



Day: January 15, 2022



सपा-आरएलडी गठबंधन की दूसरी लिस्ट जारी, कुछ घण्टे पहले पार्टी में शामिल हुए गौड़ को बरौली से मिला टिकट: यूपी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और आरएलडी गठबंधन ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट की जारी, सात लोगों के नाम वाली इस लिस्ट शामिल सब आरएलडी के ही हैं प्रत्याशी, वहीं अलीगढ़ के पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ को बरौली विधानसभा से मैदान में उतारा आरएलडी ने, जो कि कुछ घंटे पहले ही पार्टी में हुए हैं शामिल, इसके अलावा अलीगढ़ की ही इगलास सीट से आरएलडी ने बीरपाल सिंह दिवाकर को दिया टिकट, तो वहीं थानाभवन से अशरफ अली, बुढ़ाना से राजपाल बालियान, मीरापुर से चंदन चौहान, मुरादनगर से सुरेंद्र कुमार मुन्नी, शिकारपुर से किरन पाल सिंह को उतारा मैदान में, इससे पहले 13 जनवरी को सपा और आरएलडी ने 29 प्रत्याशियों की पहली सूची का किया था ऐलान, जिसमें से सपा को 10 तो राष्ट्रीय लोकदल को मिली थीं 19 सीटें, जबकि आज जारी हुई दूसरी लिस्ट में सपा को नहीं मिली है कोई सीट
15 Jan 2022
Read More »



अब 22 जनवरी तक चुनावी रैलियों पर रोक, बढ़ते कोरोना को देखते हुए चुनाव आयोग का फैसला: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव से बड़ी खबर, चुनाव आयोग ने 22 जनवरी तक चुनावी रैलियों पर बढ़ाई रोक, कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए चुनाव आयोग ने फिर लिया बड़ा फैसला, इससे पहले चुनाव आयोग 15 जनवरी तक लगाई थी रोक, 8 जनवरी को चुनाव आयोग ने उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में चुनाव की घोषणा के साथ ही चुनावी रैलियों पर लगाई थी रोक, चुनाव आयोग ने चुनावी रैलियों, पदयात्रा, बाइक रैली पर लगाई थी रोक, डोर टू डोर कैंपेन में 5 लोगों की दी थी इजाजत, डिजिटल और वर्चुअल तरीके से प्रचार करने की कही थी बात, अब आज समीक्षा के बाद चुनाव आयोग ने बढ़ाई रोक की अवधि
15 Jan 2022
Read More »

कैराना से सपा विधायक और प्रत्याशी नाहिद हसन अरेस्ट, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के घमासान के बीच बड़ी खबर, कैराना से सपा विधायक और गठबंधन प्रत्याशी नाहिद हसन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने नाहिद को कोर्ट में किया पेश, कोर्ट में नाहिद को 14 दिन न्यायिक हिरासत में भेजा जेल, पहले चरण के चुनाव के नामांकन के पहले दिन ही गैंगस्टर के मुकदमे में फरार चल रहे नाहिद हसन के प्रस्तावकों ने वकील की मौजूदगी में एसडीएम कोर्ट शामली में दाखिल कराया पर्चा, नाहिद हसन के प्रस्तावक मनीष और इंतजार ने एडवोकेट राशिद चौहान की मौजूदगी में एसडीएम कोर्ट से लिया नामांकन पत्र और दोपहर बाद उसे करा दिया दाखिल, कैराना विधानसभा सीट से सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी सपा विधायक नाहिद हसन वर्ष-2017 में बने थे विधायक, लेकिन उनका विवाद में रहने का सिलसिला इससे पहले से ही था जारी, पिछले कुछ वर्षों में नाहिद हसन और जिला प्रशासन का टकराव रह चुका है काफी चर्चा में, कैराना कोतवाली समेत कई थानों में उनके खिलाफ दो दर्जन के करीब मुकदमें हैं दर्ज, करीब 11 महीने पहले कैराना कोतवाली में विधायक नाहिद हसन, उनकी मां पूर्व सांसद तबस्सुम हसन समेत 40 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में दर्ज किया गया था मुकदमा, तभी से नाहिद हसन और उनकी मां तबस्सुम हसन चल रहे थे फरार
15 Jan 2022
Read More »

पंजाब में टिकट बंटवारे पर कांग्रेस में कलह, सोनू सूद की बहन को मोगा से दिया टिकट तो बागी हुए हरजोत: पंजाब में कांग्रेस की पहली लिस्ट आने के साथ ही बगावत के सुर तेज, बॉलीवुड स्टार सोनू सूद की बहन को टिकट देने का विरोध, कांग्रेस से टिकट कटने से नाराज हरजोत सिंह कमल ने की बगावत, मोगा से विधायक थे हरजोत, टिकट कटने की सूचना मिलते ही हरजोत सिंह पहुंचे भाजपा के दफ्तर, भाजपा का दामन थाम सकते हैं हरजोत, कांग्रेस ने आज ही पंजाब के अपने 86 उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट की है जारी, मोगा से सोनू सूद की बहन मालविका सूद को दिया है टिकट, हरजोत से साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जा सकते हैं भाजपा में
15 Jan 2022
Read More »




