



Day: January 15, 2022


अलवर प्रकरण में विपक्ष द्वारा नहीं की जानी चाहिए अनर्गल बयानबाजी, वरिष्ठ डॉक्टर हैं संपर्क में- गहलोत: अलवर में मूक बधिर बालिका के साथ हुई हैवानियत को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिला अत्याचार को लेकर प्रदेश भाजपा है गहलोत सरकार पर हमलावर तो वहीं राजस्थान के संवेदनशील मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजनितिक दलों से अनर्गल बयानबाजी नहीं करने की कही बात, सीएम गहलोत ने ट्वीट कर कहा- ‘अलवर में विमंदित बालिका के प्रकरण के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, एसपी अलवर व बालिका का इलाज कर रहे वरिष्ठ डॉक्टरों से बना हुआ है संपर्क, डीजी पुलिस को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष अनुसंधान कर शीघ्र मामले की तह तक पहुंचने के दिए हैं निर्देश, अलवर एसपी की सहायता के लिए राज्य स्तर से DIG स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में अनुंसधान हेतु अलग से भेजी गई है टीम, इस प्रकरण में राजनीतिक दलों द्वारा नहीं की जानी चाहिए अनर्गल बयानबाजी, पुलिस को स्वतंत्र रूप से अनुसंधान शीघ्र करने देना चाहिए पूर्ण, अनुंसधान के नतीजे तक पहुंचने के बाद ही टिप्पणी करना होगा न्यायोचित’
15 Jan 2022
Read More »

देश में कोरोना विस्फोट, 24 घंटे में 2.68 लाख नए केस 402 की मौत, प्रदेश में 10307 नए मामले तो 3 की हुई मौत: देश भर में कोरोना की बढ़ती रफ़्तार ने बढ़ाई दहशत, वहीं कोरोना के सबसे खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले भी बढ़ रहे हैं तेजी से, स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में दो लाख 68 हजार 833 नए केस आए हैं सामने, तो वहीं 402 लोगों की अब तक हो चुकी है मौत, वहीं अब तक ओमीक्रॉन वेरिएंट के 6041 मामले आ चुके हैं सामने, स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अब देश में एक्टिव केस की संख्या पहुंच चुकी है 4 लाख 17 हजार 820 के पार, दूसरी तरफ राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना के 10 हजार 307 नए मामलें आये सामने तो 3 मरीजों ने तोड़ा दम, वहीं अकेले राजधानी जयपुर में 2549 नए मामले आए सामने, ऐसे में प्रदेश में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या हुई 52,773 तो प्रदेश में अब तक 8991 लोगों की हो चुकी है मौत, प्रदेश में अब तक 1018314 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं, इनमें से 956550 मरीज रिकवर होकर पहुंच चुके हैं अपने घर
15 Jan 2022
Read More »

अब पंजाब में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह ने दिया इस्तीफा, आप में जाने की संभावना: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान ने कांग्रेस से 50 साल पुराना नाता तोड़ते हुए दे दिया इस्तीफा, करोड़ों रुपये के कथित पोस्ट-मैट्रिक एससी छात्रवृत्ति घोटाले में कोई कार्रवाई नहीं किये जाने और फगवाड़ा को जिला का दर्जा नहीं देने से नाराज हैं जोगिंदर मान, एससी के बड़े नेता माने जाने वाले मान के आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल होने की है संभावना, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में फगवाड़ा के पूर्व विधायक ने कहा- उनका एक सपना था कि वह एक कांग्रेसी के रूप में मरेंगे लेकिन मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के दोषियों को कांग्रेस का है संरक्षण और ऐसे में मेरी अंतरात्मा मुझे यहां (पार्टी में) रहने की नहीं देती है अनुमति,’ मान ने लिखा- ‘कैप्टन और सिद्धू जैसे राजे महाराजे, धनाढ्य और अवसरवादी नेता जब से कांग्रेस में आये, उन्होंने अपने निहित स्वार्थों के लिये किया पार्टी का इस्तेमाल, पार्टी के सिद्धांत चले गए हाशिये पर, बस सबका एक ही मूल मंत्र रह गया कि किस तरह चुनाव जीतकर हथियाया जाये सत्ता को’, पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जोगिंदर मान बेअंत सिंह, राजिंदर कौर भट्टल और अमरिंदर सिंह नीत सरकारों में रह चुके हैं मंत्री
15 Jan 2022
Read More »


