



Day: January 17, 2022


BJP से अब और कितना जलील होंगे, अंतरात्मा जगाएं और छोड़ें कुर्सी- RJD का CM नीतीश पर तंज: खरमास के बाद बिहार की सियासत में फिर तेज हुआ बयानबाजी का दौर, राजद ने भाजपा नेताओं की ओर से नीतीश कुमार पर दिए जा रहे बयानों को बनाया हथियार, राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने साधा नीतीश कुमार पर निशाना, कहा- ‘भाजपा और जदयू के नेता लगे हैं एक-दूसरे को राजनीतिक रूप से नंगा करने में, नीतीश कुमार के अंदर बचा हो थोड़ा भी मान-सम्मान तो वे सुनें अंतरात्मा की आवाज और छोड़ें कुर्सी, राजद सभी बातों को भूल कर सहारा देने को है तैयार’ मृत्युंजय तिवारी ने आगे कहा- ‘भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने नालंदा के शराब मामले में कल जिला प्रशासन की मिलीभगत की कही थी बात, अब तो जायसवाल ने इशारों-इशारों में एक अणे मार्ग स्थित आवास खाली कराने की भी दे दी है धमकी’, पटना के एक अणे मार्ग पर स्थित है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सरकारी आवास, शराब से हो रही मौत पर भाजपा नेताओं के निशाने पर है नीतीश सरकार
17 Jan 2022
Read More »

यूपी चुनाव के लिए ओवैसी की AIMIM ने जारी की दूसरी सूची, पंडित मनमोहन झा को बनाया प्रत्याशी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने जारी की अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी की इस सूची में 8 सीटों के प्रत्याशियों के नामों का हुआ एलान, इससे पहले पार्टी ने अपनी पहली सूची में 9 प्रत्याशियों को दी थी जगह, एआईएमआईएम की दूसरी लिस्ट में एक सीट पर हिंदू प्रत्याशी तो बाकी सात पर उतारे हैं मुस्लिम प्रत्याशी, दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद की साहिबाबाद सीट से पंडित मनमोहन झा को मैदान में उतारा है AIMIM ने, इसके अलावा मुजफ्फरनगर की दो, तो फर्रुखाबाद, झांसी, अयोध्या, बरेली और बलरामपुर की एक-एक सीट से मुस्लिम प्रत्याशियों का किया है ऐलान
17 Jan 2022
Read More »

प्रभारी राव ने CM शिवराज की तुलना की विराट कोहली से तो कांग्रेस बोली- लो, कप्तानी छोड़ने पर लगी मुहर: मध्यप्रदेश भाजपा के प्रभारी मुरलीधर राव के एक और बयान पर मचा बवाल, राव ने शिवराज सिंह चौहान की तुलना की विराट कोहली से, मुरलीधर राव ने कहा- ‘शिवराज सिंह चौहान हैं विराट कोहली, खेलेंगी पूरी पारी’, राव के इस बयान पर कांग्रेस ने कसा तंज- ‘लीजिए, शिवराज जी के कप्तानी छोड़ने की पर लग गई है मुहर, प्रभारी ने लगा दी है परिवर्तन पर मुहर’, इस मुद्दे पर कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा और अजय यादव सोशल मीडिया पर दिख रहे हमलावर, राव ने बीजेपी के बूथ विस्तारक ऐप की लांचिंग के बाद मीडिया से कही थी ये बात, कांग्रेस ने इसे कप्तानी छूटने के एंगल से उठा लिया, क्रिकेटर विराट कोहली ने दो दिन पहले ही टेस्ट टीम की छोड़ी है कप्तानी
17 Jan 2022
Read More »


मैं मोदी को मार सकता हूं और दे सकता हूं गाली भी- महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले का विवादित बयान: पीएम नरेन्द्र मोदी को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले का विवादित बयान, महाराष्ट्र के भंडारा जिले के लाखणी तहसील अंतर्गत जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के प्रचार के दौरान एक बैठक में पटोले ने दिया ये बयान- ‘मैं बहस क्यों कर रहा हूं, मैं पिछले 30 साल से कर रहा हूं राजनीति, लेकिन एक स्कूल नहीं है मेरे नाम पर, मैं हमेशा करता हूं सबकी मदद, मैं मोदी को मार सकता हूं, उन्हें दे सकता हूं गाली भी, इसलिए मोदी मेरे खिलाफ आए प्रचार करने, एक ईमानदार नेतृत्व आपके सामने है खड़ा’, पटोले के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है खूब वायरल, महाराष्ट्र भाजपा ने नाना पटोले पर जताया कड़ा एतराज
17 Jan 2022
Read More »

