



Day: January 17, 2022


अपने खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने पर बघेल के निशाने पर चुनाव आयोग- EC रखे अपनी भूमिका निष्पक्ष: देशभर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर चुनाव आयोग ने लगा रखी है चुनावी रैलियों पर पाबंदी, इसी बीच चुनाव प्रचार के दौरान कोविड-19 संबंधी नियमों के उल्लंघन के आरोप में कांग्रेस के उत्तरप्रदेश चुनाव प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर की गई प्राथमिकी दर्ज, अपने खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भड़के बघेल, चुनाव आयोग से की निष्पक्ष रहने की मांग, कहा- मेरे साथ रहते हैं कई सुरक्षाकर्मी और कई पत्रकार, लोग आ रहे हैं, मिल रहे हैं, आखिर चुनाव प्रचार कैसे होगा, चुनाव आयोग को बताना चाहिए कि मौजूदा स्थिति में कैसे किया जाए प्रचार, मेरे खिलाफ कार्रवाई क्यों हुई? जबकि अमरोहा में भाजपा के प्रत्याशी और मंत्री के खिलाफ नहीं हुई कोई कार्रवाई, जबकि वे घर-घर कर रहे हैं जाकर प्रचार, निर्वाचन आयोग को अपनी भूमिका निष्पक्ष रखनी चाहिए, अभी शुरुआत में नहीं दिखाई निष्पक्षता तो आखिर में क्या उम्मीद करें?’
17 Jan 2022
Read More »

जिंदा लोग तो BJP को नहीं देंगे वोट- राउत ने साधा निशाना तो अखिलेश को दी सलाह- अहंकार डुबोता है: उत्तरप्रदेश के चुनावी घमासान में शिवसेना ने भी ठोकी ताल, 50 से 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी शिवसेना, सांसद संजय राउत ने यूपी चुनाव को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ और अखिलेश दोनों पर साधा निशाना, राउत ने तंज कसते हुए कहा- ‘योगी को क्या तैरती लाशें देंगी वोट? यूपी में आराजकता, गंगा में बहती लाशें सभी ने देखी, जिंदा लोग बीजेपी को नहीं देंगे वोट’, वहीं संजय राउत ने अखिलेश को भी दी सलाह- ‘अखिलेश यादव को पूरा ध्यान लगाना चाहिए चुनाव पर, अखिलेश को सबको साथ लेकर लड़नी होगी ये लड़ाई, अहंकार सबको डुबाता है, लोग बहुत बड़ी अपेक्षा के साथ देख रहे हैं उन्हें’
17 Jan 2022
Read More »


राजी होकर पलट गए, इसके पीछे लगती है कोई बड़ी साजिश- चंद्रशेखर से गठबंधन पर बोले अखिलेश: उत्तरप्रदेश के सियासत का घमासान, चंद्रशेखर आजाद रावण की पार्टी से गठबंधन न होने पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- ‘इसके पीछे लगती है कोई साजिश, मैंने चंद्रशेखर आजाद से बातचीत में उन्हें दो विधानसभा सीटें देने की कही थी बात, मेरे से मुलाकात के दौरान वह इस पर हो गए थे राजी, लेकिन फिर बाहर आकर उन्होंने पता नहीं कहां की बात और कहा कि हम दो सीटों पर नहीं लड़ सकते चुनाव, दिल्ली में बात की या फिर कहां बात की, पता नहीं? यूपी के चुनाव के लिए हो रही हैं बड़ी-बड़ी साजिशें, समाजवादी पार्टी ने अपने गठबंधन में लोगों को साथ लेने के लिए किया है त्याग, हम भाजपा को हराने के लिए जो भी त्याग जरूरी होगा हम करेंगे, मैंने चंद्रशेखर जी को दी थी 2 सीटें, यदि वह भाई बनकर मदद करना चाहें तो करें’, आजाद पार्टी के चन्द्रशेखर ने अखिलेश पर अपमान करने का लगाया था आरोप
17 Jan 2022
Read More »


