Day: January 12, 2022

सपा ने तय किए 40 टिकट

सपा ने तय किए 40 टिकट, सहयोगी पार्टियों के साथ सीट शेयरिंग फाइनल, TMC-NCP को भी 1-1 सीट!: यूपी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने पहले और दूसरे चरण के करीब 40 उम्मीदवारों के नाम तय! अखिलेश यादव की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमेटी में मंगलवार को इसे दिया अंतिम रूप, बुधवार या बृहस्पतिवार को जारी हो सकती है सूची, सपा का राष्ट्रीय लोकदल, महान दल, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, जनवादी पार्टी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी समेत कई अन्य दलों के साथ है गठबंधन, सूत्रों की माने तो ओमप्रकाश राजभर को 8, शिवपाल यादव की प्रसपा को 6, केशव देव मौर्य के महान दल को 3, संजय चौहान की जनवादी पार्टी को 3, जयंत चौधरी की RLD को 25 से 30, TMC और NCP को दी जा सकती है एक एक सीट

Read More »
भदोही MLA रविन्द्र नाथ त्रिपाठी ने BJP छोड़ने की खबर का किया खंडन

भदोही MLA रविन्द्र नाथ त्रिपाठी ने BJP छोड़ने की खबर का किया खंडन, बोले- झूठ है, करवाउंगा FIR: यूपी की सियासत से बड़ी खबर, विधायकों के भाजपा छोड़ने की मची होड़, भदोही विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी का इस्तीफा भी हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, स्वामी प्रसाद मौर्या के समर्थन में इस्तीफा दिए जाने की खबरें उड़ने लगी सोशल मीडिया पर, बात बढ़ती दिखी तो त्रिपाठी को खुद आना पड़ा सामने, त्रिपाठी ने पार्टी से इस्‍तीफे की खबरों का किया खंडन, बोले- झूठ है, ‘दर्ज़ करवाऊंगा FIR, मैं हूं पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता’

Read More »
इन्वेस्ट समिट में बोले मुरारी मीणा

इन्वेस्ट समिट में बोले मुरारी मीणा- दौसा में औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने के लिए हैं पर्याप्त संसाधन: दौसा के लक्ष्मी विलास होटल जटवाड़ा में रीको की ओर से आयोजित किया गया इन्वेस्ट इन दौसा सम्मिट, इसमें विभिन्न प्रकार की औद्योगिक इकाइयां संचालित करने वाले उद्योगपतियों को किया गया था आमंत्रित, समिट को संबोधित करते हुए कृषि विपणन राज्यमंत्री मुरारी लाल मीणा ने कहा- ‘दौसा में है औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने के लिए पर्याप्त संसाधन, सस्ती दर पर भूमि उपलब्ध तो वहीं पानी हेतु राज्य सरकार ने ईसरदा बांध से जिले को पानी उपलब्ध कराने की कार्य योजना हैं प्रगति पर, कुशल कारीगरों भी हैं उपलब्ध, ट्रांसपोर्ट सुविधा के नजरिये से भी राज्य में सबसे अच्छी व्यवस्था हैं दौसा में, लघु और कुटीर उद्योग हमारे क्षेत्र में पूर्व से ही कार्यरत है इनके माल की डिमांड है देश और विदेश में, इन उद्योगों को आपका साथ मिल जाएगा तो ऐसी स्थिति में जहां उत्पादन बढ़ेगा वहीं उत्पादित माल को बेचने के लिए नए बाजार भी होंगे उपलब्ध, इससे क्षेत्र के लोगों को मिलेगा रोजगार तो वहीं बढ़ेगी उनकी आय भी, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, औद्योगिक इकाई स्थापित करने के लिए हर संभव मदद राज्य सरकार द्वारा मुहैया कराने में आपके साथ रहूंगा’, सम्मिट में मंत्री ममता भूपेश, बांदीकुई विधायक गजराज खटाना, दौसा जिला कलेक्टर पियूष समरिया सहित बड़ी संख्या में व्यापारी रहे मौजूद

Read More »
Manish Sisodia Jagpura Seat

उत्तराखंड की जनता इस बार चुनाव में कांग्रेस-बीजेपी के गठबंधन को कर देगी ख़त्म- टिहरी में बोले सिसोदिया: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद सभी राजनीतिक दलों ने कर दी है अपनी तैयारियां तेज, प्रदेश में अपनी पार्टी को मजबूती देने के लिए आम आदमी पार्टी ले रही हैं दिल्ली मोडल का सहारा, साथ ही आप पार्टी कांग्रेस और बीजेपी पर जमकर निशाना साध प्रदेश की सत्ता में आने की कर रही हैं तैयारी, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने टिहरी में पत्रकार वार्ता कर साधा विपक्षी दलों पर निशाना कहा- ‘उत्तराखंड की जनता इस बार चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के गठबंधन को कर देगी ख़त्म, उत्तराखंड की जनता के पास पहले नहीं था कोई विकल्प, लेकिन आम आदमी पार्टी अब उत्तराखंड की जनता के लिए बन कर उभर रही है एक मज़बूत विकल्प, पिछले 21 सालों में कांग्रेस बीजेपी ने जो नहीं किया, वह 5 साल में दिल्ली में करके दिखाया अरविंद केजरीवाल ने, जब दिल्ली में यह सब कुछ हो सकता है तो उत्तराखंड में क्यों नहीं, प्रदेश की जनता को हैं आम आदमी पार्टी पर पूरा भरोसा’

