



Day: January 16, 2022


गहलोत सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 52 IAS अफसरों के तबादले, राजन विशाल बने जयपुर कलेक्टर: गहलोत सरकार ने किया एक और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 52 आईएएस अफसरों को किया इधर से उधर, सीएम गहलोत की स्वीकृति के बाद कार्मिक विभाग ने जारी किए आदेश, टी.रविकांत को लगाया प्रिंसिपल सेक्रेटरी, इंडस्ट्री, आशुतोष पेडनेकर को लगाया सेक्रेटरी, मेडिकल, अर्चना सिंह को लगाया एमडी रीको, राजन विशाल होंगे जयपुर के नए कलेक्टर, जोगाराम होंगे सचिव एलएसजी, हिमांशु गुप्ता को लगाया जोधपुर कलेक्टर, वहीं सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर राजेंद्र किशन का हुआ तबादला, JCTSL के प्रबंध निदेशक पद पर लगाया है राजेंद्र किशन को, तो सुरेश कुमार ओला होंगे सवाईमाधोपुर के नए कलेक्टर, दीपक नंदी को लगाया संभागीय आयुक्त, कोटा, जाकिर हुसैन विशिष्ट शासन सचिव, आयोजना विभाग, डॉ. पृथ्वीराज को लगाया शासन सचिव,जल संसाधन विभाग, कैलाश चंद मीणा को लगाया शासन सचिव, गृह विभाग, वहीं तीन वरिष्ठ आईएएस अफसरों अखिल अरोड़ा, नवीन महाजन, नरेश कुमार ठकराल को मिला अतिरिक्त कार्यभार, अखिल अरोड़ा-प्रमुख सचिव,सूचना एवं जनसंपर्क का अतिरिक्त कार्यभार.. नवीन महाजन- प्रबंध निदेशक, राजस्थान राज्य बुनकर संघ, नरेश कुमार ठकराल- युवा मामले एवं खेल विभाग,
16 Jan 2022
Read More »

मुख्यमंत्री जी देर आए दुरस्त आए, सीबीआई जांच में हो जाएगा दूध का दूध और पानी का पानी- डॉ किरोड़ी मीणा: अलवर में मूकबधिर बच्ची के साथ कथित गैंगरेप का मामला, मामले की जांच सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (सीबीआई) को सौंपने का गहलोत सरकार ने लिया फैसला, राज्य सरकार शीघ्र ही केंद्र सरकार को भेजेगी सीबीआई जांच की सिफारिश, गहलोत सरकार के फैसले के बाद राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने सीएम गहलोत पर तंजपूर्ण निशाना, ट्वीट कर कहा- मुख्यमंत्री जी आप देर आए दुरुस्त आए, अलवर में मूक-बधिर बेटी के मामले में आपने सीबीआई जांच का दिया है आदेश, इस मामले को लेकर मैं प्रियंका गांधी जी से सवाईमाधोपुर में चाहता था मिलना, लेकिन उन्होंने प्रदेश की बेटियों से मिलने से कर दिया इंकार और आपकी तानाशाह पुलिस ने मुझे कर लिया गिरफ्तार, खैर…, इस मामले में आपको सत्ता और संगठन के लोगों ने किया है गुमराह, मामले को दबाने के किए गए बहुत प्रयास, ऐसा कर इस प्रदेश की बेटीयों का किया है अपमान, इसके लिए यह जनता आपको नहीं करेगी कभी माफ, अब सीबीआई जांच में हो जाएगा दूध का दूध और पानी का पानी
16 Jan 2022
Read More »

अलवर मूकबधिर बालिका से कथित गैंगरेप मामले की जांच सीबीआई से करवाएगी गहलोत सरकार: अलवर में मूकबधिर बच्ची के साथ कथित गैंगरेप का मामला, मामले की जांच सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (सीबीआई) को सौंपने का गहलोत सरकार ने लिया फैसला, राज्य सरकार शीघ्र ही केंद्र सरकार को भेजेगी सीबीआई जांच की सिफारिश, सीएम आवास पर वीसी के माध्यम से साथ हुई बैठक के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया यह फैसला, सीएम गहलोत ने ट्वीट कर दी जानकारी, कहा- ‘मुख्यमंत्री निवास पर वीसी के माध्यम से हुई उच्च स्तरीय बैठक में राज्य सरकार ने अलवर विमंदित बालिका के प्रकरण की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपे जाने का लिया है निर्णय, इसके लिए राज्य सरकार की ओर से जल्द केंद्र सरकार को भेजी जाएगी अनुशंसा,’ कथित गैंगरेप मामले में पांच दिन बाद भी राजस्थान पुलिस नहीं पहुंच पाई है गैंगरेप के आरोपियों तक, एक दिन पहले ही सीएम गहलोत ने कहा था कि यदि पीड़िता का परिवार चाहेगा तो मामले की जांच सीआईडी या सीबीआई या किसी भी स्वतंत्र एजेंसी से करवाने को हैं तैयार
16 Jan 2022
Read More »


मेरे काफिले के लिए क्यों रोका ट्रैफिक, क्या मैं कोई महाराजा हूं- असम CM बिस्वा ने पुलिस अफसर को लताड़ा: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का एक वीडियो बना चर्चा का विषय, शनिवार को ट्रैफिक रुकवाने के चलते नगांव जिले के डिप्टी कमिश्नर को सरेआम खूब लताड़ लगाते दिख रहे हैं सीएम बिस्वा, पुलिस ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिहाज से रोका था ट्रैफिक, लेकिन यह बात सरमा नहीं आई पसंद, सीएम बिस्वा ने ‘पुलिस डिप्टी कमिश्नर को तुरंत यातायात बहाल करने का दिया आदेश, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरल, हिमंत बिस्वा सरमा नगांव जिले में एक सड़क का करने जा रहे थे शिलान्यास, सीएम की सुरक्षा के मद्देनजर राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर गुमोथागांव के पास ट्रैफिक किया गया था डायवर्ट, ट्रैफिक जाम देखकर सरमा हो गए नाराज, सीएम सरमा ने कहा- ‘DC साहब ये क्या नाटक है? क्यों रुकवाई है गाड़ियां, क्या कोई राजा महाराजा आ रहा है? ऐसा मत करो, लोगों को हो रहा है कष्ट, गाड़ियों को जाने दो’ सीएम की लताड़ के बाद बाद तुरंत खोल दिया गया ट्रैफिक
16 Jan 2022
Read More »


गहलोत सरकार के मंत्री रामलाल जाट कोरोना संक्रमित, मकर संक्रांति को कई कार्यक्रमों में की थी शिरकत: प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण की चपेट में आए गहलोत सरकार के राजस्व मंत्री रामलाल जाट, कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद रामलाल जाट ने खुद को भीलवाड़ा स्थित अपने निवास पर किया आइसोलेट, मंत्री रामलाल ने अपने संपर्क में आए सभी लोगों से कोरोना जांच कराने की अपील की, राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने मकर सक्रांति के दिन अपने विधानसभा क्षेत्र में कई धार्मिक आयोजनों और गोशाला में आयोजित एक कार्यक्रम में की थी शिरकत, जाट ने उदयपुर में हुए उद्योग समिट में भी लिया था भाग, जाट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके समर्थकों में मचा हड़कंप
16 Jan 2022
Read More »




