



Day: January 8, 2022


‘बुली बाई ऐप’ के सहारे राहुल ने साधा BJP पर निशाना- भाजपा ने लगा रखी है नफ़रत की कई फ़ैक्टरी: धर्म विशेष की महिलाओं को निशाना बनाकर अभद्र टिप्पणियों के लिए इस्तेमाल किए जा रहे ‘बुली बाई ऐप’ को लेकर गरमाई देश की सियासत, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वायनाड सांसद राहुल गांधी ने ‘बुली बाई ऐप’ को टैग करते हुए साधा बीजेपी पर निशाना, ट्विटर पर ‘द वायर’ का एक लेख शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा- ‘#BulliBaiApp मामले में अभियुक्तों की कम उम्र देखकर पूरा देश पूछ रहा था कि इतनी नफ़रत आती कहाँ से है? दरअसल भाजपा ने नफ़रत की कई फ़ैक्टरी लगा रखी हैं, #TekFog है उनमें से एक’, दरअसल राहुल गांधी द्वारा शेयर किये गए लेख के अनुसार- ‘ऑनलाइन कार्यकर्ताओं द्वारा प्रमुख सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग प्लेटफार्म को हाईजैक करने और घरेलु उपयोगकर्ताओं के बीच दक्षिणपंथी प्रोपगैंडा को बढ़ावा देने के लिए एक बेहद परिष्कृत ऐप ‘टेक फोग’ का किया जा रहा है इस्तेमाल’, इसी का जिक्र करते हुए राहुल ने साधा बीजेपी पर निशाना
8 Jan 2022
Read More »

गरीबों के मंत्री के तीखे तर्कों ने बदलवाया मंत्रिमंडल की ओपन मीटिंग का फॉर्मेट, ताकि घर की बात रहे घर में!: हाल ही में शुरू हुआ गहलोत मंत्रिमंडल की ओपन मीटिंग का फिर बदला फॉर्मेट! अब बैठक में पूरे मंथन के बाद केवल सीएम गहलोत का होता है संबोधन, ऐसे में सियासी गलियारों में एक ही चर्चा- तेजतर्रार मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बदलवा दिया मंत्रिपरिषद की बैठक का फॉर्मेट, कोरोना काल में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कर रहे ओपन रिव्यू बैठकें, लेकिन पिछले दिनों हुई बैठक में शादी और धार्मिक स्थलों पर पाबंदियों को लेकर उलझ गए थे कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, महेश जोशी और परसादी लाल मीणा, सोशल मीडिया पर लाइव जा रही इस बैठक में तेजतर्रार मंत्री जी उलझ गए थे दो-दो मंत्रियों से, मंत्रियों के तर्कों को प्रदेश के कोने-कोने से इस लाइव में जुड़े करीब 1 लाख 90 हजार लोगों ने सुना और देखा, बात को बढ़ती देख सीएम अशोक गहलोत को कहना पड़ा था कि- ‘आपको देख रहे हैं लाखों लोग’, सीएम ने यह भी कहा था कि अच्छा लगता है जब आप करते हैं गरीबों की बात, इस पूरे घटनाक्रम के बाद बीते बुधवार हुई मंत्रिपरिषद की बैठक सहित सभी बैठकों का बदला फॉरमेट, केवल प्रदेश के मुखिया का भाषण ही ओपन रखा गया जनता के लिए, सियासी जानकारों का कहना है कि बेवजह ‘जगहंसाई’ करवाने के बजाय नया फॉर्मेट अपनाना ही उचित, ताकि ‘घर की बात रहे घर में’
8 Jan 2022
Read More »

गहलोत सरकार के इस अभियान के मुरीद हुए भवानी सिंह राजावत ने जमकर की कांग्रेस सरकार की तारीफ: हर समय कांग्रेस सरकार और उसके नेताओं को निशाने पर रखने वाले बीजेपी के दिग्गज नेता भवानी सिंह राजावत ने जमकर की गहलोत सरकार की तारीफ, प्रशासन शहरों संग अभियान के तहत पट्टा वितरण कार्यक्रम के मुरीद हुए पूर्व विधायक राजावत, कोटा दक्षिण के महापौर राजीव अग्रवाल जब राजावत के घर पर मौखापाड़ा स्थित उनके पैतृक मकान का पट्टा देने पहुंचे, तो खुशी से गदगद हुए भवानी सिंह राजावत ने की प्रदेश सरकार की सराहना, कहा- हमारे शासन में जो हम काम नहीं कर पाए वह काम कर रही है कांग्रेस सरकार, मुझे खुशी है कि नगर निगम कोटा दक्षिण की तरफ से घर-घर जाकर जनप्रतिनिधियों को दिए जा रहे हैं पट्टे, 1986 में मकान बनाया था मैंने और अब यह हो गया काफी पुराना, नगर निगम पूरे शहर में जिस तरह से बांट रही है पट्टे, यह है अच्छी पहल, सब लोगों को मिलने चाहिए पट्टे, इसके साथ ही लोगों को यह भी आशा है कि घड़ियाल सेंचुरी और वन विभाग की जगह पर भी मिलें पट्टे
8 Jan 2022
Read More »