Read More »
यूपी में BJP को एक और झटका

यूपी में BJP को एक और झटका, मौर्या के बाद अब मंत्री दारासिंह का इस्तीफा, उपेक्षा का लगाया आरोप: उत्तरप्रदेश में भाजपा का दूसरे दिन दूसरा बड़ा झटका, योगी सरकार के मंत्री दारा सिंह चौहान ने दिया इस्तीफा, दारा सिंह ने राज्यपाल को भिजवाया इस्तीफा, दारा सिंह ने भी दलितों और पिछड़ों की उपेक्षा का लगाया है आरोप, योगी सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री थे चौहान, दारा सिंह के भी सपा में जाने की चर्चा, इससे पहले कल योगी सरकार के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने दिया था इस्तीफा, मौर्या के बाद 6 विधायक कह चुके हैं भाजपा को अलविदा, इन सभी के सपा में जाने की है चर्चा, 14 जनवरी स्वामी करेंगे आगे की राजनीति का खुलासा, स्वामी प्रसाद मौर्या ने कल दिया था इस्तीफा

Read More »
मुलायम के समधी BJP में शामिल

मौर्य है जला हुआ कारतूस- मुलायम के समधी BJP में शामिल, साधा समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही नेताओं के दलबदल की व्यवस्था हो चुकी हैं तेज, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के समधी और सिरसागंज से विधायक हरिओम यादव हुए बीजेपी में शामिल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें कराई भाजपा की सदस्य्ता ग्रहण, सपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते हरिओम यादव को कर दिया था 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित, बीजेपी में शामिल होने के बाद बोले यादव- ‘मुझे समाजवादी पार्टी में जो सम्मान मिलना चाहिए था, वो नहीं मिला, बीजेपी में सम्मान मिला तो मैं यहां पर आ गया’, वहीं योगी कैबिनेट से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्या का जिक्र करते हुए बोले यादव- ‘स्वामी प्रसाद मौर्या है फूके हुए कारतूस, उन्होंने अपने बेटे को टिकट ना मिलता देख बीजेपी के ऊपर लगा दिए इतने गंभीर आरोप, स्वामी प्रसाद मौर्य को अगर इतनी दिक्कत थी तो वो क्यों बने रहे 5 साल तक सत्ता में? उन्होंने पहले क्यों नहीं उठाई आवाज उठाई?’

Read More »
जावेद के सर पर थूकने वाले को मिलेगा 51 हजार का इनाम

जावेद के सर पर थूकने वाले को मिलेगा 51 हजार का इनाम- भाजपा नेता बंसल का अजीबोगरीब ऐलान: जाने माने हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब के थूक विवाद पर सियासत हुई तेज, जावेद हबीब द्वारा नगर नई निवासी पूजा गुप्ता के बालों पर थूकने को लेकर बीजेपी नेता ने किया बड़ा ऐलान, यूपी के बागपत से भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल ने सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा- ‘जो जावेद हबीब के सिर में थूकेगा, उसे दिया जायेगा 51 हजार का इनाम’ दरसअल तीन जनवरी को मुजफ्फरनगर के सम्मलेन में ब्यूटी पार्लर संचालक पूजा गुप्ता के बालों पर जावेद हबीब द्वारा थूका गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था तेजी से वायरल, वीडियो वायरल होने के बाद जावेद हबीब ने मांग ली थी माफ़ी, साल 2019 में जावेद हबीब भाजपा में हुए थे शामिल और कहा था- ‘वह अभी तक बालों के चौकीदार थे और अब बन चुके हैं देश के चौकीदार’, अब भाजपा के ‘चौकीदार’ के खिलाफ भाजपा नेता का बयान बना चर्चा का विषय

Read More »
तिवारी का चन्नी पर निशाना

जरुरत है चुनौतियों का समाधान करने वाले सीएम की, मनोरंजन करने वाले की नहीं- तिवारी का चन्नी पर निशाना: पंजाब विधानसभा चुनाव की तारीखों का हो चूका है एलान, पंजाब में एक चरण में 14 फरवरी को होगा मतदान, इससे पहले प्रदेश की सत्ता में बैठी कांग्रेस में कुछ भी नहीं चल रहा है ठीक, कांग्रेस में छिपी आंतरिक कलह रुक रुक कर आ रही है सबके सामने, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने एक बार फिर साधा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना- ‘पंजाब को है एक ऐसे मुख्यमंत्री की जरूरत, जो राज्य की चुनौतियों का कर सके समाधान, जिसमें हो जनता के लिए कठिन निर्णय लेने की क्षमता, पंजाब को है गंभीर लोगों की जरूरत, जिसकी राजनीति में न हो सोशल इंजीनियरिंग, मनोरंजन और मुफ्त की चीजें बांटने पर ही न हो ध्यान’

Read More »