



अखिलेश का कांग्रेस को दोहरा झटका, मसूद के साथ कांग्रेस के एक और मुस्लिम MLA होंगे सपा में शामिल: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी लगातार बढ़ा रही है अपनी ताकत, सहारनपुर की मुजफ्फराबाद सीट से कांग्रेस के विधायक इमरान मसूद ने सपा जॉइन करने का किया ऐलान, अब इसी जिले की सदर सीट के विधायक मसूद अख्तर ने भी समाजवादी पार्टी में जाने का लिया है फैसला, मसूद अख्तर ने पार्टी छोड़ने के फैसले के बारे में जानकारी देते हुए कहा- ‘हमने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने की रखी थी मांग, सपा और भाजपा के बीच होने जा रहा है सीधा मुकाबला, इसलिए इमरान मसूद और मैंने समाजवादी पार्टी में जाने का लिया है फैसला, हमने आज अखिलेश यादव से पार्टी जॉइन करने के लिए मांगा है समय’ दो विधायकों की एंट्री से एक तरफ सपा मुस्लिम समुदाय के बीच उभर सकती है बेहद मजबूत होकर, इसके अलावा कांग्रेस पश्चिम यूपी में चुनाव से पहले ही फेसलेस होती आ रहा है नजर, पश्चिम यूपी में कांग्रेस के पास थे ये दो ही विधायक और दोनों के सपा में जाने से पार्टी का आंकड़ा हो गया है शून्य, मुस्लिम समाज में यह परसेप्शन बन सकता है कि भाजपा को हराने की स्थिति में है सिर्फ सपा, इससे कांग्रेस को मिलने वाले मुस्लिम वोट की भी संख्या हो सककती है बेहद कम









