



Day: January 24, 2022


नरोत्तम मिश्रा ने ‘आत्मगौरव’ की जगह पढ़ा औरंगजेब तो कांग्रेस ने कसा तंज- अर्थ का किया अनर्थ: मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री व शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर किया जुबानी हमला, मीडिया से बातचीत के दौरान फिसली जुबान, बोले- ‘भारतीय संस्कृति में औरंगजेब से सींचकर उन्होंने शिवसेना को प्रल्लवित करना बताया, हालांकि मिश्रा ने औरंगजेब शब्द को तत्काल सुधारा और कहा- ‘उनके मुंह से आत्मगौरव शब्द के स्थान पर निकल गया औरंगजेब शब्द’, इसे लेकर कांग्रेस ने ली चुटकी, कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा- ‘मोदी जी हों या हों मोदी भक्त, या तो वो टेलीप्रॉम्प्टर से ही बोल पाते हैं या फिर लिखा हुआ पढ़कर, बगैर इसके तो वो रोज अर्थ का करते रहते हैं अनर्थ’, बाला साहेब ठाकरे की जयंती पर उद्धव ठाकरे द्वारा भाजपा गठबंधन को लेकर दिए बयान को लेकर गृहमंत्री मिश्रा कर रहे थे पटलवार, मिश्रा ने कहा- ‘बाला साहब ठाकरे के बेटे ने ही उनके निर्णय पर प्रश्नचिन्ह लगा कर बाला साहब की आत्मा को किया है दुखी, इसलिए आज बाला साहेब ठाकरे की आत्मा हो रही होगी जार-जार’, रविवार को शिवसेना के संस्थापक और अपने पिता बालासाहेब ठाकरे की 96वीं जयंती के मौके पर उद्धव ठाकरे ने किया था बीजेपी पर प्रहार- ‘शिवसेना ने भाजपा के साथ गठबंधन में रहकर 25 साल किए हैं बर्बाद’
24 Jan 2022
Read More »

गहलोत को लगता है संघ को गाली देंगे तो दिल्ली में बढ़ेंगे नंबर, राहुल गिनती कर रहे थे तब सो रहे थे क्या?- माथुर: भाजपा सांसद ओमप्रकाश माथुर ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर साधा जोरदार निशाना, कहा- ‘मुख्यमंत्री गहलोत के पास स्वयं की नहीं है कुछ उपलब्धि, उन्हें लगता है संघ को गाली दूंगा तो सोनिया के दरबार में बढ़ेंगे नंबर, सीएम गहलोत नहीं जानते की नेहरूजी ने परेड में बुलाया था संघ को’, इसके साथ ही किसानों की कर्जमाफी के मुद्दे पर भी ओम माथुर ने लिया गहलोत सरकार को लिया आड़े हाथ, कहा- ‘गहलोत सरकार राष्ट्रीयकृत बैंकों के ऋण को लेकर केंद्र सरकार को ठहरा रही है जिम्मेदार, जब राहुल गांधी एक से 10 तक की गिनती गिन रहे थे, तब क्या अशोक गहलोत और कांग्रेस के नेता सो रहे थे?’ वहीं अलवर के कथित गैंगरेप कांड को लेकर माथुर ने कहा- ‘मामले में खत्म किए गए हैं सबूत, ये राज्य सरकार की है पॉलिटिकल चाल’
24 Jan 2022
Read More »

बिकरू कांड के बाद एनकाउंटर में ढेर गैंगस्टर दुबे की सास को सपा ने दिया टिकट का ऑफर: कानपुर के बहुचर्चित बिकरू कांड में मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे के राइट हैंड अमर दुबे की सास और जेल में बंद ख़ुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी को समाजवादी पार्टी ने दिया टिकट का ऑफर, आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट का दिया गया ऑफर, सपा ने उन्हें कानपुर की गोविन्दनगर विधानसभा सीट से पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ने का दिया है प्रस्ताव, सूत्रों की माने तो खुशी दुबे की मां ने चुनाव लड़ने के प्रस्ताव पर दे दी है रजामंदी, कहा- ‘वैसे तो अन्य दलों से भी मिला था प्रस्ताव, लेकिन उन्हें अखिलेश यादव पर है भरोसा’, गायत्री तिवारी ने कहा- ‘उनकी पहली प्राथमिकता जेल में बंद अपनी बेटी को है बाहर निकालना, समाजवादी पार्टी ने दिलाया है भरोसा, अगर उनकी बनती है सरकार है तो एक महीने के भीतर खुशी दुबे को निकाला जाएगा जेल से बाहर’, इससे पहले कांग्रेस की तरफ से भी उन्हें चुनाव लड़ने का मिल चुका है प्रस्ताव, कानपुर के चर्चित बिकरू कांड में विकास दुबे और उसके गुर्गे द्वारा 8 पुलिस वालों की हुई थी नृशंस हत्या, जिसके बाद पुलिस और एसटीएफ ने विकास दुबे, अमर दुबे समेत पांच आरोपियों को एनकाउंटर में कर दिया था ढेर, जिस समय अमर दुबे का हुआ एनकाउंटर उससे सात दिन पहले ही उसकी खुशी दुबे से हुई थी शादी, पुलिस जांच में हुआ खुलासा, शादी के समय खुशी दुबे थी नाबालिक, पुलिस ने खुशी दुबे को भी बिकरू कांड में बनाया था आरोपी, पुलिस ने खुशी दुबे पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर भेजा था जेल
24 Jan 2022
Read More »



