Day: January 17, 2022

आप करेगी पंजाब में अपने मुख्यमंत्री उम्मीदवार का एलान

कल दोपहर 12 बजे आप करेगी पंजाब में अपने मुख्यमंत्री उम्मीदवार का एलान, खुद केजरीवाल रहेंगे मौजूद: पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी का बड़ा एलान, चुनाव से ठीक पहले आप मुखिया करेंगे मुख्यमंत्री उम्मीदवार का एलान, मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद चंडीगढ़ में करेंगे इसका एलान, दोपहर 12 बजे किया जाएगा सीएम पद का उम्मीदवार घोषित, सूत्रों के अनुसार आम आदमी पार्टी से लोकसभा सांसद भगवंत मान हो सकते हैं मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार, हालांकि पार्टी में मुख्यमंत्री उम्मीदवारी को लेकर चल रही थी अंदरूनी लड़ाई, आम आदमी पार्टी ने पहले ही ये बात दी थी साफ कि चुनाव में उतरने से पहले लाया जाएगा मुख्यमंत्री का चेहरा सामने

Read More »
सपा की मान्यता खत्म करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में अर्जी

सपा की मान्यता खत्म करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में अर्जी, नाहिद की उम्मीदवारी पर घिरे अखिलेश यादव: यूपी की सियासत को लेकर दिल्ली से बड़ी खबर, सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय की ओर से समाजवादी पार्टी की मान्यता खत्म करने की मांग करते हुए अर्जी की गई है दाखिल, इस अर्जी में कहा गया है कि चुनाव में उम्मीदवार तय करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सपा ने किया है उल्लंघन, इसके लिए उसकी मान्यता की जाए खत्म, अश्विनी उपाध्याय ने एक टीवी चैनल से बातचीत करते हुए कहा- ‘यूपी के कैराना से नाहिद हसन को उतारकर सपा ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का किया है उल्लंघन, समाजवादी पार्टी ने कैराना से एक गैंगस्टर को उतारा चुनावी मैदान में, उसका क्रिमिनल रिकॉर्ड अपने ट्विटर अकाउंट और वेबसाइट पर सपा ने नहीं किया है जारी, इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट मीडिया और सोशल मीडिया में भी नहीं दी गई कोई जानकारी, अर्जी में मांग की है कि सपा अध्यक्ष की ओर से उच्चतम न्यायालय के आदेश की अवहेलना की गई, ऐसे में चुनाव आयोग को आदेश दिया जाए कि वह उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर करे याचिका’, कैराना से सपा उम्मीदवार नाहिद हसन को यूपी पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए जाने के बाद समाजवादी पार्टी काट चुकी है टिकट, विरोध के बाद सपा ने नाहिद हसन की बहन को दिया है टिकट, भाजपा अब भी इस मामले पर सपा पर है आक्रामक

Read More »
पंजाब में टल सकते हैं विधानसभा चुनाव

पंजाब में टल सकते हैं विधानसभा चुनाव, पार्टियों की मांग पर आज होगी चुनाव आयोग की अहम बैठक: पंजाब विधानसभा चुनाव की तारीख को आगे बढ़ाने की मांग के जोर पकड़ने के बीच आज होगी चुनाव आयोग की अहम बैठक, निर्वाचन आयोग आज होने वाली बैठक में पंजाब के सियासी दलों की उस मांग पर करेगा विचार, पंजाब की सभी पार्टियों ने की है मांग, गुरु रविदास जयंती के मद्देनजर विधानसभा चुनाव के लिए 14 फरवरी को प्रस्तावित मतदान को टालने का किया है अनुरोध, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने निर्वाचन आयोग से रविदास जयंती के मद्देनजर मतदान को छह दिन के लिए टालने का किया है अनुरोध, एक चरण में प्रस्तावित मतदान को टालने के लिए इसी तरह का अनुरोध भाजपा और बसपा सहित अन्य पार्टियों ने भी है किया, रविदास जयंती मनाने के लिए पंजाब से लाखों श्रद्धालु जाते हैं उत्तर प्रदेश के वाराणसी, राजनीतिक पार्टियों का मानना है कि वे (श्रद्धालु) इसकी वजह से नहीं कर पाएंगे मतदान

Read More »
'कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए लड़ा दूंगा जान'

ट्रैफिक जाम में लेट हो गया और तब तक मिली बर्खास्त करने की खबर- भाजपा के एक्शन पर बोले हरक सिंह: उत्तराखंड सियासत की बड़ी खबर, भाजपा से छह साल के लिए निष्‍कासित और मंत्रिमंडल से बर्खास्‍त किए गए कबीना मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत ने बयान- ‘केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मुझे बुलाया था दिल्ली, ट्रैफिक जाम में मैं थोड़ा लेट हो गया, मैं उनसे और गृहमंत्री अमित शाह से चाहता था मिलना, लेकिन जैसे ही मैं दिल्‍ली पहुंचा मैंने सोशल मीडिया में देखा कि उन्‍होंने मुझे भाजपा से तक दिया है बर्खास्‍त, इतना बड़ा निर्णय लेने से पहले पार्टी ने मुझसे एक बार भी नहीं की बात, यदि मैंने भाजपा में जाने के लिए कांग्रेस नहीं छोड़ी होती तो चार साल पहले ही दे देता इस्‍तीफा, मुझे मंत्री बनने में ज्‍यादा नहीं थी दिलचस्‍पी, मैं सिर्फ करना चाहता था काम’, हरक सिंह रावत ने कहा- ‘उत्‍तराखंड में अब कांग्रेस की सरकार बनेगी और वह कांग्रेस के लिए ही करेंगे काम, कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए लड़ा दूंगा जान’

