



Day: January 11, 2022


पीएम मोदी आज सभी मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे अहम बैठक, बेकाबू कोरोना को देखते हुए होंगे बड़े निर्णय: देश में कोरोना की तीसरी लहर होती बेलगाम, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1.68 लाख नए मामले आए सामने, इस दौरान 277 लोगों की हुई मौत, एक्टिव केस भारत में बढ़कर 8 लाख से हो गए हैं अधिक, बिगड़ते हालात को लेकर पीएम मोदी ने कोरोना को लेकर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बुलाई बैठक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 4 बजे सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे बैठक, इस बैठक में कोरोना की स्थिति और उपायों पर होगी चर्चा, इससे पहले शनिवार को पीएम मोदी ने अधिकारियों के साथ कोरोना को लेकर की थी उच्च स्तरीय बैठक
11 Jan 2022
Read More »

24 घंटे में कोरोना के 1.68 लाख नए मरीज, एक दिन में 12 हजार की कमी, दिल्ली में प्राइवेट दफ्तर बंद: कोरोना महामारी की तीसरी लहर में 11 दिन के अंदर देश में कुल एक्टिव केस की संख्या 1 लाख से बढ़कर 8 लाख के गई पार, सोमवार को लगातार 5वें दिन 1 लाख से ज्यादा मामले आए सामने, हालांकि, सोमवार को रविवार के मुकाबले करीब 12 हजार कम मिले केस, देश में बीते 24 घंटे के दौरान 1 लाख 67 हजार 550 मिले नए मामले, इससे पहले रविवार को मिले थे 1.79 लाख, सबसे ज्यादा चिंताजनक बने महाराष्ट्र, दिल्ली और पश्चिम बंगाल के हालात, दिल्ली के कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए CM अरविंद केजरीवाल करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, DDMA ने लिया फैसला, दिल्ली के सभी निजी दफ्तर किए गए बंद, इमरजेंसी सेवाओं को मिली छूट, हरिद्वार जिला प्रशासन ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं के स्नान करने पर लगा दी है पाबंदी
11 Jan 2022
Read More »

विधायक मेवाराम की कार पर बस चढ़ाने की खबर निकली अफवाह, ड्राइवर की सूझबूझ से बचे थे बाल-बाल: बाड़मेर से बड़ी खबर, विधायक मेवाराम पर बस चढ़ाने की खबर निकली अफवाह, सोमवार को हरसाणी तिबनियार सड़क मार्ग पर हुई थी घटना, बस चालक चला रहा था लापरवाही के बस, इस दौरान बस ने मार थी विधायक मेवाराम की स्कॉर्पियो को टक्कर, विधायक के ड्राइवर की सूझबूझ से टल गया था बड़ा हादसा, मेवाराम सहित अन्य स्कॉर्पियो सवार बचे सुरक्षित, इस संबंध में विधायक मेवाराम जैन के पीएसओ द्वारा पुलिस को दी गई है एक लिखित रिपोर्ट, पुलिस ने बस को कर दिया है सीज, मामले की जांच जारी, कल आई थी खबर की बस चालक ने किया था बस को स्कॉर्पियो पर चढ़ाने का प्रयास, अब पुलिस में जो दर्ज हुआ है मामला इससे बस चढ़ाने की खबर साबित हुई अफवाह, हादसे की खबर के बाद बड़ी संख्या में शुभचिंतक पहुंचे जैन के घर, विधायक को CM गहलोत ने फोन कर ली घटना की जानकारी, सीएम गहलोत ने विधायक मेवाराम जैन से पूछी कुशलक्षेम, पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी ने भी पूछी कुशलक्षेम, जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी, फतेह खान, दीपक माली, महेन्द्र जानी पहुंचे विधायक कार्यालय
11 Jan 2022
Read More »

प्रत्याशी चयन पर बीजेपी का दिल्ली में महामंथन आज से, पहले व दूसरे चरण के उम्मीदवारों के नामों पर लगेगी मुहर: भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की सोमवार को लखनऊ में हुई बड़ी बैठक, इस बैठक में प्रत्याशियों के नाम को लेकर किया गया था मंथन, अब आज दिल्ली दिग्गज केंद्रीय नेताओं की उपस्थिति में होगा महामंथन, इसमें यूपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, संगठन प्रभारी राधामोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल लेंगे भाग, भाजपा में पहले और दूसरे चरण के प्रत्याशियों को लेकर तीन दिनों तक दिल्ली में होगा मैराथन मंथन, पार्टी सूत्रों की मानें तो बदले जा सकते हैं मौजूदा विधायकों में से तकरीबन 20 फीसदी चेहरे, उपमुख्यमंत्री और चुनाव समिति के सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा- चुनाव संचालन और उम्मीदवारों को लेकर लखनऊ की बैठक में हुआ है मंथन, पार्टी निष्ठावान, जनता में स्वीकार्यता वाले जिताऊ चेहरों को ही देगी टिकट
11 Jan 2022
Read More »

किरकिरी: एक दिन पहले दिल्ली लौट चुके राहुल पर ट्वीट कर पात्रा ने पूछा- 10 मार्च तक तो आ जाएंगे न?: चुनावी सीजन में राहुल गांधी के निजी विदेश दौरे से कांग्रेस पार्टी को होना पड़ा है लाजवाब, हालांकि राहुल गांधी बीते रविवार को ही लौट चुके हैं दिल्ली, लेकिन कांग्रेस और खासकर राहुल गांधी के हर मूवमेंट पर पैनी नजर रखने वाले संबित पात्रा ने कर दी बड़ी चूक, उल-जलूल बयानबाजी कर कई बार जगहंसाई करवा चुके पात्रा ने ट्वीट कर पूछा- 10 मार्च तक वापस लौट जाएंगे या नहीं? 10 मार्च को घोषित होने हैं पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे, इससे पहले राहुल गांधी ने चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद किया था ट्वीट- ‘नफरत को हराने का सही मौका है, #Elections2022’…’, इसी ट्वीट के जवाब में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोमवार को ट्वीट कर कहा- ‘वही होने वाला है…जो हिंदू और हिंदुत्व से घोर नफरत करते हैं…उनका हारना तय है, वैसे आप कहां से ट्वीट कर रहे हैं? मार्च 10 तक लौट तो आएंगे ना?’
11 Jan 2022
Read More »


