Day: January 20, 2022

AAP पार्टी से लड़े चुनाव

भाजपा की पहली लिस्ट में नाम ना होने पर उत्पल पर्रिकर को केजरीवाल का न्योता- AAP पार्टी से लड़ें चुनाव: गोवा विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने आज जारी की 34 प्रत्याशियों की पहली सूची, पहली सूची में गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर को नहीं मिली जगह, भाजपा के टिकट ना मिलने पर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने भेजा उत्पल पर्रिकर को आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने का न्योता, अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा- ‘गोवा के लोग यह सोचकर हैं बेहद दुखी कि बीजेपी ने पर्रिकर परिवार के साथ भी अपनाई है इस्तेमाल करो और फेंकों की नीति, मैंने हमेशा से की है मनोहर पर्रिकर की इज्जत, उत्पल पर्रिकर पार्टी जॉइन करें और आप के टिकट पर लड़ें चुनाव

Read More »
गोवा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 34 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

गोवा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 34 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, CM सावंत सांकेलिम से ठोकेंगे चुनावी ताल: गोवा विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी, पहली सूची में 34 प्रत्याशियों को मिली जगह, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सांकेलिम से ठोकेंगे चुनावी ताल तो वहीं उपमुख्यमंत्री मनोहर अजगांवकर मडगांव से लड़ेंगे चुनाव, गोवा भाजपा प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने कहा- पार्टी ने जिन 34 उम्मीदवारों के नाम किए हैं तय उनमें नौ ईसाई समुदाय के हैं जबकि तीन सामान्य सीटों पर अनुसूचित जनजाति के नेताओं को बनाया गया है उम्मीदवार, नौ सामान्य जाति के नेताओं औरएक पत्रकार को भी दिया गया है टिकट’, वहीं सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर को टिकट देने को लेकर बोले फडणवीस- ‘उत्पल पर्रिकर और उनका परिवार है हमारा परिवार, हमने उन्हें दिए थे दो विकल्प लेकिन उन्होंने पहले के लिए कर दिया मना, दूसरे विकल्प पर उनसे की जा रही है चर्चा, उम्मीद है कि वह मान जाएंगे’

Read More »
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022: भाजपा ने जारी की 59 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, खटीमा सीट से लड़ेंगे धामी: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर, काफी गहन मंथन के बाद आज भाजपा ने 59 प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी, सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से उतरेंगे चुनावी मैदान में, खटीमा सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं धामी तो वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक हरिद्वार से ठोकेंगे चुनावी ताल, वहीं सतपाल महाराज चौबट्टाखाल विधानसभा सीट से उतरेंगे चुनावी मैदान में, पुरोला से दुर्गेस्वर लाल और यमनोत्री से केदार सिंह रावत को उम्मीदवार किया गया है घोषित, वहीं गंगोत्री से सुरेश चौहान, बद्रीनाथ से महेंद्र भट्ट, थराली से गोपाल राम, कर्णप्रयाग से अनिल नौटियाल, रुद्रप्रयाग से भरत सिंह चौधरी, घनसाली से शक्ति लाल, देवप्रयाग से विनोद खण्डारी, नरेंद्रनगर से सुबोध उनियाल को दिया गया है, वहीं प्रतापनगर से विजय सिंह पंवार, धनौल्टी से प्रीतम सिंह और चकराता से राम शरण उतरेंगे चुनावी मैदान में, बीजेपी ने 59 में से 15 ब्राह्मण चेहरों और तीन बनिया चेहरों को दिया है टिकट, उत्तराखंड महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सरिता आर्या जो इसी हफ्ते बीजेपी में हुई थी शामिल उन्हें नैनीताल से दिया गया है

