Day: January 8, 2022

PM की सुरक्षा चूक पर दिग्गी राजा का बड़ा बयान

हो गया भण्डा फोड़-इन नारंगियों पर अब कौन करेगा विश्वास- PM की सुरक्षा चूक पर दिग्गी राजा का बड़ा बयान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर देश भर में गरमाई सियासत, बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गजों के बीच जुबानी जंग जारी, इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने साधा बीजेपी और संघ पर निशाना, अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर कर लिखा- ‘दूध का दूध -पानी का पानी, हो गया भण्डा फोड़, प्रधानमंत्री श्री मोदी के करीब फ्लाईओवर पर भाजपा के कार्यकर्ता थे, सवाल ये है कि वो एकाएक कैसे पहुंचे? विरोध में प्रदर्शन करने वाले तो दूर-दूर तक नही थे, सवाल ये है कि इन नारंगियो पर कार्यवाही कौन करेगा?’ दिग्गी राजा द्वारा शेयर किये गए वीडियो में कुछ लोग पीएम मोदी के काफिले के पास भाजपा का झंडा लेकर नरेन्द्र मोदी और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए दे रहे हैं दिखाई, इसी को लेकर अब कांग्रेस उठा रही है बीजेपी पर सवाल

Read More »
गांधीजी को गाली देने वाले कालीचरण को मिली जमानत

गांधीजी को गाली देने वाले कालीचरण को मिली जमानत, रायपुर की धर्मसंसद में दिया था विवादास्पद बयान: महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक भाषण देने के आरोप मामले में कालीचरण महाराज को पुणे की अदालत से मिली जमानत, पुणे की एक अदालत ने कालीचरण को भेजा था एक दिन की पुलिस हिरासत में, कालीचरण महाराज को पहले रायपुर में कथित तौर पर महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने से संबंधित मामले में किया गया था गिरफ्तार, हिंदू धर्म गुरु कालीचरण उर्फ अभिजीत धनंजय सारंग ने 26 दिसंबर को रायपुर में धर्म संसद के अंतिम दिन महात्मा गांधी के खिलाफ अपशब्दों का किया था प्रयोग, उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे को किया था प्रणाम, इसे लेकर कालीचरण के खिलाफ महाराष्ट्र में भी दर्ज किया गया था केस

Read More »
बारिश की मार से बेहाल किसानों को राहत दे सरकार- राठौड़

बारिश-ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, सीएम गहलोत गिरदावरी करवाकर दें राहत- राठौड़: प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हो रही कई जिलों में बारिश, तेज बारिश के साथ गिर रहे ओले, इस बारिश और ओलों से कई जिलों में रबी की फसल में हुआ भारी नुकसान, किसानों को हो रहे नुकसान को लेकर उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ का ट्वीट- ‘राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि के साथ कई दिनों से भारी बारिश का दौर जारी रहने से रबी की फसलों को पहुंचा है काफी नुकसान, ओलावृष्टि के साथ हुई बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेर दिया है पानी, मेरी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मांग है कि वह अन्नदाताओं के हित में जल्द से जल्द गिरदावरी करवाकर किसान भाइयों को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए मुआवजा राशि कराएं सुनिश्चित’, मौसम विभाग ने आज भी जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर समेत कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ बिजली चमकने और बारिश की जताई है संभावना, मौसम विभाग की भविष्य वाणी ने किसानों के माथे पर खींच दी चिंता की लकीर

Read More »
गहलोत सरकार माने युवाओं की मांग, वरना करूंगा बड़ा आंदोलन- बाबा

सवाईमाधोपुर में छात्रों के धरने पर पहुंचे किरोड़ी मीणा बोले- सरकार मांगों पर ले तुरंत संज्ञान, वरना…: राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा पहुंचे सवाईमाधोपुर, कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स से की मुलाकात, जमवाय कॉलेज प्रबंधन की मनमानी के विरोध में दिया जा रहा है धरना, सांसद किरोड़ी मीणा खुद भी छात्र-छात्राओं के साथ बैठे सांकेतिक धरने पर, कलेक्ट्रेट के सामने जारी है छात्रों का धरना, स्टूडेंट्स कर रहे हैं कॉलेज की मान्यता रद्द करने और दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग, डॉ किरोड़ी लाल मीणा का बयान- ‘सवाईमाधोपुर कलेक्ट्रेट पर कड़ाके की सर्दी में बैठे छात्र-छात्राओं के पास पहुंचा धरना स्थल पर, गहलोत सरकार को छात्र-छात्राओं की न्यायोचित मांगों पर लेना चाहिए तुरंत संज्ञान, नहीं तो मुझे इन युवाओं के साथ इस कड़ाके की सर्दी में एक बार फिर करना पड़ेगा बड़ा आंदोलन, प्रदेश का युवा कांग्रेस सरकार से मांग रहा है अपना हक और इस लड़ाई में मैं इन युवाओं के हूं साथ’ किरोड़ी मीणा ने आंदोलन की आगे की रणनीति के लिए स्टूडेंट्स से की बात

Read More »
यूपी समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की आज बजेगी 'रणभेरी'

