



Day: January 11, 2022



चुनावी घमासान के बीच प्रियंका परिवार संग पहुंचीं रणथंभौर, बाघ के दीदार के साथ सेलिब्रेट करेंगी बर्थडे: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तरप्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा पहुंचीं रणथंभौर, मंगलवार को पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ पहुंचीं रणथंभौर, प्रियंका के दोनों बच्चे कल ही पहुंच गए थे यहां, 12 जनवरी को अपना जन्मदिन के दिन प्रियंका करेंगी नेशनल पार्क की सैर, परिवार के साथ देखेंगी वन्यजीवों की अठखेलियां और बाघ, होटल शेर बाग में ठहरा है प्रियंका का परिवार, इधर सियासी जानकारों की माने तो यूपी में चुनावी रैलियों पर चुनाव आयोग द्वारा बैन लगाए जाने के बाद प्रियंका ने परिवार के लिए निकाला समय, पार्टी की बैठकों और चुनाव की तैयारियों को वर्चुअल मीटिंग लेकर संभालेंगी प्रियंका, महासचिव प्रियंका गांधी कई सालों से आ रही हैं रणथंभौर, पहली बार वो पिता राजीव गांधी के साथ आई थीं यहां, प्रियंका को बाघों की फोटोग्राफी का है बहुत शौक, 2011 में प्रियंका गांधी के कैमरे से लिए गए फोटो पर आधारित एक मेगासाइज कॉफी टेबल बुक भी की गई थी जारी, प्रियंका की पुस्तक को जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में किया गया था प्रदर्शित,‘रणथंभौर : द टाइगर्स रैल्म’शीर्षक से प्रकाशित इस पुस्तक में प्रियंका गांधी के मित्र जैसलसिंह और अंजलीसिंह का भी नाम था छपा
11 Jan 2022
Read More »

उत्तरप्रदेश में अखिलेश का ‘बड़ा खेला’, योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या सपा में शामिल: यूपी की सियासत से सबसे बड़ी खबर, योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने दिया इस्तीफा, टिकट को लेकर नाराज चल रह थे मौर्या, स्वामी प्रसाद मौर्या ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से की मुलाकात, इस मुलाकात के बाद अखिलेश ने किया ट्वीट- ‘सामाजिक न्याय और समता-समानता की लड़ाई लड़ने वाले लोकप्रिय नेता स्वामी प्रसाद मौर्या जी एवं उनके साथ आने वाले अन्य सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!, सामाजिक न्याय का इंक़लाब होगा-बाइस में बदलाव होगा’ अपने बेटे को टिकट नहीं दिए जाने की चर्चा से नाराज थे मौर्या, भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनिल बंसल की लाख कोशिशों के बावजूद मौर्या चले गए सपा में
11 Jan 2022
Read More »

‘चाचा भतीजे’ में सीटों को लेकर बनी सहमति, शिवपाल सपा के निशान पर जसवंत नगर से उतरेंगे मैदान में: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही सभी राजनीतिक दल एक नई रणनीति के तहत कर रहे हैं काम, सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के बीच सीटों को लेकर बन गई है सहमति, शिवपाल जसवंतनगर सीट से लड़ेंगे चुनाव, वर्त्तमान में भी शिवपाल जसवंतनगर सीट से हैं विधायक, वहीं प्रसपा के सभी उम्मीदवार सपा के चुनाव चिन्ह पर लड़ेंगे चुनाव, सीट शेयरिंग को लेकर बोले शिवपाल- ‘मैंने तो अभी भी यही कहा और पहले भी मैंने जसवंतनगर से ही चुनाव लड़ने का बनाया है मन, बाकी दोनों पार्टियां जो तय करेंगी वहीं मानेंगे’, सीट शेयरिंग के फॉर्मूले को लेकर दोनों नेताओं के बीच हुई लंबी चर्चा
11 Jan 2022
Read More »

यूपी में भाजपा को बड़ा झटका, योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री मौर्या ने दिया इस्तीफा, सपा में जाने की चर्चा: यूपी की सियासत से सबसे बड़ी खबर, योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने दिया इस्तीफा, टिकट को लेकर नाराज चल रह थे मौर्या, समाजवादी पार्टी में जाने की अटकलें तेज, बसपा छोड़ भाजपा में शामिल होकर मंत्री बने थे मौर्या, अब मौर्या सपा का थाम सकते हैं दामन, चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद ये भाजपा को बड़ा झटका, पिछले दो महिने से थी इस बात की चर्चा, खुद के लिए और बेटे के लिए मांग रहे थे टिकट, मौर्या के बाद 13 अन्य विधायकों के भी जल्द ही सपा का दामन थामने की चर्चा, यूपी में सियासी वैज्ञानिक माने जाते हैं मौर्या, सियासी हवाओं को रूख भांपने में माहिर हैं मौर्या
11 Jan 2022
Read More »


UP में खुलकर हो रहा आचार संहिता का उल्लंघन तो एक्शन में आया चुनाव आयोग, विपक्ष के निशाने पर बीजेपी: उत्तरप्रदेश के साथ 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का हो चुका है एलान, तारीखों के एलान के साथ सभी चुनावी राज्यों में लग चुकी है आदर्श आचार संहिता, वहीं उत्तरप्रदेश में खुल कर किया जा रहा है आचार संहिता का उल्लंघन, सरकारी राशन की दूकान पर कोटेदार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो लगे नमक और तेल के पैकेट बांटने का कर रहे थे काम, जिसके बाद विपक्षी दलों ने भाजपा को लिया आड़े हाथ और चुनाव आयोग में की शिकायत, नमक तेल के पैकेट से पीएम और सीएम की फोटो हटाने के लिए कोटेदार को दिए निर्देश तो वहीं विपक्ष ने साधा निशाना कहा- ‘भाजपा सरकार चुनाव आयोग का आदेश दरकिनार कर राशन की दुकानों पर जिस तरह से पैकेटों के माध्यम से कर रही है प्रचार प्रसार, यह है बहुत निंदनीय, इस पर कार्रवाई करते हुए किया जाना चाहिए मुकदमा दर्ज
11 Jan 2022
Read More »


यूपी चुनाव को लेकर बसपा का बड़ा ऐलान- मायावती और सतीश मिश्रा नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव: पांच राज्यों में विधानसभा चुनावी आगाज होने के बाद से सियासी गलियारों में बढ़ी सरगर्मी, सभी राजनीतिक दलों के नेता अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरजोर तरीके से झौंक रहे हैं ताकत, यूपी के सियासी गलियारे से एक बड़ी खबर आई सामने, पूर्व सीएम मायावती उत्तर प्रदेश में नहीं होंगी चुनावी उम्मीदवार यानि वो नहीं लड़ेंगी चुनाव, इस बात की जानकारी बसपा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने दी, सतीश चंद्रा मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए मंगलवार को कहा- ‘पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और मैं नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव’, अखिलेश यादव के 400 सीटें जीतने के दावे पर मिश्रा का तंज- ‘अगर समाजवादी पार्टी के पास नहीं होंगे 400 उम्मीदवार, तो वे कैसे जीतेंगे 400 सीटें? न तो सपा सत्ता में आएगी और न ही भाजपा, उत्तर प्रदेश में बसपा बनाने जा रही है सरकार’
11 Jan 2022
Read More »