Read More »
नहीं रहे कथक के सरताज दिग्गजों में जताया शोक

प्रसिद्ध कथक नर्तक बिरजू महाराज का हार्ट अटैक से निधन, 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस: प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का हार्ट अटैक से हुआ निधन, पद्म विभूषण से सम्मानित 83 साल के बिरजू महाराज ने रविवार और सोमवार की दरमियानी रात दिल्ली के साकेत हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस, बिरजू महाराज की पोती रागिनी ने बताया- ‘महाराज का एक महीने से चल रहा था इलाज, बीती रात करीब 12.15-12.30 बजे उन्हें सांस लेने में हुई तकलीफ, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में किया गया एडमिट, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी’, बिरजू महाराज के निधन पर शोक की लहर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया ट्वीट- ‘संपूर्ण विश्व में कथक नृत्य को ख्याति दिलाने वाले सुप्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज जी के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं, पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित बिरजू महाराज जी का निधन कला जगत के लिए है अपूरणीय क्षति, ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ उनके परिवारजन, प्रशंसकों एवं शिष्यों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें एवं दिवंगत आत्मा को प्रदान करें शांति’, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट समेत दिग्गजों में महाराज के निधन पर जताया है शोक

Read More »
कोरोना की तीसरी लहर के बीच सियासी बयानबाजी तेज

दिल्ली में कोरोना संक्रमण अनियंत्रित होने से हरियाणा में बढ़े केस- अनिल विज ने केजरीवाल पर मढ़ा दोष: कोरोना की तीसरी लहर के बीच सियासी बयानबाजी तेज, हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एनसीआर में बढ़ते कोरोना केसों को लेकर दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर मढ़ा दोष, अनिल विज का बयान- ‘दिल्ली में अनियंत्रित हुए कोरोना संक्रमण का हरियाणा में भी पड़ रहा प्रभाव, दिल्ली से लगते एनसीआर के जिलों में ही सबसे ज्यादा केस आ रहे सामने, मगर हमारे स्वास्थ्य प्रबंध हैं पूरे, हरियाणा में आने वाले सभी मरीजों का किया जा रहा है इलाज, कोरोना वैक्सीनेशन भी हरियाणा में तेजी से की जा रही और अब तक पहली डोज लगाई जा चुकी है 100 प्रतिशत तक, इसी तरह दूसरी डोज भी 77 प्रतिशत तक लग चुकी’ अनिल विज अपनी बयानबाजी को लेकर रहते हैं चर्चाओं में

Read More »
बेकाबू होती कोरोना की तीसरी लहर

बेकाबू होती कोरोना की तीसरी लहर, देश में 2 लाख 58 हजार तो राजस्थान में मिले 9669 नए केस: कोरोना की बेकाबू रफ्तार लगातार है जारी, देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 2 लाख 58 हजार 89 नए मामले आए सामने, 385 लोगों ने इस महामारी से गंवाई अपनी जान, ओमिक्रोन के मामले बढ़कर हुए 8209, इस दौरान 1 लाख 51 हजार 740 कोरोना के मरीज हुए ठीक, देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर अब हो गई है 16 लाख 56 हजार 341, सबसे ज्यादा मामले 41327 मामले आए महाराष्ट्र में सामने, राजस्थान में 9669 नए केस आने से हड़कंप, प्रदेश में 6 कोरोना मरीजों ने तोड़ा दम, राजस्थान की राजधानी जयपुर में सामने आए 1871 नए संक्रमित, दूसरे नंबर है अलवर जिला जहां मिले 1026 नए मरीज

Read More »
5e33f9275bd8ef432e1427edecd14436 original

उत्तराखंड में हरक सिंह रावत को कैबिनेट और पार्टी से किया गया निष्कासित, आज कांग्रेस में होंगे शामिल: यूपी के साथ अब उत्तराखंड में भी तेज हुआ विधानसभा चुनाव के घमासान, यूपी में मंत्रियों और विधायकों के पार्टी बदलने के बाद अब देहरादून में भी चढ़ा सियासी पारा, कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और विधायक उमेश शर्मा काउ हुए बागी, लेकिन बीजेपी ने भी सख्त रूप अख्तियार करते हुए दोनों को किया पार्टी से बर्खास्त, साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरक सिंह रावत को किया कैबिनेट पद से बर्खास्त, सूत्रों के मुताबिक आज 11 बजे हरक सिंह रावत और उमेश शर्मा काउ करेंगे कांग्रेस ज्वाइन, हरक सिंह रावत बदलना चाह रहे थे अपनी सीट और साथ ही अपनी बहू के लिए भी मांग रहे थे टिकट, बीजेपी ने हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं की टिकट को छोड़कर मान लिया था उनकी सारी मांगों को, लेकिन हरक सिंह अड़े थे अपनी बहू कि टिकट के लिए, जिसके बाद गृह मंत्री अमित शाह ने किया फैसला कि अब नहीं झुकेगी पार्टी, और उन्हें पार्टी से भी 6 साल के लिए कर दिया गया है निष्कासित

Read More »