



Day: January 12, 2022



राम की नगरी से चुनावी रण में उतरेंगे CM योगी, सूत्रों का दावा- हिंदुत्व के एजेंडे को मिलेगी धार: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को भाजपा अयोध्या सीट से विधानसभा चुनाव में उतारने की तैयारी में, भाजपा में टिकट बंटवारे पर मंथन जारी, दिल्ली में हुई कोर कमिटी की मीटिंग, इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ भी अपने दोनों डिप्टी सीएम के साथ रहे मौजूद, मीटिंग में सीएम योगी आदित्यनाथ किस सीट से चुनाव लड़ेंगे, इस बात को लेकर भी हुई चर्चा हुई, पार्टी सूत्रों का दावा- ‘सीएम योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से उतारे जाने पर बनी सहमति, जिससे पूरे प्रदेश में हिंदुत्व का जाएगा संदेश, काशी, मथुरा और अयोध्या को लेकर भाजपा इस बार है काफी उत्साहित, अयोध्या में राम मंदिर का हो रहा है निर्माण, जबकि काशी में विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का किया गया है निर्माण, मथुरा में भी यूपी सरकार ने कई प्रोजेक्ट्स किए हैं शुरू’, हालांकि सीएम योगी को मथुरा सीट से भी लड़ाए जाने की भी थी चर्चाएं, भाजपा के सांसद हरनाथ यादव ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर मांग की थी मांग, सीएम योगी को मथुरा से चुनाव लड़ाए जाने की मांग
12 Jan 2022
Read More »

राजस्थान में रेप और गंभीर अपराधों में बढ़ोतरी चिंताजनक, सरकार अपराध रोकने में नाकाम- बेनीवाल: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने गहलोत सरकार को लिया आड़े हाथ, अलवर जिले में मूकबधिर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर लहूलुहान हालात में ओवर ब्रिज से फेंकने, बांसवाड़ा जिले में डिप्टी ऑफिस से महज 500 मीटर दूर मानसिक विमंदित महिला के साथ दुष्कर्म होने, भरतपुर जिले में गैंगरेप से आहत होकर नाबालिग द्वारा आत्महत्या कर लेने के मामलों को बताया दुःखद, सांसद बेनीवाल का बयान- ‘ये ऐसे मामले हैं जो मानवता को शर्मशार करने वाले, सरकार को ऐसे मामलों में तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करके उन्हे उनके अंजाम तक पहुंचाने हेतु जल्द से जल्द पूरी करनी चाहिए कानूनी कार्रवाई, राजस्थान में जिस तरह दुष्कर्म व अन्य गंभीर अपराधों में हो रही है बढ़ोतरी, वो है चिंताजनक और ऐसी स्थिति राजस्थान की कानून व्यवस्था की बिगड़ी हुई हालातों को कर रही है बयां, सरकार हर स्तर पर अपराध रोकने में नजर आ रही है नाकाम, महिला अपराधों में सरकारी आंकड़ों में राजस्थान है देश में पहले स्थान पर, ऐसे अपराधों पर लगाम लगाने और अपराध घटित होने के बाद अपराधियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने में सरकार द्वारा शिथिलता बरतना ही ऐसे अपराधों में पुनरावृति होने का है कारण’
12 Jan 2022
Read More »

भावी स्वयंभू मुख्यमंत्री जी, छोटी बहन के लिए जन्मदिन पर 3 शब्द भी लिख देते- पूनियां पर लोढ़ा का वार: अलवर दरिंदगी पर सियासी बयानबाजी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर साधा निशाना तो सीएम सलाहकार संयम लोढ़ा ने पूनियां पर तंज कसते हुए किया पलटवार, अलवर रेपकांड को लेकर पूनियां ने किया था ट्वीट- ‘प्रियंका जी, ज़रा राजनैतिक पर्यटन से बाहर भी निकलो, यू.पी. में नौटंकी और राजस्थान में पर्यटन, इसी रणथंभौर तक अलवर सहित वहशी दरिंदों के द्वारा नोची गयी राजस्थान की पीड़िता बहन बेटियों की चीखें नहीं सुनेंगी? क्या आप चैन से मना लेंगी अपना जन्मदिन? पूनियां के ट्वीट पर सरकार में सीएम के सलाहकार संयम लोढ़ा ने किया तंज भरा रिप्लाई, कहा- ‘प्रतिपक्ष की राष्ट्रीय नेता के प्रति आपकी यह टिप्पणी, भाजपा के आज के स्तर को करती है उजागर, अपनी छोटी बहन के लिए जन्मदिन पर तीन शब्द तो आप लिख ही सकते थे, भावी स्वयंभू मुख्यमंत्री जी’, लोढ़ा के इस जोरदार तंज की सियासी गलियारों में हो रही जबरदस्त चर्चा
12 Jan 2022
Read More »

