



Day: January 18, 2022



कांग्रेस-SP में हिंदुओं के खिलाफ घृणा फैलाने की होड़, PM की सुरक्षा में सेंध प्रयोग था या संयोग- पात्रा: उत्तरप्रदेश चुनाव को लेकर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा की प्रेस वार्ता, पात्रा ने कांग्रेस पर किया जोरदार हमला, मुस्लिम नेता तौकीर रजा के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर बोले पात्रा- ‘हिंदुओं के खिलाफ घृणा फैलाने की होड़, कांग्रेस और SP हैं मिले हुए, तौकीर रजा ने उगला था हिंदुओं के खिलाफ जहर, हिंदुओं के खिलाफ जहर उगलने वाले कांग्रेस को है पसंद, हमने SP उम्मीदवार नाहिद हसन के खिलाफ उठाई थी आवाज, नाहिद हसन है हिंदु विरोधी, असलम चौधरी भी उगलते हैं जहर, कांग्रेस और SP कर रहे हैं घृणा की राजनीति, महाराष्ट्र के कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी के खिलाफ उगला जहर, पीएम मोदी को नाना पटोले ने कहे अपशब्द, पंजाब में पीएम की सुरक्षा में सेंध प्रयोग था या संयोग? कांग्रेस नेता बोल रहे हैं पीएम मोदी को मार सकते हैं, आप जितना जहर उगलेंगे जनता ने उतना ही प्रेम उड़ेला पीएम पर’
18 Jan 2022
Read More »

हरीश रावत मेरे बड़े भाई, एक बार नहीं 100 बार मांग सकता हूं माफी- हरक सिंह रावत का बड़ा बयान: उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल होने की खबर पर बोले पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत- ‘मेरी आज सुबह हरीश रावत से हुई है बात, हरीश आगे बताएंगे कि क्या होगा? हरीश रावत जी मेरे बड़े भाई जैसे हैं, मैं बड़े भाई से 100 बार भी माफी मांग सकता हूं, कांग्रेस का अपना निर्णय है, 2016 में स्थिति थी अलग’, भाजपा से निष्कासन के बाद हरक सिंह के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दिया था बयान- ‘पार्टी में आने से पहले मांगें माफी, 2016 में जो पार्टी को दिया था दगा इसके लिए मांगें माफी’, अब हरक सिंह रावत ने कही है माफी मांगने की बात, इसके बाद माना जा रहा है कि अब किसी भी समय हरक सिंह की हो सकती है कांग्रेस में एंट्री
18 Jan 2022
Read More »



भगवंत मान होंगे पंजाब में आम आदमी पार्टी का सीएम फेस, केजरीवाल बोले- आप की बनने जा रही है सरकार: आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया ऐलान, सांसद भगवंत मान को घोषित किया सीएम पद का चेहरा, भगवंत मान को पोल में मिले 93 फीसदी वोट, केजरीवाल बोले- ‘पंजाब में आप की बनने जा रही है सरकार, पंजाब के लिए आज का दिन ऐतिहासिक, लोग पूछते थे कौन होगा दूल्हा? हमने तय किया था पंजाब के 3 करोड़ लोगों से पूछेंगे कौन बने सीएम? हम चाहते तो भगवंत मान को घोषित कर सकते थे वो मेरे छोटे भाई की तरह हैं लेकिन मैंने नहीं किया, लोग जो तय करेंगे वो मानेंगे’ 13 जनवरी को पंजाब की जनता के लिए जारी किया गया था एक फोन नंबर, फोन के जरिए या वॉट्स एप पर लोगों से मांगी गई थी राय कि कौन होना चाहिए पंजाब की सीएम, आप के पोल को मिले करीब 22 लाख वोट, पंजाब में आम आदमी पार्टी का नया प्रयोग, लोकतांत्रिक तरीके से सीएम चुनने का किया है प्रयोग, आप के इस दांव से अब कांग्रेस पर भी बनेगा दबाव, कांग्रेस को सीएम का फेस घोषित करने का बनेगा दबाव
18 Jan 2022
Read More »

पंजाब के सीएम चन्नी के करीबी रिश्तेदार समेत 10 जगहों पर ईडी की छापेमारी, सियासी भूचाल तय: अवैध रेत खनन मामले को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के करीबी रिश्तेदार के ठिकाने पर प्रवर्तन निदेशालय ने मारा छापा, ईडी ने सीएम चन्नी के रिश्तेदार के ठिकाने के अलावा 9 और जगहों पर भी की छापेमारी, ईडी की ये छापेमारी मंगलवार सुबह से है जारी, छापेमारी मोहाली समेत अन्य जिलों में भी ईडी की कार्रवाई, मोहाली में होमलैंड सोसाइटी के जिस मकान पर मारा गया छापा वो सीएम चन्नी का एक करीबी रिश्तेदार, ईडी सूत्रों के मुताबिक, करीबी रिश्तेदार सीएम चन्नी के साले का है लड़का, उसका नाम बताया जा रहा भूपिंदर सिंह हनी, साल 2018 में ईडी ने कुदरतदीप सिंह के खिलाफ रेत खनन का किया था मामला दर्ज, जिसमें हनी का नाम है आया, ईडी ने आधिकारिक तौर पर नहीं की इसकी पुष्टि, आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब में अवैध रेत खनन का उठा चुके हैं मुद्दा
18 Jan 2022
Read More »

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2.38 लाख नए केस, इधर राजस्थान से मिली राहत की खबर: देश में लगातार दूसरे दिन घटे कोरोना के नए मामले, देश में सोमवार को कोरोना के मिले 2 लाख 38 हजार 18 नए केस, इस दौरान 305 लोगों की हुई मौत, 1 लाख 57 हजार 421 मरीज हुए ठीक, देश में फिलहाल एक्टिव केस की कुल संख्या है 17 लाख 36 हजार 628, इससे पहले रविवार को 2 लाख 58 हजार 89 नए केस किए गए थे दर्ज, राजस्थान में पिछले 24 घंटे में आए 9236 कोरोना के नए केस, राजस्थान के लिए मिल रही राहत भरी खबर, कोरोना संक्रमण के बीच रिकवरी रेट पहुंची 63.81% , 11 जनवरी को पॉजिटिव केस के मुकाबले रिकवर होने वाले मरीजों का प्रतिशत था 13.39, 7 दिन में बढ़ी 50.42% रिकवरी
18 Jan 2022
Read More »