मैंने पहले ही मना किया था मत होने दो न्यू ईयर की पार्टियां- मंत्रिपरिषद की बैठक में फूटा मंत्री जी का दर्द: प्रदेश में लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं कोरोना के नए मामले, जयपुर और जोधपुर में सबसे ज्यादा संक्रमित आ रहे सामने, ऐसे में सूत्रों के हवाले से निकल कर आ रही है बड़ी खबर, बुधवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री परसादी मीणा का फूटा दर्द, मीणा ने न्यू ईयर पर प्रदेश में हुई पार्टियों को ठहराया बढ़ते संक्रमण के लिए जिम्मेदार, कहा- ‘न्यू ईयर की पार्टियों की वजह से जयपुर में फैला है कोरोना’, इससे पहले मंत्रिमंडल की ओपन बैठक में मंत्री परसादी लाल मीणा ने की थी न्यू ईयर पर जमावड़े को रोकने की बात, लेकिन प्रताप सिंह खाचरियावास और विश्वेन्द्र सिंह सहित कुछ मंत्रियों ने पर्यटकों के प्रदेश में पहुंचने का दिया था हवाला, मंत्रियों के तर्क के सामने नहीं चली पाई थी परसादी लाल मीणा की, अब प्रदेश में जारी कोरोना विस्फोटों के बाद मीणा ने मंत्रिपरिषद की बैठक में बयां किया दर्द
8 Jan 2022
Read More »

मणिपुर विधानसभा चुनाव का ऐलान, 27 फरवरी और 3 मार्च को होगा मतदान, कांग्रेस वापसी को बेताब: मणिपुर के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान, मणिपुर में दो चरणों में होगा मतदान, मणिपुर में पहला चरण 27 फरवरी और 3 मार्च को दो चरण में होगा मतदान, 10 मार्च को आएगा चुनाव परिणाम, 60 सीटों वाली मणिपुर विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च 2022 को हो रहा है समाप्त, 2017 में मणिपुर में बीजेपी 21 सीटें जीतकर दूसरे सबसे बड़े दल के रूप थी उभरी, बीजेपी ने एनपीपी, एलजेपी और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से बनाई थी सरकार, 2017 में कांग्रेस के खाते में आई थी सबसे अधिक 28 सीटें इस बार बीजेपी ने एक बार फिर से मणिपुर की सत्ता को बचाए रखने के लिए झोंक रही है अपनी पूरी ताकत तो कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए है बेताब
8 Jan 2022
Read More »

गोवा विधानसभा के लिए 14 फरवरी को वोटिंग, 10 मार्च को आएंगे नतीजे, इस बार चतुष्कोणीय मुकाबला: गोवा विधानसभा चुनाव का घमासान, वेलेंनटाइन डे 14 फरवरी को एक ही चरण में होगा मतदान, 10 मार्च को आएंगे नतीजे, चुनाव की अधिसूचना तत्काल प्रभाव से हुई लागू, चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 21 जनवरी को होगा जारी, 28 जनवरी तक किया जा सकेगा नामांकन, 29 जनवरी को नामांकन पत्रों की होगी जांच, 31 जनवरी तक नाम लिए जा सकेंगे वापस, 40 सीटों वाले गोवा की विधानसभा का कार्यकाल 15 मार्च को हो रहा है समाप्त, राज्य में पिछला विधानसभा चुनाव हुआ था फरवरी 2017 में, कांग्रेस 15 सीटें जीतकर बनी थी सबसे बड़ी पार्टी, लेकिन नहीं बना पाई थी सरकार, बीजेपी ने 13 सीटें जीतीं और वो एमजीपी, जीएफपी व दो निर्दलीय विधायकों के सहारे सरकार बनाने में रही थी सफल, इस बार के चुनाव में आप और टीएमसी भी आजमा रही है किस्मत
8 Jan 2022
Read More »

पंजाब विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान, 117 सीटों पर 14 फरवरी को एक ही चरण में होगा मतदान: पंजाब विधानसभा चुनाव का बजा बिगुल, चुनाव आयोग ने तारीखों का किया ऐलान, राज्य में 14 फरवरी को एक ही चरण में होगा मतदान, चुनाव के नतीजे आएंगे 10 मार्च को, पंजाब में चुनाव तारीख के ऐलान के साथ ही राज्य में आदर्श चुनाव संहिता लागू, पंजाब विधानसभा का कार्यकाल 27 मार्च 2022 को हो रहा है खत्म, पंजाब में अभी है कांग्रेस पार्टी की सरकार, 117 सीटों वाले पंजाब में 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 77 सीटें जीतकर 10 साल बाद लौटी थी सत्ता में, जबकि अकाली दल-बीजेपी गठबंधन के सिमट गया था केवल 18 सीटों पर, पंजाब में किसी भी दल या गठबंधन को सरकार बनाने के लिए चाहिए 59 सीटों का आंकड़ा, कांग्रेस चन्नी सिद्धू और जाखड़ के भरोसे तो कांग्रेस छोड़ नई पार्टी बनाने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा और संयुक्त अकाली के ढींढसा के साथ उतरे हैं मैदान में
8 Jan 2022
Read More »


