



Day: January 11, 2022





भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां हुए कोरोना पॉजिटिव, पूनियां ने खुद को किया होम आइसोलेट: प्रदेश में सियासी दिग्गजों पर कोरोना का बढ़ता साया, कांग्रेस और बीजेपी की दिग्गज आ रहे चपेट में, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां हुए कोरोना संक्रमित, कल बाड़मेर दौरे पर थे पूनियां, कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूनियां ने खुद को किया होम आइसोलेट, पूनियां लगवा चुके हैं कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज, इससे पहले भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर भी आ गए थे कोरोना की चपेट में, भाजपा के दिग्गज केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ और राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी की रिपोर्ट भी आ चुकी है पॉजिटिव
11 Jan 2022
Read More »


यूपी में होगा बदलाव, सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का करारा जवाब देगी जनता, मौर्या का इस्तीफा तो…- पवार: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार का बड़ा बयान- ‘विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में हो रहा है सांप्रदायिक ध्रुवीकरण, इसका करारा जवाब देगी यूपी की जनता, यूपी में स्वामी प्रसाद मौर्या का इस्तीफा है अभी शुरुआत, आगे और भी बहुत कुछ होगा, 13 और भाजपा विधायक समाजवादी पार्टी (सपा) में होने जा रहे हैं शामिल, उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव की तलाश में, हम निश्चित रूप से राज्य में देखेंगे बदलाव’, गोवा में चुनाव को लेकर पवार ने कहा- ‘हम गोवा विधानसभा चुनाव में गठबंधन के लिए कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के साथ कर रहे हैं बातचीत, उत्तर प्रदेश में हम समाजवादी पार्टी और अन्य छोटी पार्टियों के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव’, यूपी और गोवा को लेकर पवार का बयान बना सियासी गलियारों में चर्चा का विषय
11 Jan 2022
Read More »

पंजाब में कांग्रेस ने बनाई कैंपेन-मेनिफेस्टो कमेटी, बाजबा-जाखड़ को अहम जिम्मेदारी, चौधरी का नाम नदारद: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने तेज कर दी हैं अपनी तैयारियां, कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कैंपेन और मेनिफेस्टो कमेटी के पुनर्गठन को दी मंजूरी, कैंपेन कमेटी की जिम्मेदारी दी गई प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ को, राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा करेंगे मेनिफेस्टो कमेटी की अगुवाई, सिद्धू और चन्नी को भी दोनों कमेटियों में दी गई जगह, सुनील जाखड़ की अगुवाई वाली कैंपेन कमेटी में 25 मेंबर्स को मिली जगह, मेनिफेस्टो कमेटी में 20 रहेंगे मेंबर्स, मेनिफेस्टो कमेटी में डॉक्टर अमर सिंह को बनाया गया है संयोजक, सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई मनप्रीत सिंह बादल को, पंजाब सरकार में डिप्टी सीएम का पद संभाल रहे ओपी सोनी को भी मेनिफेस्टो कमेटी में दी गई है जगह, पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी का नाम दोनों लिस्टों में नहीं है शामिल, इससे पहले 6 दिसंबर को घोषित इन्हीं कमेटियों में परमानेंट इनवाइटी के रूप में शामिल थे हरीश चौधरी, मलाविका सूद की जॉइनिंग के दौरान भी चौधरी नहीं थे मौजूद
11 Jan 2022
Read More »


उत्तरप्रदेश भाजपा में भगदड़! कैबिनेट मंत्री मौर्या के बाद 3 और विधायकों ने दिया इस्तीफा, 7 अन्य कतार में!: उत्तरप्रदेश में बड़ा सियासी घमासान, दिल्ली में टिकट को लेकर बड़ी बैठक के दौरान ही लखनऊ में बड़ा सियासी खेला, योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या के इस्तीफे के बाद बिल्हौर से विधायक भगवती सिंह सागर, तिलहर विधानसभा से रोशन लाल वर्मा और बांदा से विधायक बृजेश प्रजापति ने भी दिया इस्तीफा, साथ ही भाजपा को छोड़ने वाले विधायकों में सात और नाम की चर्चा, लगाए जा रहे हैं कयास कि सात और विधायक छोड़ सकते हैं भाजपा, इन विधायकों में रोशन लाल वर्मा, भगवती सागर, बृजेश प्रजापति, ममतेश शाक्य, विनय शाक्य, धर्मेंद्र शाक्य और नीरज मौर्य के नाम हैं शामिल, टिकट के बंटवारे को लेकर दिल्ली में चल रही है बड़ी बैठक, भाजपा की रुक सकती है लिस्ट! सियासी सूत्रों की माने तो टिकट कटने के डर से इन विधायकों ने की बगावत, माना जा रहा है कि अभी और विधायक आज या आने वाले एक दो दिन में भाजपा से दे सकते हैं इस्तीफा
11 Jan 2022
Read More »


