



Day: January 24, 2022


जो जिन्ना से करे प्यार, वो पाकिस्तान से कैसे करे इनकार- पात्रा के बयान के बाद यूपी चुनाव में पाक की एंट्री: उत्तरप्रदेश चुनाव में पाकिस्तान की एंट्री! भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोमवार को लखनऊ में की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पात्रा ने अखिलेश यादव पर जमकर बोला हमला, पात्रा का बयान- ‘एक तरफ जहां पूरा देश मना रहा है उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस, वहीं अखिलेश यादव ने एक साक्षात्कार में कहा कि पाकिस्तान नहीं है भारत का दुश्मन, यह है शर्मनाक, जो जिन्ना से जो करे प्यार , वह पाकिस्तान से प्रेम को कैसे कर सकता है इनकार, अगर याकूब मेनन को फांसी ना होती तो वह भी होता समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी, अगर कसाब को फांसी न हुई होती तो वह सपा का होता स्टार प्रचारक, जिन्ना का नाम लेकर उतरे थे चुनाव में, अब पहुंच गए पाकिस्तान तक ‘, जिन्ना, अब्बाजान-चच्चाजान के बाद अब पाकिस्तान की हुई यूपी चुनाव में एंट्री
24 Jan 2022
Read More »

प्रत्याशियों के एलान के साथ ही कांग्रेस में शुरू हुई भगदड़, 200 पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बढ़ी खबर, आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी की गई प्रत्याशियों की सूची को लेकर हुई भगदड़ शुरू, उत्तरकाशी यमुनोत्री विधानसभा सीट में कांग्रेस पार्टी में आ रही है बड़ी बगावत सामने, लगभग 200 कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अपने पदों से दिया इस्तीफा, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय डोभाल को कांग्रेस पार्टी से टिकट न मिलने पर यमुनोत्री विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में है भारी आक्रोश, कार्यकर्ताओं का है कहना- ‘संजय डोभाल पिछले लंबे समय से कांग्रेस को मजबूती दिलाने का कर रहे हैं कार्य, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने कुछ दिन पहले अचानक कांग्रेस में आए व्यक्ति को दे दिया है टिकट, इसके बाद अब कांग्रेसी कार्यकर्ता कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अपने पद से दे दिया है इस्तीफा’
24 Jan 2022
Read More »

जयपुर में धार्मिक स्थल टूटने पर सियासी बवाल, MLA कागजी ने दिया आश्वासन तो फिर से निर्माण शुरू: जयपुर के इंदिरा बाजार में स्थित एक धार्मिक स्थल के टूटने पर सियासी बवाल, घटना के बाद स्थिति तनाव पूर्ण, घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे धरोहर बचाओ समिति के संरक्षक भारत शर्मा को पुलिस ने लिया हिरासत में, क्षेत्रीय पार्षद गिर्राज लाटा और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों के साथ रामधुनी की शुरू, भारत शर्मा को रिहा करने की मांग, पुलिस की जांच में सामने आया, निर्माण सामग्री खाली करते समय एक पिकअप ने बैक लेते समय धार्मिक स्थल की दीवार को मारी थी टक्कर, घटना का सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने, पुलिस ने पिकअप चालक को किया गिरफ्तार, पुलिस कर रही है उससे पूछताछ, सूचना पर पहुंचे विधायक अमीन कागजी ने किया आश्वस्त, मौके पर फिर से धार्मिक स्थल बनाने का काम किया गया शुरू
24 Jan 2022
Read More »