अलवर रेप कांड पर सियासत, BJP ने बनाई जांच कमेटी, पूनियां बोले- गूंगी बहरी है कांग्रेस सरकार: अलवर रेपकांड पर सियासत हुई तेज, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां का ट्वीट- ‘अलवर में नाबालिग के गैंगरेप की घटना है वीभत्स और मानवता को करने वाली है शर्मसार, ईश्वरीय देन से नाबालिग तो मूकबधिर है, लेकिन राजस्थान की गहलोत सरकार नीति और नीयत से है गूंगी-बहरी, जिसको पीड़िता की चीखें नहीं दे रही है सुनाई, दरिंदे पुलिस की पहुंच से है बाहर, इस घटना की संपूर्ण जांच और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए एक उच्च स्तरीय जांच समिति का किया है गठन, कमेटी के सदस्य हैं राष्ट्रीय मंत्री अल्का सिंह गुर्जर, सांसद जसकौर मीणा, प्रदेश महिला मोर्चा अल्का मूंदडा, विधायक रामलाल शर्मा’ पूनियां ने जांच समिति को दिए जल्द से जल्द मामले की रिपोर्ट सौंपने के निर्देश, अलवर में दिल्ली जैसा निर्भया कांड, मंगलवार रात दरिंदों ने नाबालिग बच्ची का गैंगरेप कर पुलिया पर फेंका, मासूम का जयपुर के जेके लॉन अस्पताल में गंभीर हालात में इलाज जारी
12 Jan 2022
Read More »

संयुक्त समाज मोर्चा ने चुनाव के लिए जारी की 10 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, राजेवाल समराला से ठोकेंगे ताल: किसान आंदोलन से राजनीतिक पार्टी बनाने वाले संयुक्त समाज मोर्चा ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, संयुक्त किसान मोर्चा के मुखिया बलबीर सिंह राजेवाल पंजाब की समराला विधानसभा सीट से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव तो वहीं एडवोकेट प्रेम सिंह भंगू घनौर से, हरजिंदर सिंह टांडा खड़ूर साहिब से, रवनीत सिंह बराड़ मोहाली से, डॉक्टर सुखमनदीप सिंह ढिल्लो तरनतारन से, राजेश कुमार करतारपुर से, रमनदीप सिंह जैतो से, अजय कुमार फिल्लौर से, बलराज सिंह ठाकुर कादियां से और नवदीप संघा मोगा से ठोकेंगे चुनावी ताल, वहीं किसान नेता रलदू सिंह मनसा ने किया था दावा कि वह मनसा से लड़ेंगे चुनाव लेकिन संयुक्त किसान मोर्चा की 10 उम्मीदवारों की लिस्ट में उनका नाम नहीं हैं शामिल
12 Jan 2022
Read More »


कल भाजपा से इस्तीफा-आज वारंट जारी, पार्टी छोड़ने वाले मौर्या के खिलाफ खुला 7 साल पुराना मामला: यूपी की सियासत से बड़ी खबर, योगी सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने दिया कैबिनेट से दिया इस्तीफा, भाजपा से तोड़ा नाता, इस्तीफे के दूसरे दिन ही मौर्या के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, 24 जनवरी को स्वामी प्रसाद मौर्य को पेश करने के दिए आदेश, सात साल पुराने मामले में कोर्ट का आदेश, धार्मिक भावना भड़काने का है मुकदमा, बसपा में रहते मौर्य ने दिया था पूजा न करने का बयान, 2014 में देवी-देवताओं पर की थी अभद्र टिप्पणी, उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट किया है जारी, मौर्या को सुल्तानपुर के कोर्ट ने आगामी 24 जनवरी तक पेश होने का दिया आदेश, भाजपा छोड़ते ही वारंट जारी होने को लेकर सियासी चर्चाओं का दौर हुआ शुरू
12 Jan 2022
Read More »

अलवर में हुई दरिंदगी ने राजस्थान को किया शर्मसार, कांग्रेस सरकार के दावों की खुली पोल- मैडम राजे: अलवर में दिल्ली जैसा निर्भया कांड, मंगलवार रात दरिंदों ने नाबालिग बच्ची का गैंगरेप कर पुलिया पर फेंका, मासूम का जयपुर के जेके लॉन अस्पताल में गंभीर हालात में इलाज जारी, मामले में अब तक पुलिस के हाथ हैं खाली, मासूम के साथ हुई इस घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे का प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला- ‘अलवर में मूक-बधिर नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के बाद पुलिया पर फेंकने की घटना ने ना सिर्फ राजस्थान को किया शर्मसार, बल्कि कांग्रेस सरकार की लचर कानून व्यवस्था की भी खोल दी है पोल, प्रदेश में बेटियां आए दिन दरिंदों की हवस का हो रही है शिकार, लेकिन सरकार हो गई है शून्य, नारी स्वाभिमान के पर्याय राजस्थान में बेटियों पर हो रहे अत्याचार को नहीं किया जा सकता बर्दाश्त, महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में देश में न.1 बन चुके राजस्थान को शोषण मुक्त बनाने के लिए कांग्रेस सरकार को उठाने चाहिए सख्त कदम’, जयपुर के जेके लॉन अस्पताल में पीड़ित मासूम का जारी है इलाज, मासूम को आई हैं गंभीर चोटें
12 Jan 2022
Read More »


