Day: January 20, 2022

img 20220120 wa0171

विधानसभा चुनाव 2022: यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 41 प्रत्याशियों की दूसरी सूची: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का घमासान तेज, लगभग सभी राजनीतिक दलों ने जारी की अपने प्रत्याशियों की पहली या दूसरी सूची, कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए आज जारी की अपनी दूसरी सूची, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जारी की 41 प्रत्‍याशियों की दूसरी सूची, इस लिस्‍ट में भी महिलाओं को दी गयी है प्राथमिकता, प्रियंका ने 40% टिकट महिलाओं को देने का वादा इस लिस्ट में भी किया पूरा, कांग्रेस की इस लिस्‍ट में 41 नाम हैं जिसमें 16 महिलाएं हैं शामिल

Read More »
maxresdefault5

9 फ़रवरी से शुरू होगा राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र, गहलोत कैबिनेट में प्रस्ताव पर लगी मुहर: राजस्थान की 15वीं विधानसभा का चौथा बजट सत्र 9 फरवरी से होगा शुरू, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव पर लगी मुहर, अब कैबिनेट के प्रस्ताव को भेजा जाएगा राज्यपाल को, राज्यपाल कलराज मिश्र विधानसभा बजट सत्र आहूत करने की जारी करेंगे आज्ञा, कैबिनेट बैठक में राजस्थान इंडस्ट्री एग्रो बोर्ड सहित करीब आधा दर्जन प्रस्तावों को भी किया गया है अनुमोदित, इस बार राजस्थान में पहली बार कृषि बजट अलग से होगा पेश, जिसके लिए कृषि और वित्त विभाग के अधिकारियों ने पूरी कर ली हैं तैयारियां, किसानों की आय़ को दोगुनी करने की तैयारियों के रूप में कृषि बजट को लेकर चल रही है गहलोत सरकार, किसानों के कृषि बजट में दी जाएंगी कई तरह की रियायतें

Read More »
rajendra rathore 1519817015 lb 1 1628001075

राजेन्द्र राठौड़ की पत्नी, पुत्र और पौत्री सहित परिवार में सात लोग कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट: देश-प्रदेश में कोरोना का लगातार बढ़ता संक्रमण, आमजन के साथ-साथ देश प्रदेश के कई सियासी दिग्गज भी आए कोरोना की चपेट में, राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के परिवार में सात लोग हुए कोरोना पॉजिटिव, हालांकि खुद राठौड़ की रिपोर्ट आई है नेगेटिव लेकिन एतिहातन सारे कार्यक्रम रद्द कर खुद को किया होम आइसोलेट, खुद राठौड़ ने ट्वीट कर दी जानकारी, कहा- कोरोना संक्रमण में पत्नी, पुत्र व पोत्री सहित स्टाफ के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के कारण, मैं आगामी 3 दिन के चूरू व बीकानेर के सभी कार्यक्रम रद्द कर स्वयं को कर रहा हूं आइसोलेट, विगत 3 दिन में मेरे संपर्क में आये सभी लोग एहतियात के तौर पर अपनी जांच अवश्य करवा लें, मैं अभी तक की जांच में हूं कोरोना नेगेटिव, किन्तु परिवार सहित 7 व्यक्तियों के घर में पॉजिटिव आने के कारण करवा रहा हूं पुनः जांच

Read More »