



Day: January 15, 2022


पंजाब कांग्रेस ने जारी की 86 नामों की पहली लिस्ट, चमकौर साहेब से चन्नी तो अमृतसर पूर्व से सिद्धू ठोकेंगे ताल: पंजाब विधानसभा चुनाव का रण, कांग्रेस ने 86 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, चमकौर साहेब से चरणजीत सिंह चन्नी और अमृतसर ईस्ट से नवजोत सिंह सिद्धू लड़ेंगे चुनाव, सोनू सूद की बहन मालविका को मोगा से दिया टिकट, प्रताप सिंह बाजवा कादियान से तो गायक सिद्धू मूसेवाला मानसा से उतरेंगे चुनाव में, परगट सिंह को जालंधर से दिया गया टिकट, 117 सीटों में से 86 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
15 Jan 2022
Read More »


उत्तरप्रदेश में भाजपा की पहली लिस्ट का ‘पोस्टमार्टम’, 20 विधायकों के कटे टिकट, 68 फीसदी OBC: उत्तरप्रदेश में भाजपा की पहली लिस्ट का पोस्टमार्टम, भाजपा ने 105 नामों की लिस्ट की जारी, पहले और दूसरे चरण के मतदान के लिए लिस्ट जारी, भाजपा ने 63 सिटिंग विधायकों को फिर से दिया टिकट, पहले और दूसरे चरण में बीजेपी ने 20 विधायकों की हुई छुट्टी,105 में से 44 ओबीसी, 19 एससी और 10 महिलाओं को दिया टिकट, प्रतिशत के हिसाब से 68 % उम्मीदवार ओबीसी वर्ग से, सीएम योगी- गोरखपुर शहर, केशव प्रसाद मौर्या- सिराथु (प्रयागराज), मथुरा- श्रीकांत शर्मा, नोएडा- पंकज सिंह, हस्तीनापुर- दिनेश खटीक, मेरठ- कमल दत्त शर्मा, सरधना- संगीत सोम, मेरठ साउथ- सोमेंद्र तोमर को दिया गया टिकट, सीएम योगी की मथुरा- अयोध्या या प्रयागराज से चुनाव लड़ने की थी चर्चा, लेकिन उन्हें दिया गया है गृह जिले से उतारा गया चुनावी रण में
15 Jan 2022
Read More »

UP में BJP ने जारी की 105 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, ना मथुरा-ना अयोध्या गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे योगी: भाजपा ने उत्तरप्रदेश में जारी की 105 सीटों की पहली लिस्ट, पहले चरण के 58 में 57 तो दूसरे चरण के 55 में 48 नामों की घोषणा, पार्टी प्रभारी केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और अरुण सिंह ने जारी की लिस्ट, मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर शहर से उतरेंगे चुनावी रण में, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या सिराथु से लड़ेंगे चुनाव, गन्ना मंत्री सुरेश राणा कैराना से प्रत्याशी, शेष सीटों पर विचार विमर्श के बाद जारी होगी लिस्ट, इससे पहले सीएम योगी के अयोध्या और मथुरा से चुनाव लड़ने की थी चर्चा, लेकिन अब पार्टी ने उन्हें गृहजिले गोरखपुर से उतारा मैदान में
15 Jan 2022
Read More »

कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका देते हुए पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह हुए आप में शामिल, रह चुके हैं 3 बार के विधायक: पंजाब विधानसभा चुनाव की तारीखों के साथ नेताओं के दल बदल का कार्यक्रम जारी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद हुए आम आदमी पार्टी में शामिल, आप में शामिल होने के बाद जोगिंदर सिंह मान के दोआब क्षेत्र के किसी हलके से चुनाव लड़ने की है संभावना, वह पहले फगवाड़ा से लड़ते रहे हैं चुनाव, मान बेअंत सिंह की सरकार में भी रह चुके हैं मंत्री पद पर, कांग्रेस का साथ छोड़ने को लेकर लगाए जा रहे हैं कयास, मान फगवाड़ा को जिला न बनाने और पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाले के दोषियों को सजा न दिए जाने से कांग्रेस से चल रहे थे नाराज
15 Jan 2022
Read More »


बसपा ने 53 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, जन्मदिन पर मायावती ने किया सरकार बनाने का दावा: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा ने जारी की पहली लिस्ट, पहले चरण के चुनाव के लिए 58 सीटों में से 53 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, मायावती ने अपने जन्मदिन पर जारी की लिस्ट, मायावती ने सरकार बनाने का किया दावा, मायावती ने कहा- ‘बसपा को रोकने के लिए हो रही है साजिश, जनता बसपा को वापस लाएगी सत्ता में, 2022 दलितों के लिए उम्मीदों की किरण, आगामी विधानसभा चुनाव में जनता हमारी पार्टी को फिर से जरूर लेकर आएगी सत्ता में, मैं भी उन्हें दिलाना चाहती हूं विश्वास, इस बार सत्ता में आने के बाद हमारी पार्टी अपने पूर्व के रहे शासनकाल की तरह ही फिर से यहां सभी मामले में चलाएगी सरकार’
15 Jan 2022
Read More »


अखिलेश ने किया मुझे अपमानित, वे नहीं चाहते दलितों की लीडरशिप, नहीं करेंगे सपा से गठबंधन- चंद्रशेखर: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के साथ राजनीतिक दलों के बीच तेज हुई सियासी बयानबाजी, चंद्रशेखर रावण ने आजाद समाज पार्टी और सपा के बीच गठबंधन को लेकर चल रही अटकलों का किया खंडन, पार्टी मुख्यालय से प्रेसवार्ता कर चंद्रशेखर ने साधा अखिलेश पर निशाना, कहा- ‘एक महीने 10 दिन से मेरी लगातार अखिलेश से हो रही है बात, अखिलेश तय कर चुके हैं वे दलितों से नहीं करेंगे गठबंधन, अखिलेश ने किया है मुझे अपमानित, मुझे लगता है कि वे दलितों की लीडरशिप को नहीं होने देना चाहते खड़े, मैंने अखिलेश जी पर छोड़ी थी जिम्मेदारी कि वे गठबंधन में शामिल करें या नहीं, लेकिन आज तक उनका नहीं आया कोई जवाब, यूपी में भाजपा को हराना है हमारा लक्ष्य, हम भाजपा को नहीं आने देंगे सत्ता में’
15 Jan 2022
Read More »