यूपी में SP ने जारी की 159 नामों की पहली लिस्ट, मौर्या के बेटे को टिकट नहीं तो आजम का बेटा स्वार से उम्मीदवार: उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी ने जारी की पहली लिस्ट, सपा ने 159 नामों की पहली लिस्ट की जारी, अखिलेश यादव मैनपुर की करहल सीट से उम्मीदवार, ऊंचाहार से स्वामी प्रसाद मौर्या के बेटे को टिकट नहीं, मनोज पांडे को उतारा मैदान में, मांड से संजय लाठर, बरेली केंट से सुप्रिया ऐरन, रामपुर से आजमखान, स्वार से आजम के बेटे अब्दुल्ला को टिकट, शिवपाल यादव जसवंतपुर से, नकुड से धर्मपाल सिंह सैनी को टिकट, योगी सरकार में मंत्री थे धर्म सिंह सैनी, नाहिद हसन कैराना से मैदान में
24 Jan 2022
Read More »

आइंस्टीन के चाचा बनने की कोशिश कर रहे केजरीवाल, करूंगा पर्दाफाश- सिद्धू का AAP के सर्वे पर तंज: पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के सीएम फेस सर्वे पर उठाया सवाल, सिद्धू ने इसे बताया एक घोटाला और आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का उल्लंघन, आप ने प्रदेश में 20 फरवरी को होने वाले पंजाब चुनाव के लिए अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का चयन करने के लिए की थी फोन पर रायशुमारी, इस सर्वे के आधार पर AAP ने संगरूर के सांसद भगवंत मान को चुना अपना सीएम फेस, पार्टी ने दावा किया था कि एसएमएस के जरिए मिले वोट में 93 प्रतिशत वोट मिले भगवंत मान को, सिद्धू ने कहा- ‘AAP ने दावा किया है कि उसे पंजाब के लिए सीएम फेस सर्वे के लिए फोन लाइन पर 21,59 437 प्रतिक्रियाएं हैं मिली, सर्वेक्षण के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल नंबर था एक सामान्य नंबर, व्यावसायिक नहीं, एक सामान्य मोबाइल नंबर चार दिनों में 21 लाख कॉल, एसएमएस नहीं कर सकता है रिकॉर्ड, आप का दावा है कि उसे मिले सात लाख व्हाट्सएप मैसेज, आप पंजाब के लोगों को बेवकूफ बनाने की कर रही है कोशिश, मैं आप के पाखंड का करूंगा पर्दाफाश, अल्बर्ट आइंस्टीन और गणितज्ञ शकुंतला देवी के चाचा बनने की कोशिश’, सिद्धू ने चुनाव आयोग से केजरीवाल की शिकायत कहने की कही है बात
24 Jan 2022
Read More »

मुझे पीटते हैं दयाशंकर, खराब आदमी से हो गई शादी- योगी सरकार की मंत्री स्वाति सिंह का ऑडियो वायरल: उत्तर प्रदेश सरकार में महिला और बाल विकास मंत्री स्वाति सिंह क्या घरेलू हिंसा की शिकार हैं? उन्हें पति दयाशंकर सिंह पीटते हैं? योगी सरकार की मंत्री स्वाति सिंह का एक कथित ऑडियो वायरल होने के बाद उठ रहे ये सवाल, वायरल ऑडियो में स्वाति सिंह एक ऐसे शख्स से बातचीत कर रही हैं, जो उनके पति दयाशंकर सिंह की कर रहा है शिकायत, इस दौरान वह कहती हैं कि, ‘उनके बीच बातचीत का दयाशंकर सिंह को पता नहीं लगना चाहिए, नहीं तो उन्हें पीटा जाएगा’, कथित ऑडियो में स्वाति सिंह ने कहा- ‘मेरे स्थिति है थोड़ी अलग, उन्हें पता चलेगा तो वह आदमी मुझे भी मारना पीटना करते हैं बहुत, लेकिन मैं कभी यह नहीं चाहूंगी कि किसी निर्दोष व्यक्ति के साथ कभी हो ऐसा, सारी दुनिया जाती है कि हम दोनों पति-पत्नी के रिश्ते हैं कैसे? मैं खुद इन चीजों (मारपीट) का करती हूं विरोध, दयाशंकर सिंह और उनके भाई मारने पीटने की साारी सीमा कर देते हैं पार’, स्वाति सिंह और उनके पति दयाशंकर सिंह के बीच लखनऊ की सरोजिनी नगर विधानसभा सीट के लिए भी छिड़ी है जंग, यहां से योगी सरकार की मंत्री स्वाति सिंह हैं टिकट की दावेदार तो उनके पति और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह भी पेश कर रहे हैं दावेदारी, लव मैरिज करने वाले दयाशंकर और स्वाति के बीच रिश्ते लंबे समय से चल रहे हैं खराब, साल 2008 में स्वाति ने पति दयाशंकर के खिलाफ मारपीट की एफआईआर भी कराई दर्ज
24 Jan 2022
Read More »