UP समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव का आज बजेगा बिगुल, चुनाव आयोग 3:30 बजे करेगा तारीखों का ऐलान: उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव का काउंट डाउन, चुनाव आयोग आज दोपहर 3:30 बजे करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस, इस प्रेसवार्ता में चुनाव आयोग करेगा चुनाव की तारीखों का ऐलान, कोरोना की तीसरी लहर के बीच चुनावों के ऐलान को लेकर बंटे हैं लोग, देश में कोरोना की तीसरी लहर के चलते बढ़ रहे हैं मामले, आज भी एक लाख 41 से ज्यादा नए मामले आए थे सामने, कोरोना की दूसरी लहर के दौरान प. बंगाल समेत अन्य राज्यों में हुए थे विधानसभा चुनाव, इसको लेकर चुनाव आयोग को मद्रास हाईकोर्ट की ओर से पड़ी थी फटकार, अब देखना यह होगा कि चुनाव आयोग कोरोना को लेकर क्या नई पाबंदियां है लगाता, क्या चुनावी रैलियों पर लगेगी रोक?

Read More »
'राघव चड्ढा चोर है' के लगे नारे तो पीछे के दरवाजे से भागे

‘राघव चड्ढा चोर है’ के लगे नारे तो पीछे के दरवाजे से भागे! आम आदमी पार्टी में टिकट बंटवारे पर हंगामा: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आप में टिकट को लेकर हंगामा, शुक्रवार को जालंधर में पार्टी के प्रभारी राघव चड्ढा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टिकट बंटवारे को लेकर हुआ भारी हंगामा, चापलूसों और भ्रष्ट लोगों को टिकट बांटने का आरोप लगाते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लगाए ‘राघव चड्ढा चोर है’ के नारे, नारेबाजी के बाद कार्यकर्ता आपस में ही करने लगे मारपीट, हालात इतने बिगड़ गए कि राघव चड्ढा को भागना पड़ा प्रेस क्लब के पिछले दरवाजे से, भाजपा और कांग्रेस के नेताओं की ओर से घटना के वीडियो फुटेज किए जा रहे हैं शेयर, इनमें दावा किया जा रहा है कि कार्यकर्ताओं की पिटाई के चलते राघव चड्ढा मौके से भाग निकले, कुछ वीडियो में राघव चड्ढा दिख रहे पिछले दरवाजे से निकलते, इधर प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करने वाले डॉ. शिव दयाल माली ने कहा- ‘पार्टी में अब अच्छे लोग ही नहीं हैं बचे, बस चापलूस चौकड़ी चार बंदों की है बची’

Read More »
तेज होती कोरोना की तीसरी लहर

तेज होती कोरोना की तीसरी लहर, 24 घंटे में मिले 1.41 लाख नए केस, अकेले महाराष्ट्र में 40 हजार मामले: देश में तेज होती कोरोना की तीसरी लहर, बीते 24 घंटे में 1 लाख 41 हजार 983 नए संक्रमितों की हुई पहचान, 40,816 मरीज ठीक हुए और 285 संक्रमितों की हुई मौत, इसके साथ ही देश में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या हो गई है 4 लाख 66 हजार 311, 24 घंटे में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 40,925 केस आए सामने, इसके बाद बंगाल में 18,213 संक्रमितों की हुई पहचान, 17,335 केस के साथ दिल्ली तीसरे नंबर, दिल्ली की पॉजिटिविटी रेट बढ़कर हो गई है 17.73%, ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच शुक्रवार रात 10 बजे से राजधानी दिल्ली में लगा वीकेंड कर्फ्यू, सोमवार सुबह 5 बजे तक रहेगा लागू , इस दौरान लोगों को बेवजह घर से बाहर निकलने की नहीं होगी अनुमति

Read More »
सीएम चन्नी का पीएम मोदी पर 'सरदार' वाला तंज!

जिसे कर्त्तव्य से ज़्यादा जान की हो फ़िक्र, उसे भारत में नहीं लेनी चाहिए बड़ी जिम्मेदारी- चन्नी का ट्वीट: पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले में सियासत तेज, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रात को एक ट्वीट के जरिये इस मामले को दी और हवा, चन्नी ने सरदार वल्लभभाई पटेल का एक कथन ट्वीट कर बिना नाम लिए पीएम मोदी पर कसा तंज, ट्वीट में सरदार पटेल को कोट करते हुए लिखा- ‘जिसे कर्त्तव्य से ज़्यादा जान की हो फ़िक्र, उसे भारत जैसे देश में नहीं लेनी चाहिए बड़ी जिम्मेदारी- सरदार वल्लभभाई पटेल’, चुनावी राज्य पंजाब के दौरे पर गए प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में हुई थी चूक, फिरोजपुर में कुछ प्रदर्शनकारियों ने एक सड़क मार्ग को कर दिया था अवरुद्ध, जहां से पीएम मोदी का गुजरना था काफिला, इस वजह से प्रधानमंत्री एक फ्लाईओवर पर फंसे रहे 20 मिनट तक, पीएम मोदी की करनी पड़ी थी फिरोजपुर की रैली

Read More »