



Day: January 24, 2022



राजभवन से आया बड़ा बयान- रोडा एक्ट के संशोधन से संबंधित कोई भी विधेयक नहीं आया हमारे पास: राजस्थान सरकार और राजभवन के बीच एक बार फिर शुरू हुई तकरार! रोडा एक्ट संशोधन विधेयक पर राजभवन की ओर से आया बड़ा बयान, राज्यपाल सचिवालय ने स्पष्ट करते हुए कहा- रोडा एक्ट के संशोधन से सम्बंधित कोई भी विधेयक नहीं आया हमारे पास, राज्यपाल कलराज मिश्र के स्तर पर अनुमोदन के लिए नहीं आया ऐसा कोई विधेयक’, पिछले दिनों मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल की अनुमति नहीं मिलने का किया था दावा, सीएम गहलोत ने कहा था- ‘5 एकड़ तक जमीन नीलामी पर रोक वाले बिल को केन्द्र सरकार दे मंजूरी, हमारी सरकार ने 5 एकड़ तक कृषि भूमि वाले किसानों की जमीन नीलामी पर रोक का बिल विधानसभा से किया था पास, लेकिन अभी तक राज्यपाल नहीं मिली है अनुमति’, इस मुद्दे को लेकर भारतीय किसान संघ एवं अन्य किसान संगठनों की ओर से किया गया प्रदर्शन, सियासी गलियारों में इस तकरार को लेकर चर्चाएं, राजभवन और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से में कौन कह रहा है सही, क्या विधानसभा सचिवालय की ओर से राजभवन नहीं भेजा गया है कानून?
24 Jan 2022
Read More »

पाकिस्तान से आई थी नवजोत सिंह सिद्धू को मंत्री बनाने की सिफारिश- कैप्टन अमरिंदर सिंह का बड़ा दावा: पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा दिए गए बयान के बाद गरमाई प्रदेश की सियासत, दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में हुई बीजेपी और पंजाब लोक कांग्रेस की संयुक्त प्रेसवार्ता के दौरान बोले अमरिंदर- ‘पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भेजा था एक अनुरोध कि यदि आप नवजोत सिंह सिद्धू को ले सकते हो अपने मंत्रिमंडल में तो मैं रहूंगा आपका आभारी, वह मेरे हैं पुराने मित्र, अगर वह काम नहीं करेंगे तो आप उन्हें हटा सकते हैं, मैंने कर दिया तुरंत मना और अपनी कैबिनेट से भी निकाल दिया, सिद्धू नहीं है किसी काम के वो तो हैं बिल्कुल अयोग्य व्यक्ति, उनको नहीं आता काम करना, 28 जुलाई को मैंने उन्हें अपनी कैबिनेट से निकाला, उन्होंने 70 दिन तक नहीं किया एक फाइल पर साइन’
24 Jan 2022
Read More »

जिनकी पत्नी भाग जाती है, लोग उन्हें मोदी कहते हैं- पटोले ने फिर की PM मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी: महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने एक बार फिर की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी, पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा- ‘गुंडे को गुंडे ही दिखेंगे, हम जानते हैं कि उनका राज क्या है, आज लोग हंस रहे हैं भाजपा पर, जिनकी पत्नी भाग जाती है, लोग उन्हें कहते हैं मोदी, भाजपा बेरोजगारी, गरीबी, किसान पर सवालों का नहीं दे रही है जवाब, क्या वह इसके लिए हैं चुने गए,’ वहीं पत्रकारों से जब पूछा गया सवाल कि ‘क्या उन्होंने ‘मोदी को मारने के लिए गुंडों को किया है तैयार’ तो उन्होंने कहा- ‘हम हैं महात्मा गांधी के अनुयायी, हम ऐसी बातें नहीं सोच सकते,’ नाना पटोले के इस बयान के बाद महाराष्ट्र भाजपा नेताओं में फैला रोष, पुणे के अलका चौक में हुए इस प्रोटेस्ट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाना पटोले की तस्वीर पर जमकर बरसाए जूते चप्पल
24 Jan 2022
Read More »

शिवसेना ने छोड़ा है बीजेपी का साथ हिंदुत्व नहीं, भाजपा सत्ता के लिए करती है इसका प्रयोग- संजय राउत: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बीजेपी को लेकर दिए गए बयान का राउत ने किया समर्थन, शिवसेना से राज्यसभा सांसद संजय राउत ने खोला बीजेपी के खिलाफ मोर्चा, बोले संजय राउत- ‘शिवसेना, महाराष्ट्र में बीजेपी को नीचे से ले गई ऊपर तक, बाबरी के बाद, उत्तर भारत में थी शिवसेना की लहर, अगर हम उस समय लड़े होते चुनाव तो देश में होता हमारा प्रधानमंत्री लेकिन हमने यह उनके लिए छोड़ दिया, शिवसेना ने छोड़ा है बीजेपी का साथ लेकिन हिंदुत्व का नहीं, बीजेपी सिर्फ सत्ता के लिए करती है हिंदुत्व का इस्तेमाल’, इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बाला साहेब ठाकरे की 96वीं जयंती के मौके पर शिवसेना बीजेपी गठबंधन को लेकर दिया था बड़ा बयान- ‘शिवसेना ने बीजेपी के साथ गठबंधन करके अपने 25 सालों को कर दिया बर्बाद, केवल सत्ता के लिए है बीजेपी का हिंदुत्व’
24 Jan 2022
Read More »

पंजाब में NDA गठबंधन का ऐलान, BJP 65, कैप्टन की कांग्रेस 37 तो संयुक्त अकाली लड़ेंगे 15 सीटों पर चुनाव: पंजाब में भाजपा और पंजाब लोक कांग्रेस के गठबंधन को लेकर प्रेसवार्ता, दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में हुई प्रेसवार्ता, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रभारी गजेन्द्र सिंह शेखावत, पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह, केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की अहम प्रेसवार्ता, गठबंधन को लेकर बोले नड्डा- ‘भाजपा 65 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस की पार्टी 37 सीटों पर तो संयुक्त अकाली 15 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, पंजाब में सुरक्षा अहम मुद्दा, बोर्डर स्टेट होने के कारण अहम है सुरक्षा का मुद्दा, पंजाब का चुनाव आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित करने वाला चुनाव’ पॉलिटॉक्स ने पहले ही दे दिए थे इस सीट शेयरिंग फॉर्मूले के संकेत
24 Jan 2022
Read More »


यूपी में कांग्रेस ने उतारे 30 स्टार प्रचारक, सोनिया, राहुल, गहलोत और पायलट सहित दिग्गज ठोकेंगे ताल: उत्तरप्रदेश चुनाव का घमासान, कांग्रेस ने जारी की अपने स्टार प्रचारकों की पहली सूची, कांग्रेस ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, 10 फरवरी को होने वाले पहले फेज के लिए जारी की सूची, स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अजय कुमार लल्लू के साथ दिग्गजों का नाम है शामिल, G-23 के अगुवा माने जाने वाले जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद का नाम भी शामिल, हरियाणवी दिग्गज पिता-पुत्र जोड़ी भूपेन्द्र हु्ड्डा और दीपेन्द्र हुड्डा का नाम भी लिस्ट में, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और जहाजपुर विधायक और प्रियंका गांधी के खास सहयोगी धीरज गुर्जर को बनाया गया स्टार प्रचारक
24 Jan 2022
Read More »



