Day: January 16, 2022

गोवा में 10 से 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी शिवसेना

गोवा में 10 से 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी शिवसेना, NCP के साथ उतरेगी मैदान में! सांसद राउत का बड़ा दावा: गोवा में एक चरण के लिए 14 फरवरी को होगा एक चरण में मतदान, आगामी चुनाव को देखते हुए महाराष्ट्र की प्रमुख पार्टी शिवसेना ने भी गोवा के चुनावी रण में उतरने का किया ऐलान, गोवा विधानसभा चुनाव में शिवसेना और एनसीपी लड़ सकती है एक साथ चुनाव! एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल पटेल 18 जनवरी को गोवा में सीट शेयरिंग को लेकर करेंगे चर्चा, वहीं शिवसेना से राज्यसभा सांसद संजय राउत ने साधा TMC और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना, बोले राउत- ‘गोवा में TMC अपने आप में बन गई है मुख्यमंत्री तो दिल्ली में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन उसको छोड़ मुख्यमंत्री केजरीवाल है गोवा में बिजी’, उम्मीदवारों के चयन को लेकर बोले राउत- ‘हमारे उम्मीदवारों की सूची है तैयार, 18 जनवरी को इसपर होगी चर्चा और उसके बाद हम उम्मीदवारों की सूची की करेंगे घोषणा’

Read More »
संघ प्रमुख पर दिग्गी का तंज

शायद और रेत भंडार ढूंढने की है यात्रा, काश अवैध खनन पर भी डाल देते नजर- संघ प्रमुख पर दिग्गी का तंज: संघ प्रमुख मोहन भागवत की नर्मदा परिक्रमा पर मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री दिग्विजय सिंह का निशाना- ‘मोहन भागवत जी कर रहे हैं नर्मदा परिक्रमा, उत्तम स्वामी जी व शिवराज जी के भाई नरेंद्र मास्टर साहब से मिलने पधारे थे बरमान घाट, काश नर्मदा जी में रेत खनन से हो रही बर्बादी पर भी मोहन भागवत जी डाल देते नज़र, काश भागवत जी इस नर्मदा परिक्रमा कर रहे यात्री की भावना पर भी दे देते ध्यान, मोहन भागवत जी, नर्मदा जी में अवैध रेत खनन करने वाले तो स्वामी जी के चल रहे हैं साथ, शायद और रेत भंडार ढूंढने की है यात्रा’, दिग्विजय सिंह ने एक यात्री का ट्वीट भी लगाया है साथ जिसमें लिखा है- ‘खननबाज़ों के खिलाफ खनकती आवाज़, बाबा के लरज़ते होठों से गरजती आवाज़, बुत बने बैठे हैं लुटेरे,नर्मदा मैया की रेत के, अब सियासतदाओं की क्यूँ नहीं बरसती आवाज़, आप भी सुनें, पिछले चार महीने से, नर्मदा परिक्रमा करती, एक तरसती आवाज़’ इन दिनों संघ प्रमुख मोहन भागवत हैं नर्मदा की यात्रा पर

