं है भारत का दुश्मन’
25 Jan 2022
Read More »

माघ मेले में अव्यवस्थाओं पर भड़के अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बोले- झूठी है योगी सरकार, पैसे नहीं है तो…: उत्तरप्रदेश चुनाव के बीच प्रयागराज में माघ मेला का आयोजन, मेला क्षेत्र में अव्यवस्था और साधु-संतों के साथ हो रहे भेदभाव पर सोमवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने योगी सरकार के खिलाफ जाहिर की नाराजगी, अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- ‘CM योगी आदित्यनाथ हैं झूठे, एक तरफ मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि माघ मेले में धन की नहीं है कोई कमी, दूसरी ओर उनके अफसर कह रहे हैं कि माघ मेले में बजट की है कमी, हम कैसे दें सुविधाएं? यह विरोधाभास क्यों? माघ मेले के दो स्नान पर्व बीत चुके, लेकिन अभी भी साधु-संत और कल्पवासी मेले में सुविधाओं के लिए हैं भटक रहे, साधु-संतों की ऐसी उपेक्षा पहले नहीं हुई कभी, माघ मेला प्रशासन कार्यालय जाने पर उन्हें बजट की बताई जा रही है कमी, जबकि सरकार कह रही है कि बजट की नहीं है कोई कमी, यदि वास्तव में सरकार के पास है धन की कमी तो साधु-संत करेंगे चंदा इकट्ठा’, अविमुक्तेश्वरानंद ने गंगा में पानी छोड़े जाने पर भी जताई नाराजगी, द्वारिका शारदा ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के प्रतिनिधि हैं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
25 Jan 2022
Read More »

सांसद का कुत्ता ढूंढने पर 15 हजार का इनाम, 5 साल पहले भी कुत्ता लापता होने की लिखा चुके हैं FIR: यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान आगरा में इटावा के सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया एक बार फिर सुर्ख़ियों में, आगरा के डॉ भीम राव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित सांसद के आवास से उनका दस माह का लेब्राडोर कुत्ता हो गया था गायब, सांसद के स्टाफ के नंबर के साथ सोशल मीडिया पर जारी किया इश्तिहार, जिसमें कुत्ते के बारे में सूचना देने वाले को 15 हजार रुपये नकद इनाम देने की कही बात, इसके बाद सोमवार देर शाम आगरा के रुनकता क्षेत्र से स्टाफ ने उसे कर लिया बरामद, साल 2016 में भी उनका कालू नामक कुत्ता हो गया था गायब, उनकी पत्नी ने पुलिस में दर्ज करवाई थी रिपोर्ट, दो बार आगरा के सांसद रहे हैं रामशंकर कठेरिया, सांसद कठेरिया का विवादों से रहा है पुराना नाता, विपक्ष में रहते हुए उन्होंने टोरेंट पावर के एमडी की पकड़ी थी नाक, ट्रेन रोकी, सत्ता में आकर संसद का केक काटना, खुद अपनी आरती उतरवाना, सिपाही को पीटना, गनर द्वारा टोल पर फायरिंग करना और विवादित बयान देने जैसे कई मामलों के कारण कठेरिया रहे हैं चर्चा में
25 Jan 2022
Read More »

कांग्रेस महासचिव आरपीएन सिंह आज BJP में हो सकते हैं शामिल, कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में था नाम: उत्तरप्रदेश में आज फिर लग सकता है बड़ा झटका, कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह आज बीजेपी में हो सकते हैं शामिल, आरपीएन सिंह यूपी में पूर्वांचल के पडरौना के हैं रहने वाले, कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में है आरपीएन सिंह का भी नाम, इसके अलावा समाजवादी पार्टी के विधायक शरद वीर सिंह भी हो सकते हैं भाजपा में शामिल, आरपीएन सिंह 1996 से लेकर 2009 तक कुशीनगर जिले की पडरौना विधानसभा सीट से कांग्रेस के रहे विधायक, साल 2009 में कांग्रेस के टिकट पर कुशीनगर ( तत्कालीन पडरौना लोकसभा ) से जीत कर पहुंचे थे लोकसभा, यूपीए-2 सरकार में रोड एवं ट्रांसपोर्ट, पेट्रोलियम एवं गृह राज्यमंत्री रह चुके हैं सिंह, 2009 लोकसभा चुनाव में आरपीएन ने यूपी में तत्कालीन बसपा सरकार के क़द्दावर नेता व बसपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्या को हराकर पहुंचे थे लोकसभा वर्तमान में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व झारखंड प्रदेश के हैं प्रभारी, साल 2014 और 2019 लोकसभा के चुनाव में सिंह को हार का करना पड़ा सामना, आरपीएन के पिता स्व. सीपीएन सिंह इंदिरा गांधी सरकार में रह थे रक्षा राज्य मंत्री
25 Jan 2022
Read More »