Read More »
किसानों के हित में सीएम गहलोत का बड़ा फैसला

किसानों के हित में सीएम गहलोत का बड़ा फैसला, प्रदेश भर में कृषि भूमि नीलामी रोकने के दिए निर्देश: दौसा और थानागाजी में कर्ज नहीं चुकाने पर किसानों की जमीन नीलाम होने पर राजस्थान के संवेदनशील मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा फैसला, सीएम गहलोत ने ट्वीट कर दिए निर्देश- प्रदेश में रिजर्व बैंक के नियंत्रण में आने वाले व्यवसायिक बैंकों द्वारा किसानों के ऋण न चुका पाने के कारण रोड़ा एक्ट के तहत भूमि कुर्की व नीलामी की हो रही है कार्यवाही, राज्य सरकार ने दिए हैं अधिकारियों को इसे रोकने के निर्देश, राज्य सरकार ने सहकारी बैंकों के ऋण माफ किये हैं व भारत सरकार से आग्रह किया है कि कमर्शियल बैंकों से वन टाइम सैटलमेंट कर किसानों के ऋण करें माफ, राज्य सरकार भी इसमें हिस्सा वहन करने हेतु है तैयार, हमारी सरकार ने 5 एकड़ तक कृषि भूमि वाले किसानों की जमीन नीलामी पर रोक का बिल विधानसभा में पास किया था परन्तु अभी तक राज्यपाल महोदय की अनुमति ना मिल पाने के कारण यह नहीं बन सका है कानून, मुझे दुख है कि इस कानून के ना बनने के कारण आई ऐसी नौबत, मैं आशा करता हूं कि इस बिल को जल्द अनुमति मिलेगी जिससे आगे ऐसी नीलामी की नहीं आएगी नौबत’

Read More »
'लड़की हूं लड़ सकती हूं...' पोस्टर गर्ल हुई BJP में शामिल

कांग्रेस को बड़ा झटका, ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं…’ पोस्टर गर्ल हुई BJP में शामिल, रिश्वत का लगाया आरोप: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस के नार ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्या हुई बीजेपी में शामिल, कांग्रेस पार्टी से टिकट ना मिलने पर प्रियंका मौर्या ने लगाए गंभीर आरोप, बोली प्रियंका मौर्य- ‘कांग्रेस ने मेरे चेहरे, मेरे नाम और मेरे 10 लाख सोशल मीडिया फॉलोअर्स का प्रचार के लिए किया इस्तेमाल, लेकिन जब आने वाले चुनाव के लिए टिकट की बात आई तो यह दे दिया गया किसी और को, यह है अन्याय, मुझे टिकट नहीं मिला क्योंकि मैं एक ओबीसी की लड़की हूं और प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह को नहीं दे सकती थी रिश्वत’

Read More »
प्रमोद गुप्ता भी हुए भाजपा में शामिल

मुलायम की बहू अपर्णा और समधी हरिओम यादव के बाद साढू प्रमोद गुप्ता भी हुए भाजपा में शामिल: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले गरमाई सूबे की सियासत, सभी राजनीतिक दलों के नेताओं में लगी पाला बदलने की होड़, इसी कड़ी में बिधूना क्षेत्र से पूर्व विधायक और मुलायम सिंह यादव के साढू प्रमोद कुमार गुप्ता हुए भाजपा में शामिल, इससे पहले मुलायम सिंह यादव के समधी हरिओम यादव और बुधवार को उनकी छोटी बहू ने भी थाम लिया था बीजेपी का दामन, भाजपा का दामन थमने से पहले प्रमोद कुमार गुप्ता ने अखिलेश यादव पर लगाए थे सनसनीखेज आरोप, गुप्ता ने कहा- ‘सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को कैद करके रखा गया है उनके अपने ही घर में, पार्टी में अब नेता जी और शिवपाल सिंह यादव का नहीं बचा है कोई सम्मान, इसलिए वो होने जा रहे हैं बीजेपी में शामिल’

Read More »
अदिति सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और विधायकी से दिया इस्तीफा

रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और विधायकी से दिया इस्तीफा: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं की दल बदल की राजनीति पहुंची चरम पर, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में पार्टी को लगा झटका, रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और विधायकी से दिया इस्तीफा, अदिति सिंह पहले ही कांग्रेस का साथ छोड़ भारतीय जनता पार्टी में हो चुकी है शामिल, लेकिन अपनी विधायकी जाने के डर से उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता का नहीं किया था त्याग, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के भेजे अपने इस्तीफे में अदिति सिंह ने लिखा- ‘आपको अवगत कराना है कि मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दे रही हूं इस्तीफा, कृपया स्वीकार करने का कष्ट करें’

Read More »