



Day: January 20, 2022


BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने शराब को बताया औषधि, कहा- कम मात्रा में पिएं, ज्यादा पीना जहर समान: मध्यप्रदेश में शराब सस्ती होने के मामले में भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का सामने आया अजीबोगरीब बयान, सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा- ‘आयुर्वेद में शराब का सीमित मात्रा में सेवन होता है औषधि के समान, यानी कि लिमिट में शराब पीना है बदवाई के समान, वहीं असमीति मात्रा में शराब का सेवन है जहर के समान,’ सूबे की शिवराज सरकार ने पेश की प्रदेश में नई आबकारी नीति, जो की लागू होगी 1 अप्रैल 2022 से, इसके तहत घट जांएगी प्रदेश में शराब की कीमतें, इस मामले में जब मीडिया ने सांसद साध्वी प्रज्ञा से जाननी चाही प्रतिक्रिया तो उन्होंने दे डाला अजीबोगरीब बयान, पहले तो प्रज्ञा ठाकुर ने उठा फि शराबबंदी लागू करने की मांग, लेकिन फिर कहा- शराब सस्ती हो या महंगी, उसकी मात्रा होनी चाहिए समिति, सीमित्र मात्रा में शराब औषधि के समान होती है और असीमित मात्रा में जहर के समान
20 Jan 2022
Read More »




CM सलाहकार राजकुमार शर्मा के घर में घुसी महिला, चोर बताकर किया गिरफ्तार, लेकिन गले नहीं उतरी बात: जयपुर के बजाज नगर स्थित सीएम सलाहकार और नवलगढ़ विधायक राजकुमार शर्मा के सरकारी आवास से जुड़ा मामला, बकौल शर्मा के केयरटेकर बुधवार दोपहर चोरी करने की नीयत से घुसी महिला को केयरटेकर ने दबोच लिया और किया पुलिस के हवाले, इस संबंध में केयरटेकर सुमित की ओर से बजाज नगर थाने में दर्ज करवाई गई है शिकायत भी, शिकायत में बताया गया की- बुधवार दोपहर विधायक राजकुमार शर्मा के सरकारी आवास का गेट खुला देख एक महिला अचानक घुस आई अंदर, जब केयरटेकर ने महिला से उसका नाम पता पूछा तो महिला ने की गुमराह करने की कोशिश, महिला ने कहा उसे राजकुमार शर्मा ने बुलाया है इसलिए वो विधायक शर्मा से मिलने आई है, महिला ने सुमित को अपना नाम निशा बताया, शक होने पर केयरटेकर ने महिला को बैठने के लिए कहा और चाय लेकर आने का बहाना कर दूसरे कमरे में जाकर एमएलए राजकुमार शर्मा को फोन कर महिला के बारे में दी जानकारी, शर्मा ने उक्त महिला के बारे में कोई भी जानकारी होने से किया इंकार, जिसके बाद केयर टेकर ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर एक महिला के एमएलए क्वार्टर में घुसने की शिकायत दी और पुलिस ने आकर महिला को कर लिया गिरफ्तार, अब यहां उठ रहे कुछ अनसुलझे सवाल, महिला अगर आई थी चोरी की नियत से तो जब सुमित दूसरे कमरे जाकर कर रहा था एमएलए शर्मा से बात, तो मौके का फायदा उठाकर भाग क्यों नहीं गई वो महिला, इतना बैकोफ होकर कैसे बैठी रही वो महिला, वहीं जब विधायक शर्मा नहीं थे आवास पर तो सुमित ने उसे बाहर से ही रवाना क्यों नही किया, महिला को अंदर बैठाकर चाय-पानी पूछने की क्या थी जरूरत? खैर कुछ बातें बन जाती हैं सवाल बनकर ही, नहीं मिलते उनके जवाब
20 Jan 2022
Read More »

बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता को BJP ने दिया टिकट, चकराता विधानसभा सीट से उतरेंगे मैदान में: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज जारी की 59 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, बॉलीवुड के दिग्गज गायक कलाकारों में मशहूर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल को भारतीय जनता पार्टी ने दिया टिकट, रामशरण नौटियाल को भाजपा ने चकराता विधानसभा सीट से बनाया अपना प्रत्याशी, वहीं बीजेपी द्वारा जारी की गई 59 उम्मीदवारों की लिस्ट के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भरेंगे खटीमा विधानसभा सीट से हूंकार, जबकि मदन कौशिक हरिद्वार से और पुरोला से दुर्गेस्वर लाल और यमनोत्री से केदार सिंह रावत को भाजपा ने किया उम्मीदवार घोषित
20 Jan 2022
Read More »

सोनिया का विरोध करने पर मिली है राजनीति में लंबी छलांग- सीएम गहलोत का केंद्रीय मंत्री चौधरी पर तंज: गुरुवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वीसी के जरिए किया बाड़मेर जिले के कई प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण, कार्यक्रम में मौजूद रहे बीजेपी नेता और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी पर सीएम गहलोत ने कसे जबरदस्त तंज, कैलाश चौधरी की चुटकी लेते हुए सीएम गहलोत ने कहा- ‘जब 15 साल पहले प्रदेश में आई थी बाढ़, उस वक्त हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी आई थीं राजस्थान के दौरे पर, उस वक्त आपने जिस तरह से किया था सोनिया गांधी का विरोध, उस विरोध की वजह से आज आपको राजनीति में मिली है बड़ी छलांग, उसी विरोध के बाद में बढ़ा है आप का राजनीतिक कद और आप बन गए केंद्र में मंत्री तक,’ सीएम गहलोत ने आगे कहा- जो 3 काले कानून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वापस ले लिए हैं, वह हमने विधानसभा में नहीं किए थे पास, हमारी केंद्र सरकार से और आपसे है एक ही मांग, जो बिल हमने पास करके भेजा है उसे करवाइए लागू, ताकि प्रदेश के किसानों को नीलामी से मिल सके राहत
20 Jan 2022
Read More »


उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से अखिलेश यादव लड़ेंगे चुनाव!: यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर, पहली बार विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से उतरेंगे चुनावी मैदान में!, मैनपुरी माना जाता है समाजवादी पार्टी का गढ़, मैनपुरी है मुलायम सिंह यादव का संसदीय क्षेत्र, सूत्रों के अनुसार इस सीट पर सबसे ज्यादा यादव मतदाता होने के चलते अखिलेश यादव ने चुना यह क्षेत्र, इससे पहले अखिलेश यादव के आजमगढ़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लगाए जा रहे थे कयास, वहीं सियासी गलियारों में चर्चा दोनों विधानसभा सीटों से अखिलेश उतर सकते हैं मैदान में
20 Jan 2022
Read More »


