Day: January 18, 2022

2022 1image 22 17 326528071aprna ll

कल BJP करेगी बड़ी सेंधमारी, मुलायम की बहू अपर्णा दिल्ली में तो साडू प्रमोद लखनऊ में होंगे पार्टी में शामिल: उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का घमासान अपने चरम पर, सत्ताधारी बीजेपी में समाजवादी पार्टी की बड़ी सेंधमारी के बाद अब आई बीजेपी की बारी, बीजेपी ने की मुलायम के कुनबे में बड़ी सेंध लगाने की तैयारी, मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव कल 19 जनवरी को थामने वाली हैं भाजपा का दामन, इसके लिए वह आज रात को ही पहुंच रहीं हैं दिल्ली, दिल्‍ली पहुंचते ही अपर्णा यादव सबसे पहले भाजपा के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह से करेंगी मुलाकात, इसके बाद BJP के वरिष्‍ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में होंगी शामिल, सूत्रों की मानें तो अपर्णा यादव कल सुबह 10 बजे हो सकती हैं भाजपा में शामिल, बताया जा रहा है कि 19 जनवरी को राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली से लेकर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक चलेगा भाजपा में ज्‍वाइनिंग का दौर, इस दौरान कई नेताओं को कराया जाएगा बीजेपी में शामिल, एक तरफ मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव दिल्‍ली में भाजपा की सदस्‍यता करेंगी ग्रहण करेंगी तो दूसरी तरफ लखनऊ में मुलायम के साढ़ू प्रमोद गुप्‍ता लखनऊ में थामेंगे बीजेपी का दामन

Read More »
1636646912gajendra+singh1

कहां गए कर्जमाफी का वादा करने वाले राहुल गांधी और अशोक गहलोत?- मंत्री गजेंद्र सिंह का तंजपूर्ण सवाल: थानागाजी में छह किसानों की जमीन नीलाम होने के मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उठाए सवाल, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर साधा निशाना, शेखवात ने सवाल पूछते हुए कहा- ‘कहां गए किसानों की कर्जमाफी का वादा करने वाले राहुल गांधी और अशोक गहलोत? जिन किसानों की जमीन नीलाम हुई, अब क्या राहुल उनकी रोजी-रोटी चलाएंगे?’ शेखावत ने ट्वीट करते हुए कहा- ‘ये नीलामी कांग्रेस की नीतियों का है नतीजा, अब क्या राहुल चलाएंगे इन किसानों की रोजी-रोटी? जिन्होंने किया था ऋण चुकाने का वादा, जमीन और कर्जमाफी को लेकर कांग्रेस पर कभी न करें भरोसा, ये है बनामदार लोगों की पार्टी, जमीन के इनके खेल छिपे नहीं, ये सत्ता में आकर भूमाफिया और रिश्तेदारों के लिए हड़पते हैं किसानों की जमीन, राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में धोखे के बाद इनके झूठे वादों का पुलिंदा पंजाब के किसानों के लिए है तैयार’

Read More »
अब बसपा ने चला सपा वाला दांव

अब बसपा ने चला सपा वाला दांव, उत्तरप्रदेश चुनाव के लिए इन 10 छोटे दलों से गठबंधन का ऐलान: उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने 10 छोटे दलों से किया गठबंधन, बीएसपी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने किया इसका ऐलान, बसपा को इंडिया जनशक्ति पार्टी, पच्चासी परिवर्तन समाज पार्टी, विश्व शांति पार्टी, संयुक्त जनादेश पार्टी, आदर्श संग्राम पार्टी, अखंड विकास भारत पार्टी, सर्वजन आवाज पार्टी, आधी आबादी पार्टी, जागरूक जनता पार्टी, सर्वजन सेवा पार्टी ने दिया समर्थन, बसपा महासचिव सतीश मिश्रा ने कहा- ‘मायावती के विकासशील विचारों से प्रेरित होकर बहुजन समाज पार्टी को 10 राजनीतिक दलों ने दिया है अपना समर्थन, सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की विचारधारा के साथ आगे बढ़ने और कार्य करने का लिया है संकल्प, हम सब मिलकर जनता के आशीर्वाद से यूपी में 5वीं बार बहन जी को बनाएंगे मुख्यमंत्री’, सपा के बाद अब बसपा ने भी छोटे दलों से मिलाया है हाथ, सपा ने पिछले विधानसभा चुनाव में पहले कांग्रेस और फिर लोकसभा चुनाव में बसपा से किया था गठबंधन, लेकिन सफलता नहीं मिलने के बाद अखिलेश यादव ने किया था साफ, वह किसी बड़े दल से नहीं करेंगे गठबंधन, सपा ने सुभासपा, रालोद और महान दल जैसी पार्टियों से किया है गठबंधन, अब सपा के बाद बसपा भी चल पड़ी है उसी राह पर, अब चुनावों में इस दांव का कितना फायदा होता है ये तो बताएगा समय ही

