



Day: January 12, 2022


अखिलेश का कांग्रेस को दोहरा झटका, मसूद के साथ कांग्रेस के एक और मुस्लिम MLA होंगे सपा में शामिल: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी लगातार बढ़ा रही है अपनी ताकत, सहारनपुर की मुजफ्फराबाद सीट से कांग्रेस के विधायक इमरान मसूद ने सपा जॉइन करने का किया ऐलान, अब इसी जिले की सदर सीट के विधायक मसूद अख्तर ने भी समाजवादी पार्टी में जाने का लिया है फैसला, मसूद अख्तर ने पार्टी छोड़ने के फैसले के बारे में जानकारी देते हुए कहा- ‘हमने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने की रखी थी मांग, सपा और भाजपा के बीच होने जा रहा है सीधा मुकाबला, इसलिए इमरान मसूद और मैंने समाजवादी पार्टी में जाने का लिया है फैसला, हमने आज अखिलेश यादव से पार्टी जॉइन करने के लिए मांगा है समय’ दो विधायकों की एंट्री से एक तरफ सपा मुस्लिम समुदाय के बीच उभर सकती है बेहद मजबूत होकर, इसके अलावा कांग्रेस पश्चिम यूपी में चुनाव से पहले ही फेसलेस होती आ रहा है नजर, पश्चिम यूपी में कांग्रेस के पास थे ये दो ही विधायक और दोनों के सपा में जाने से पार्टी का आंकड़ा हो गया है शून्य, मुस्लिम समाज में यह परसेप्शन बन सकता है कि भाजपा को हराने की स्थिति में है सिर्फ सपा, इससे कांग्रेस को मिलने वाले मुस्लिम वोट की भी संख्या हो सककती है बेहद कम
12 Jan 2022
Read More »

गहलोत सरकार का बड़ा फैसला, भर्तियों में आवेदन की अंतिम तिथि के बाद जारी सर्टिफिकेट नहीं होगा मान्य: अशोक गहलोत सरकार ने सरकारी नौकरी की भर्तियों में आरक्षण को लेकर लिया बड़ा फैसला, अब सरकारी भर्तियों में अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों की पात्रता का मूल्यांकन आवेदन की अंतिम तिथि तक जारी प्रमाण-पत्र के आधार पर होगा, अंतिम तिथि के बाद जारी प्रमाण-पत्र के आधार पर अभ्यर्थियों को संबंधित श्रेणी अथवा वर्ग का नहीं मिलेगा लाभ, कार्मिक विभाग के इस परिपत्र को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी मंजूरी, केंद्र एवं राज्य के अधीन पदों की भर्तियों में आरक्षण का लाभ प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों द्वारा संबंधित श्रेणी का प्रमाण-पत्र किया जाता है प्रस्तुत, जिसके आधार पर अभ्यर्थी की श्रेणी की पात्रता का किया जाता है मूल्यांकन, आवेदन की अंतिम तिथि तक अभ्यर्थी के पास सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाण-पत्र होना है आवश्यक, लेकिन कुछ प्रकरणों में भर्ती एजेंसियों द्वारा अंतिम तिथि के पश्चात अभ्यर्थियों को त्रुटि सुधार के लिए अवसर प्रदान करने पर अभ्यर्थियों द्वारा इसका फायदा उठाकर आवेदन करने की अंतिम तिथि के पश्चात जारी प्रमाण पत्र किये जाते हैं प्रस्तुत, जिससे विवाद की स्थिति होती है उत्पन्न, ऐसे में कार्मिक विभाग द्वारा सभी विभागों को यह परिपत्र जारी कर निर्देशित किया जाएगा कि आवेदन की अंतिम तिथि के बाद जारी हुए प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने वाले अभ्यर्थियों को संबंधित श्रेणी/वर्ग का नहीं दिया जाए लाभ
12 Jan 2022
Read More »

कैप्टन अमरिंदर सिंह कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी, चुनाव अभियान को लगा बड़ा झटका!: पंजाब से बड़ी खबर, पंजाब लोक कांग्रेस के कर्ताधर्ता और पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह कोरोना पॉजिटिव, कैप्टन ने खुद ट्वीट कर दी इस बात की जानकारी, ट्वीट में लिखा- मैंने हल्के लक्षणों के बाद करवाया था कोविड टेस्ट जो कि आया है पॉजिटिव, मैंने खुद को कर लिया है आइसोलेट, मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से अनुरोध है कि वे कराएं अपना टेस्ट’ कांग्रेस को छोड़ने के बाद कैप्टन ने बनाई है नई पार्टी, पंजाब में भाजपा के साथ गठबंधन कर चुनाव में उतर रहे हैं कैप्टन, अब कोरोना पॉजिटिव होने के बाद कैप्टन की पार्टी की चुनावी तैयारियों को लगा बड़ा धक्का
12 Jan 2022
Read More »