Read More »
मंत्री अशोक चांदना बोले- ...जाओ दर्ज करवा दो केस

पत्रकारों के सवाल पर गु्स्साए गहलोत सरकार के मंत्री अशोक चांदना बोले- …जाओ दर्ज करवा दो केस: पत्रकारों के सवालों पर भड़के गहलोत सरकार के मंत्री अशोक चांदना, शनिवार को जयपुर के चौमूं शहर में नगरपालिका का एक साल पूरा होने पर हुआ समारोह का आयोजन, समारोह के मुख्य अतिथि थे मंत्री अशोक चांदना, समारोह में कोरोना गाइड लाइन्स की उड़ाई गई जमकर धज्जियां, मंत्री चांदना के स्वागत में उमड़े कार्यकर्ता, स्वागत के बाद जब चांदना से पूछा पत्रकारों ने कि गाइडलाइन के अनुसार तय लोगों से ज्यादा है संख्या, इस पर पत्रकारों पर भड़क गए चांदना, कहा- ‘लोगों की संख्या काउंट करके दर्ज करा दो केस’, समारोह के दौरान चांदना ने नहीं लगाया हुआ था मास्क भी, भूमि पूजन के दौरान चांदना ने नहीं लगाया था मास्क, चांदना का यह वीडियो अब हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल, सोशल मीडिया पर लोग लगा रहे हैं चांदना की क्लास, सियासी गलियारों में है चर्चा, प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत लोगों से लगातार कर रहे हैं कोरोना गाइडलाइन्स की पालना की अपील, सीएम गहलोत लगातार कर रहे हैं लोगों से मास्क लगाने की अपील, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लगाया गया है वीकेंड कर्फ्यू, इस बीच सरकार के मंत्री की मौजूदगी में जमकर उड़ी कोरोना गाइडलाइन्स की धज्जियां, कोरोना गाइडलाइन्स की पालना नहीं करने पर लोगों के काटे जा रहे हैं चालान, लेकिन सरकार के मंत्री पत्रकारों को दे रहे हैं खुले आम चुनौती- ‘जाओ केस दर्ज करवा दो’

Read More »
ओवैसी ने आगामी उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जारी की पहली लिस्ट

AIMIM प्रमुख ओवैसी ने आगामी यूपी चुनाव के लिए जारी की पहली लिस्ट, जानें किसे कहां से मिली जगह: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही प्रत्याशियों के नाम आने लगे सामने, सभी राजनीतिक दल एक के बाद एक पहले और दूसरे चरण के मतदान के लिए कर रहे हैं अपने प्रत्याशियों की सूची जारी, इसी कड़ी में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आगामी चुनाव के लिए पहली सूची की जारी, एमआईएम की पहली सूची में 9 सीटों के उम्मीदवारों हैं नाम, इनमें से 8 सीटों पर 10 फरवरी को पहले चरण में होना है मतदान और एक सीट पर 14 फरवरी को होगा मतदान, गाजियाबाद की लोनी सीट से डॉक्टर माहताब, हापुड़ की गढ मुक्तेश्वर सीट से फुरकान चौधरी, धौलाना सीट पर हाजी आरिफ, मेरठ की सिवाल खास सीट से रफत खान, सरधना सीट से जीशान आलम और किठोरे सीट से तस्लीम अहमद लड़ेंगे चुनाव, वहीं सहारनपुर जिले की बेहट सीट से अमजद अली और सहारनपुर देहात सीट से मरगूब हसन और बरेली जिले की बरेली सीट पर शाहीन रजा खान को बनाया गया है उम्मीदवार

Read More »
दारा सिंह ने अखिलेश यादव का जताया आभार

योगी सरकार के मंत्री दारासिंह साइकिल पर हुए सवार, बोले- अनाज देकर लोगों को गुलाम बना रही है BJP: उत्तरप्रदेश सियासत से बड़ी खबर, लखनऊ सपा कार्यालय में अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस, योगी सरकार से इस्तीफा देने वाले मंत्री दारा सिंह चौहान सपा में हुए शामिल, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने दिलाई सपा की सदस्यता, दारा सिंह ने अखिलेश यादव का जताया आभार, बोले- ‘अब दलित और पिछड़े अब ठगे नहीं जाएंगे, अनाज देकर लोगों को गुलाम बनाने की हुई कोशिश, दलित और पिछड़ा समाज अखिलेश के साथ, योगी सरकार में चंद लोगों का हुआ विकास, भाजपा ने सबका लिया साथ, लेकिन विकास चंद लोगों का हुआ’ 2017 में मधुबन से विधायक चुने गए थे चौहान, दारा सिंह चौहान के अलावा भाजपा और बसपा के 100 से ज्यादा नेता भी हुए सपा में शामिल