मेरी मां कृष्णा से दिलाओ इंसाफ- अपना दल प्रमुख अनुप्रिया पटेल की बहन ने अखिलेश से लगाई न्याय की गुहार: अपना दल के संस्थापक सोने लाल पटेल की सबसे छोटी पुत्री अमन पटेल ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से लगाई मदद की गुहार, पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे का है मामला, अमन पटेल ने अखिलेश को लिखा पत्र- ‘उनकी मां कृष्णा पटेल से है आपका गठबंधन, इसलिए वह उन्हें दिलाएं इंसाफ’, अमन केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की हैं छोटी बहन, पत्र में अपनी बहन पल्लवी पटेल पर धोखाधड़ी कर उन्हें पिता की संपत्ति से वंचित करने का लगाया आरोप, अमन ने बहन पल्लवी और माता कृष्णा पटेल से इंसाफ दिलाने की लगाई गुहार, अमन पटेल सोनेलाल पटेल ट्रस्ट से बेदखल किए जाने के बाद से अपनी बड़ी बहन पल्लवी पटेल के खिलाफ लड़ रही हैं कानूनी लड़ाई, अमन ने अखिलेश यादव को पत्र लिखा जो इसको लेकर गर्माई सियासत, कृष्णा पटे की पार्टी अपना दल (कमेरावादी) का सपा से है गठबंधन, मामला केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की बहन और परिवार से जुड़ा होने के कारण भी चर्चाओं में, अमन पहले केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भी लिख चुकी हैं पत्र
17 Jan 2022
Read More »

अपराधी चाहे पाताल में छुप जाए, उसको ढूंढ के मारेंगे, चढ़ाएंगे फांसी पर- रेपकांड पर खाचरियावास का बयान: अलवर रेपकांड को लेकर बीजेपी के विरोध प्रदर्शन पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास का पलटवार- ‘बीजेपी बच्चियों के नाम पर राजनीति करना करे बंद, हमारी सरकार दोषियों को पाताल से भी तलाश कर लटकाएगी फांसी पर, हम किसी को छोड़ेंगे वाले नहीं, अपराधी जो भी हो नहीं बच सकता, बीजेपी ने सीबीआई जांच की मांग की, हमने कहा ठीक है, जांच सीबीआई से हैं करवाते, जब गहलोत सरकार सीबीआई जांच को तैयार हो गई फिर भी आप सेक रहे हो राजनीतिक रोटियां, बीजेपी बिना मुद्दे के कर रही है विरोध-प्रदर्शन, जांच होने का करना चाहिए इंतजार, बीजेपी नाटक बाजी करे बंद, जब प्रधानमंत्री की सुरक्षा का मुद्दा उठाया तो जनता उनके साथ में जुटी नहीं, आज उनके पास में नहीं है जनता का समर्थन’
17 Jan 2022
Read More »


योगी को गोरखपुर से टिकट देना दर्शाता है कि कमजोर हुई है भाजपा- नवाब मलिक का तंज: NCP नेता और ठाकरे सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने भाजपा पर साधा निशाना, सीएम योगी को गोरखपुर से टिकट दिए जाने पर लिया आड़े हाथ, नवाब मलिक ने कहा- योगी जी कह रहे थे कि वो मथुरा से चुनाव लड़ेंगे और फिर कहा कि अयोध्या से लड़ेंगे चुनाव, अब उन्हें भेजा गया है अपने ही गृह शहर में, योगी जी को गोरखपुर से टिकट देना ये दर्शाता है कि भारतीय जनता पार्टी हुई है कमजोर’, भाजपा ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर सीट से दिया है टिकट, इससे पहले चर्चा थी कि योगी को अयोध्या, मथुरा या वाराणसी से उतारा जाएगा चुनावी मैदान में, इसको लेकर किए जा रहे थे बड़े बड़े दावे, लेकिन अब गोरखपुर से टिकट दिए जाने के बाद विपक्ष के निशाने पर हैं भाजपा
17 Jan 2022
Read More »