अख्तर टुकड़ेृ-टुकड़े गैंग के है स्लीपर सेल तो दिग्विजय सिंह कांग्रेस के लिए दीमक- नरोत्तम मिश्रा: मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जावेद अख्तर पर साधा निशाना, नरोत्तम का बयान- ‘जावेद अख्तर जैसे लोग हैं टुकड़े-टुकड़े गैंग के स्लीपर सेल, कलाकार जगत से आते हैं, वे करें कला, कलाकारी नहीं’, पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा पर किए गए अख्तर के ट्वीट को जाहिल की तरह बात करना बताया, नरोत्तम ने कहा- ‘गोधरा कांड, मुंबई ब्लास्ट आतंकी हमले पर कुछ नहीं बोलते, मुंह पर लग जाते हैं ताले, लेकिन प्रधानमंत्री के सुरक्षा में चूक पर इन्हें होता है बोलना’, पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा RSS को दीमक की उपमा देने को लेकर कहा- कांग्रेस देश के लिए है दीमक की तरह और दिग्विजय कांग्रेस के लिए है दीमक
12 Jan 2022
Read More »

भाजपा के ‘लापता’ विधायक विनय शाक्य भी देंगे झटका! बोले- मौर्या के साथ सपा में जाने का मन: उत्तरप्रदेश में चुनाव से पहले भाजपा को झटका, योगी सरकार के कैबिनेट स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद सियासत में आया भूचाल, मौर्य के बाद तीन और विधायक बीजेपी से दे चुके हैं इस्तीफा, इनमें कानपुर के बिल्हौर से विधायक भगवती सागर, शाहजहांपुर की तिलहर सीट से विधायक रोशन लाल वर्मा और तींदवारी विधानसभा सीट से विधायक ब्रजेश प्रजापति हैं शामिल, ऐसे में औरैया के बिधूना सीट से विधायक विनय शाक्य बीजेपी छोड़ने वाले होंगे चौथे विधायक, विनय शाक्य ने भी स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ सपा में जाने की जताई है सहमति, इससे पहले शाक्य की बेटी रिया शाक्य ने मंगलवार को वीडियो जारी कर पिता के अपहरण का लगाया था आरोप, हालांकि बुधवार को विनय शाक्य खुद मीडिया के सामने आए और अपहरण के दावों को बताया गलत
12 Jan 2022
Read More »

जस्टिस इंदु मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली जांच कमेटी करेगी पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले की जांच: पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला, सुप्रीम कोर्ट ने बनाई जांच कमेटी, जस्टिस इंदु मल्होत्रा की अध्यक्षता में बनाई गई जांच कमेटी, कमेटी में होंगे चार सदस्य, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘सुरक्षा में क्या चूक हुई जल्द रिपोर्ट दे कमेटी, ऐसे मामले की एक तरफा नहीं हो सकती जांच’, कमेटी में DG NIA, DG पंजाब, ADGP चंडीगढ़ भी हैं शामिल, सुप्रीम कोर्ट ने अन्य जांच कमेटियों पर लगाई रोक, 5 जनवरी को पंजाब के फिरोजपुर में होनी थी पीएम मोदी की रैली, इस रैली में जाते समय रोका गया था पीएम मोदी का काफिला, 20 मिनट इंतजार करने के बाद पीएम मोदी की रैली को किया गया था रद्द, पीएम का काफिला रोके जाने को लेकर गृहमंत्रालय ने पंजाब सरकार से मांगी थी रिपोर्ट, पंजाब सरकार की जांच कमेटी कर रही है जांच अब जिस पर रोक लगा दी गई
12 Jan 2022
Read More »

कोरोना बम- देश में 24 घंटे में 1.94 लाख नए केस 442 की मौत, प्रदेश में 6366 नए मामले तो 4 की हुई मौत: देशभर में बहुत तेजी से बढ़ रही है कोरोना संक्रमण की रफ्तार, बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,94,720 नए मामले आए सामने तो वहीं 442 लोगों की हुई कोरोना से मौत, हालांकि राहत की बात यह है कि 24 घंटे में देश में 60,405 लोग कोरोना से हुए हैं ठीक, देश में कोरोना संक्रमण के कुक सक्रिय केस हुए 9,55,319, वहीं देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट के भी मामले बढ़ रहे हैं तेजी से, बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार अब देश में इसके कुल मामले बढ़कर हुए 4868, दूसरी तरफ राजस्थान में मंगलवार को 6366 कोरोना संक्रमण के नए मामले आए सामने तो 4 मरीजों की हुई मौत, तो वहीं अकेले राजधानी जयपुर में 2166 नए मामले आए सामने, ऐसे में प्रदेश में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या हुई 30,597 तो प्रदेश में अब तक 8978 लोगों की हो चुकी है मौत, प्रदेश में अब तक 988638 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं, इनमें से 949063 मरीज रिकवर होकर पहुंच चुके हैं अपने घर
12 Jan 2022
Read More »