Read More »
यूपी ATS के आईजी रहे असीम अरुण हुए बीजेपी में शामिल

यूपी ATS के आईजी रहे असीम अरुण हुए बीजेपी में शामिल, बोले स्वतंत्र- दलित समाज में जाएगा संदेश: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर, पूर्व आईपीएस और यूपी एटीएस के आईजी रहे असीम अरुण आज हुए बीजेपी में शामिल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में हुए पार्टी में शामिल, इस दौरान केंद्रीय मंत्री और पार्टी के नेता अनुराग ठाकुर भी रहे मौजूद, पार्टी में शामिल होने के बाद बोले अरुण सिंह- ‘मैं पूरा प्रयास करूंगा कि परिकल्पना के अनुसार मुझे जो दिया गया है अवसर, मैं उसके अनुरूप करूं कार्य, मैं आपको बता सकता हूं कि पुलिस अधिकारियों के लिए BJP की सरकार के दौरान सबसे ज़्यादा रहा स्वतंत्र माहौल किसी अधिकारी के पास कभी नहीं आई कोई सिफारिश’, वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा- ‘पार्टी में शामिल होने पर मैं असीम अरुण जी का करता हूं दिल से स्वागत, ईमानदार अधिकारी के पार्टी में आने से बढ़ेगा पार्टी का कद और दलित समाज में जाएगा एक संदेश’, पिछले दिनों असीम अरुण ने पुलिस कमिश्नर पद से लिया था VRS

Read More »
देश में जारी है कोरोना की सुपर स्पीड

देश में जारी है कोरोना की सुपर स्पीड, पिछले 24 घंटों में सामने आए 2 लाख 71 हजार से ज्यादा नए केस: देश में जानलेवा कोरोना वायरस महामारी की रफ्तार हो रही है बेकाबू, साथ ही कोरोना के सबसे खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले भी बढ़ रहे हैं तेजी से, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के दो लाख 71 हजार 202 नए केस आए सामने, इस दौरान 314 लोगों की हुई मौत, कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 7 हजार 743 मामले भी आए सामने, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर हो गई है 15 लाख 50 हजार 377, कोरोना महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर हो गई है 4 लाख 86 हजार 66 के पार तो वहीं राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना के 9 हजार 676 नए मामलें आये सामने तो 3 मरीजों ने तोड़ा दम, वहीं अकेले राजधानी जयपुर में 1973 नए मामले आए सामने, ऐसे में प्रदेश में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या हुई 58428 तो प्रदेश में अब तक 9676 लोगों की हो चुकी है मौत, प्रदेश में अब तक 1027990 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं, इनमें से 960563 मरीज रिकवर होकर पहुंच चुके हैं अपने घर

Read More »
हाथरस रेप पीड़ित के परिवार ने ठुकराया कांग्रेस का टिकट

हाथरस रेप पीड़ित के परिवार ने ठुकराया कांग्रेस का टिकट, कहा- खतरे में घिर जाएगा पूरा परिवार: उत्तरप्रदेश से बड़ी खबर, कांग्रेस ने ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ के नारे पर अमल करते हुए यूपी में योगी सरकार में यातना का शिकार हुईं कई महिलाओं को दिए हैं विधानसभा टिकट, कांग्रेस ने अपनी मुहिम के तहत उन्नाव रेप पीड़ित की मां आशा सिंह को दिया था टिकट, हाथरस की रेप पीड़ित के परिवार ने माफी और विनम्रता के साथ ठुकरा दिया है पार्टी का ऑफर, हाथरस रेप पीड़ित का परिवार सहमा हुआ है कि अगर टिकट ले लिया, तो कहीं कोर्ट केस में न पहुंचे कोई बाधा, उससे भी बड़ा डर है उन्हें अपनी सुरक्षा का, रेप पीड़ित के भाई ने कहा- ‘राजनीति में आए, तो इंसाफ का होगा मुश्किल रास्ता, हमारे गांव में 4 घर हैं दलितों के, पूरे गांव में रहते हैं करीब सवा सौ परिवार, बाकी हैं घर ठाकुर और ब्राह्मणों के, रेप का आरोप जिन पर लगा है वे भी हैं ठाकुर, हमारे साथ वैसे भी हादसे के वक्त नहीं हुआ था कोई खड़ा, अब तो गांव में हम हैं सीधे निशाने’, लगभग डेढ़ साल पहले हाथरस में गैंगरेप का शिकार हुई पीड़ित लड़की की मां अब भी नहीं उभर पाई है उस सदमे से

Read More »