Read More »
कांग्रेस छोड़ सपा जॉइन करने वाले इमरान का वीडियो वायरल

‘मुझसे पैर पकड़वा कर बना दिया कुत्ता’- कांग्रेस छोड़ सपा जॉइन करने वाले इमरान मसूद का वीडियो वायरल: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव का घमासान, पश्चिम यूपी के कद्दावर नेता इमरान मसूद का एक वीडियो आया सामने, इमरान इस वीडियो में अपने समर्थकों से यह कहते हुए आ रहे नजर- ‘मुसलमानों हो जाओ एक, तुम्हारे वजह से पकड़ लिए हैं पैर, तुम मुसलमान हो जाओ सीधे, मेरे से पकड़वा दिए पैर, बना दिया है कुत्ता, तुम एक हो जाओगे तो वह मेरे पैर पकड़कर खुद देंगे टिकट’, 7 दिन पहले यानी 11 जनवरी को कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल हुए थे इमरान, लेकिन अब उनकी सपा से टिकट को लेकर नहीं बन पाई है बात, ऐसे में अब चर्चा यह शुरू हो गई है कि इमरान बसपा कर सकते हैं ज्वाइन, इमरान मसूद का यह वीडियो मेघ छप्पर के उनके आवास का बताया जा रहा, इस वीडियो में इमरान नजर आ रहे हैं समर्थकों से घिरे, इमरान से उनके समर्थक टिकट को लेकर पूछ रहे थे सवाल तभी उनका छलका दर्द

Read More »
फिर सामने आई भाजपा की फूट

फिर सामने आई भाजपा की फूट! पूनियां के धरने से परनामी ने बनाई दूरी, बोले- सूचना ही नहीं दी: राजस्थान भाजपा की फूट एक बार फिर हो गई उजागर, जयपुर में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां के नेताओं से मैडम राजे के गुट के नेताओं ने बनाई दूरी, मंगलवार को राजधानी जयपुर के जवाहर नगर में अलवर रेपकांड मामले में गहलोत सरकार के खिलाफ दिया गया था धरना, जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा के आह्वान पर पहुंचे थे सतीश पूनियां, लेकिन प्रदर्शन में नहीं पहुंचे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी समेत आदर्शनगर विधानसभा सीट के नेता-कार्यकर्ता, पूर्व मंत्री और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी समेत राजे खेमे के कई प्रमुख बीजेपी नेता प्रदर्शन से रहे दूर, धरना स्थल से चंद मिनट की दूरी पर है परनामी का आवास, अब इस पर बोले परनामी- ‘शहर अध्यक्ष राघव शर्मा ने नहीं दी थी सूचना, अगर सूचना होती तो जरूर पहुंचता धरने में’, जयपुर में भाजपा के प्रदर्शन से ज्यादा हो रही फूट की चर्चा

Read More »
rita bahuguna 1642502610

रीता बहुगुणा जोशी ने नड्डा को पत्र लिखकर की इस्तीफे की पेशकश, बेटे के लिए मांगा टिकट, सपा में होंगी शामिल!: बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी बेटे को टिकट दिलाने के लिए इस्तीफा देने को हुई तैयार, जोशी ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को एक पत्र लिखकर दिया प्रस्ताव, कहा- ‘अगर उनके बेटे मयंक जोशी को लखनऊ कैंट से दी जाती है टिकट, तो वह सांसद के पद से दे देंगी इस्तीफा,’ जोशी ने बताया- ‘मयंक जोशी 2009 से कर रहे हैं पार्टी के लिए काम और उन्होंने लखनऊ कैंट से टिकट के लिए किया है आवेदन, लेकिन अगर पार्टी ने प्रति परिवार केवल 1 व्यक्ति को टिकट देने का किया है फैसला, तो मयंक को टिकट मिलने पर मैं अपनी वर्तमान लोकसभा सीट से दे दूंगी इस्तीफा, मैं हमेशा करती रहूंगी बीजेपी के लिए काम, पार्टी मेरे प्रस्ताव को स्वीकार करने या न करने का चुन सकती है विकल्प, मैंने कई साल पहले ही कर दी थी घोषणा कि मैं नहीं लड़ूंगी चुनाव,’ शुरू से ही अपने बेटे के लिए टिकट की मांग कर रही हैं रीता बहुगुणा जोशी, वहीं भाजपा ऐसे लोगों को नहीं देना चाहती टिकट जिसके परिवार में है पहले से कोई मंत्री अथवा सांसद, सूत्रों की मानें तो बीजेपी द्वारा जोशी की बात नहीं माने जाने पर समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकती हैं रीता बहुगुणा जोशी

Read More »
टिकट नहीं मिला तो फूटी 'अश्रुधारा'

टिकट ना मिलने से नाराज भाजपा नेता का फूटा गुस्सा, बोले- राम के नाम पर मचा रखी है लूट, देते हैं धोखा: उत्तरप्रदेश भाजपा को बड़ा झटका, मांट विधानसभा सीट से टिकट न मिलने पर एसके शर्मा ने मंगलवार को भाजपा की सदस्यता से दिया इस्तीफा, मथुरा के दिग्गज नेता एसके शर्मा ने लगाया आरोप- ‘भाजपा में सिर्फ राम नाम की मची है लूट, नहीं रही कोई विचारधारा, ईमानदारी तो हो गई है कोसों दूर, भाजपा के कारण मेरे करोड़ों रुपये हो गए खर्च, 2009 से 2022 तक के विभिन्न चुनावों में भाजपा ने मेरे साथ किया है विश्वासघात, मैंने पार्टी के लिए पूरे देश में लगन से किया है काम, जब भी पार्टी ने संगठन मजबूती के लिए मांगे पैसे मैंने दिए, लेकिन मेरे साथ किया गया धोखा’, मंगलवार को सर्वेश्वरी सदन में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसके शर्मा ने रोते हुए भाजपा से त्यागपत्र देने का किया ऐलान, एसके शर्मा साल 1980 में जुड़े थे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से, एसके शर्मा ने आवास से उतरवाया भाजपा का झंडा, शर्मा 19 जनवरी को अपने समर्थकों से विचार-विमर्श कर तय करेंगे भविष्य की रणनीति, मांट से भाजपा ने राजेश चौधरी को उतारा है मैदान में

Read More »