कोरोना केस में 16% की कमी, देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 255874 नए मामले, 614 लोगों की मौत: कोरोना की देशभर में बेकाबू रफ्तार लगातार है जारी, नए मामलों में कुछ कमी जरूर मिल रही है देखने को, देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 2 लाख 55 हजार 874 नए मामले आए सामने, इस अवधि में 614 लोगों की हुई मौत, सोमवार की तुलना में कोरोना के नए मामलों में 16 फीसदी की आई कमी, इसके साथ ही, पॉजिटिविटी रेट 20.75 फीसदी से घटकर हो गया है 15.52, पिछले चौबीस घंटे के दौरान 2 लाख 67 हजार 753 लोग हुए ठीक, राजस्थान में नए कोरोना संक्रमित 10 हजार से कम, जून के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा 23 मरीजों की हुई मौत, राजस्थान में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9480 नए केस मिले, इसमें सबसे ज्यादा 5 मौत हुई जोधपुर जिले में
25 Jan 2022
Read More »

भंयकर सड़क हादसे में बीजेपी विधायक के पुत्र सहित सात छात्रों की दर्दनाक मौत, पुल तोड़ नदी में गिरी गाड़ी: सेलसुरा के पास एक भयानक सड़क हादसे में 7 छात्रों की मौत की आ रही बड़ी खबर, जान गंवाने वालों में महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी विधायक विजय राहंगदाले के बेटे का नाम भी है शामिल, यह घटना सोमवार रात करीब 11.30 बजे घटी, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले छात्र जा रहे थे वर्धा की ओर, सवांगी के एक मेडिकल कॉलेज के बताए जा रहे हैं सभी छात्र, हादसा इतना भीषण था कि छात्रों की गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल तोड़ते हुए जा गिरी नदी में, हादसे में मारे गए सभी छात्रों की उम्र बताई जा रही 25 से 35 वर्ष के बीच, फिलहाल पुलिस और प्रशासन कर रहे हैं आगे की जांच, मृतकों की पहचान नीरज चव्हाण, आविष्कार रहांगदाले, नितेश सिंह, विवेक नंदन, प्रत्यूष सिंह, शुभम जायसवाल और पवन शक्ति के रूप में हुई, तिरोदा गोरेगांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक विजय राहंगदाले के पुत्र आविष्कार रहांगदाले, प्रधानमंत्री मोदी सहित कई सियासी दिग्गजों ने हादसे पर जताया दुख
25 Jan 2022
Read More »

उत्तराखंड में कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची में हरीश रावत और हरक सिंह रावत की बहू को मिला टिकट: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने देर रात अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट की जारी, लिस्ट के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रामनगर विधानसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव, इससे पहले कांग्रेस ने 70 सदस्यीय उत्तराखंड विधानसभा के लिए 53 प्रत्याशियों की पहली लीस्ट की थी जारी, पहली लिस्ट में हरीश रावत का नाम नहीं आने के बाद लगाए जा रहे थे कई तरह के कयास, वहीं हाल ही में बीजेपी से अलग हुए हरक सिंह रावत को लिस्ट में भी नहीं मिला है टिकट, लेकिन लैंसडाउन विधानसभा सीट से उनकी बहू अनुकृति गुसाईं को पार्टी ने उतारा मैदान में, कांग्रेस ने 17 में से 11 सीटों पर ही की है प्रत्याशियों के नामों की घोषणा, यानी 6 सीटों पर अभी भी जारी है महामंथन, जिनमें नरेंद्र नगर, टिहरी, सल्ट, हरिद्वार ग्रामीण, रुड़की और चौबट्टाखाल सीटें हैं शामिल, वहीं रामनगर सीट पर बीजेपी के दीवान सिंह बिष्ट के होगा हरीश रावत का मुकाबला, कांग्रेस की दूसरी लिस्ट के मुताबिक डोईवाला सीट से मोहित उनियाल शर्मा, ऋषिकेश से जयेंद्र रमोला, ज्वालापुर से बरखा रानी, झबरेड़ा से वीरेंद्र जाती, खानपुर से सुभाष चौधरी, लक्सर से डा.अंतरिक्ष सैनी, रामनगर से हरीश रावत, लालकुआं से संध्या डालाकोटी, कालाढूंगी से डॉ. महेंद्र पाल, लैंसडौन से अनुकृति गुसाईं और देहरादून की कैंट सीट पर कांग्रेस ने फिर से सूर्यकांत धस्माना को उतारा मैदान में
25 Jan 2022
Read More »