अब पंजाब में 20 फरवरी को होगा मतदान, पार्टियों के अनुरोध पर चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला: पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर, चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने निर्वाचन आयोग से रविदास जयंती के मद्देनजर मतदान को छह दिन के लिए टालने का किया है अनुरोध, 14 फरवरी को गुरु रविदास जयंती के मद्देनजर मतदान की तारीख बढ़ाई जाए आगे, सियासी दलों की मांग पर चुनाव आयोग ने लिया फैसला, अब पंजाब में 14 फरवरी को नहीं, 20 फरवरी को होगा मतदान, रविदास जयंती मनाने के लिए पंजाब से लाखों श्रद्धालु जाते हैं उत्तर प्रदेश के वाराणसी, राजनीतिक पार्टियों का मानना है कि वे (श्रद्धालु) इसकी वजह से नहीं कर पाएंगे मतदान
17 Jan 2022
Read More »

भाजपा ने हरक सिंह को निकाला, सरिता आर्य का किया स्वागत, महिला कांग्रेस अध्यक्ष बीजेपी में शामिल: उत्तराखंड चुनाव से पहले घमासान, चुनाव की घोषणा होने के साथ ही पार्टी के असंतुष्टों के तेवर हो रहे तल्ख, भाजपा ने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को किया निष्कासित, हरक सिंह कर सकते हैं कांग्रेस में घर वापसी तो प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व विधायक सरिता आर्य भाजपा में हुईं शामिल, भाजपा द्वारा डैमेज कंट्रोल को बैलेंस करने की कोशिश, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में जॉइन की भाजपा, सूत्रों का कहना- ‘सरिता आर्य यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य के कांग्रेस में आने से बताईं जा रही थीं नाराज, नैनीताल सीट से उतर सकती हैं मैदान में, सरिता ने हाल ही में भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी से की थी मुलाकात
17 Jan 2022
Read More »

किसान नेता राकेश टिकैत ने जनता से की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जीताने की अपील, कसा तंज: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को गरमाई प्रदेश की सियासत, सभी राजनीतिक दलों ने की अपनी अपनी तैयारियां तेज, इसी बीच गोरखपुर से चुनाव लड़ रहे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जीताने के लिए किसान नेता राकेश टिकैत ने तंज भरे लहजे में जनता से की अपील, कहा- ‘विधानसभा चुनाव के बाद सदन में और सदन के बाहर विपक्ष का मजबूत होना है जरूरी, इसलिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जीतना ही चाहिए, यही नहीं योगी के साथ साथ बीजेपी के बाकी बड़े नेताओं को भी जीतना चाहिए यह नेता जीतेंगे तभी चुनाव के बाद विपक्ष रहेगा मजबूत,’ वहीं भारतीय किसान यूनियन द्वारा सपा और RLD के प्रत्याशियों को समर्थन देने की बात का राकेश टिकैत ने किया खंडन, कहा- ‘एक प्रत्याशी आया था आशीर्वाद मांगने, उसे सिर्फ आशीर्वाद दिया गया था उसे समर्थन देने की नहीं की गई थी कोई बात, हमने अभी तक नहीं दिया है किसी को समर्थन, अगर कोई आपके घर आता है तो यही कहा जाता है कि हम हैं आपके साथ, हम किसी को ये नहीं कह रहे कि आप किसको दें वोट’
17 Jan 2022
Read More »

SP-RLD गठबंधन ने किया दो उम्मीदवारों का एलान, छपरौली और बड़ौत में उतारे ‘रणबांकुरे’: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल एक के बाद एक कर रहे हैं अपने प्रत्याशियों का एलान, आगामी चुनाव के लिए गठबंधन में आई सामाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल ने आज अपने 2 और उम्मीदवारों का किया एलान, अब तक 38 सीटों के लिए सपा-आरएलडी कर चुकी है प्रत्याशियों का एलान, आज जिन दो नामों का हुआ है एलान उनमें छपरौली से वीर पाल राठी और बड़ौत से जयवीर सिंह तोमर RLD के चुनावी चिन्ह पर उतरेंगे मैदान में, इससे पहले गठबंधन के तहत गठबंधन बीते गुरुवार को SP-RLD 29 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची की थी जारी, जिसमें 10 सपा और रालोद के थे 19 उम्मीदवार, इसके बाद शनिवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सात और उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी की गई थी जारी, दोनों दलों में ये पहले से था तय कि दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे के चुनाव चिंह पर उतरेंगे मैदान में
17 Jan 2022
Read More »