अवैध रेत खनन में है सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की हिस्सेदारी- कैप्टन अमरिंदर सिंह का बड़ा दावा: पंजाब विधानसभा चुनाव में अब बचा है कुछ ही समय शेष, प्रदेश में प्रवर्तन निदेशालय की गिरफ्तारी के बाद गरमाई प्रदेश की सियासत, अवैध रेत खनन मामले में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदार के यहां से मिली नकदी को लेकर अब विपक्ष साध रहा है चन्नी पर निशाना, इसे लेकर सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया बड़ा दावा, कहा- ‘अवैध रेत खनन में है सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की हिस्सेदारी, जब मैं राज्य का मुख्यमंत्री था तो राज्य के कई कांग्रेसी नेताओं और विधायकों की रेत खनन माफिया के साथ सांठगांठ होने की मुझे दी गई थी विशेष जानकारी, इसे लेकर मैंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी करवाया था अवगत, लेकिन मैंने अपने पुरे कार्यकाल में सिर्फ की थी एक गलती कि, ‘मैंने कांग्रेस के प्रति अपनी वफादारी की भावना के चलते कभी नहीं की कोई कार्रवाई, क्योंकि मुझे सोनिया गांधी की तरफ से उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का नहीं मिला था कोई संकेत’
24 Jan 2022
Read More »

गाजियाबाद में पहले बनता था हज हाउस, लेकिन हमारी सरकार ने बनवाया कैलाश मानसरोवर भवन-योगी: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही तेज हुई जुबानी जंग, उत्तरप्रदेश के सभी दिग्गजों ने खोल रखा है एक दूसरे के खिलाफ मोर्चा, इसी कड़ी में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साधा पूर्ववर्ती सपा सरकार पर जोरदार निशाना, कहा- ‘प्रदेश में हमारी सरकार बनने से पहले गाजियाबाद में बनता था हज हाउस, लेकिन हमारी सरकार ने बनवाया कैलाश मानसरोवर भवन, पूर्व में माफिया लोग करते थे व्यापारियों को प्रताड़ित, लेकिन अब कोई भी माफिया किसी कारोबारी, डॉक्टर या गरीब व्यक्ति की संपत्ति हड़पने का नहीं कर सकता साहस, अगर कोई ऐसा करता है तो चलेगा बुलडोजर’
24 Jan 2022
Read More »


स्वतंत्र देव सिंह पिछड़ों के अपमान पर कुछ बोलते तो योगी उनकी…- ओपी राजभर का विवादित बयान: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी जुबानबाजी पहुंची चरम पर, आगामी चुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सहयोगी ओम प्रकाश राजभर ने साधा बीजेपी पर जोरदार निशाना, ओम प्रकाश राजभर ने विवादित बयान देते हुए कहा- ‘चुनाव के समय स्वतंत्र देव सिंह को आ रही है पिछड़ों की याद, वे धर्म के चश्मे पर दे रहे हैं बयान, लेकिन अभी तक जो पिछड़ों का अपमान होता रहा है उस पर स्वतंत्र देव सिंह नहीं बोले कुछ भी क्योंकि अगर उस समय बोल देते तो योगी आदित्यनाथ काट देते उनकी जीभ, बीजेपी में झूठ बोलने की ट्रेनिंग मिलती है नागपुर से, पिछड़े दलित लोग बीजेपी के हैं लोडर, बीजेपी के नेता वोट मांगने जा रहे हैं तो गांवों से भगाये जा रहे हैं, वे लोग आज नहीं मांग पा रहे गांव में वोट’
24 Jan 2022
Read More »

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3.06 लाख केस आये सामने तो 439 की हुई मौत, वहीं प्रदेश के हालात चिंताजनक: कोरोना की तीसरी लहर की रफ्तार हुई धीमी, कल के मुकाबले आज 8% कम मामले आये सामने, स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे मे आए 3 लाख 06 हजार 64 नए कोरोना संक्रमित, इस 24 घंटे में 2.43 लाख लोग हुए कोरोना से रिकवर, वहीं बीते 24 घंटे में 439 लोगों की हो चुकी है मौत, फिलहाल देश में हैं 22.49 लाख एक्टिव केस, वहीं बात करें राजस्थान की तो यहां भी कोरोना का कहर जारी, राजस्थान में कल कोरोना के 14112 नए मामले आये सामने, वहीं कुल 19 लोगों की ही मौत, जयपुर में सबसे ज्यादा 3666 मामले आए सामने
24 Jan 2022
Read More »


