Day: January 8, 2022

देवभूमि उत्तराखंड में 14 फरवरी को होगा मतदान

उत्तराखंड में 14 फरवरी को होगा मतदान, 10 मार्च को तय होगा कौन बनेगा देवभूमि का मुख्यमंत्री?: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 की बजी रणभेरी, उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का चुनाव आयोग ने किया ऐलान, राज्य में चुनाव 14 फरवरी को होगा मतदान, एक चरण में ही पूरे प्रदेश में होगा मतदान, 10 मार्च 2022 को होगी मतगणना, विधानसभा की कुल 70 सीटों पर कुल 81 लाख 43 हजार 922 मतदाता करेंगे मतदान, उत्तराखंड में इस बार है त्रिकोणीय मुकाबला, देवभूमि में है फिलहाल भाजपा की सरकार, जिसके मुख्यमंत्री हैं पुष्कर सिंह धामी, मुख्य विपक्षी दल के तौर पर है कांग्रेस, आम आदमी पार्टी ने भी ठोकी है ताल

Read More »
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान, यूपी में 7 चरणों में होगा मतदान, 10 मार्च को आएंगे नतीजे: उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव का ऐलान, 7 फेज में होंगे 5 राज्यों के चुनाव, यूपी में 14 जनवरी से होंगे नामांकन, 10, फरवरी को पहले चरण का मतदान, 14 फरवरी को दूसरे चरण का मतदान, 20 फरवरी को तीसरे चरण का मतदान, 23 फरवरी चौथे चरण का मतदान, 27 फरवरी को पांचवे चरण का मतदान, 3 मार्च छठे चरण का मतदान, 7 मार्च को होगा सातवें चरण का मतदान, 10 मार्च को आएंगे पांचों राज्यों के चुनाव परिणाम

Read More »
कोरोना को देखते हुए चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

कोरोना को देखते हुए चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 15 जनवरी तक चुनावी रैलियों पर लगाई रोक: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में चुनाव की घोषणा के लिए चुनाव आयोग कर रहा रैली, CEC सुशील चन्द्रा ने कहा- 15 जनवरी तक चुनावी रैलियों पर लगाई रोक, पदयात्रा, बाइक रैली पर रहेगी रोक, डोर टू डोर कैंपेन में 5 लोगों की होगी इजाजत, डिजिटल और वर्चुअल तरीके से प्रचार करें राजनीतिक पार्टियां, कोरोना को देखते हुए लिया गया फैसला, 15 जनवरी के बाद फिर होगी समीक्षा

Read More »
ममता भूपेश बोलीं- सीएम गहलोत हैं देश के हीरो

सीएम गहलोत हैं देश के हीरो, पूरे देश में नहीं मिलेगा ऐसा नेता जो कोरोना होने के बाद भी..- भूपेश: महिला एवं बाल विकास एवं आयोजना विभाग मंत्री ममता भूपेश ने सीएम गहलोत को बताया देश का हीरो, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कोरोना संक्रमित होने के सवाल पर मंत्री ममता भूपेश ने कहा- ‘मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हैं देश के हीरो और ऐसा नेता नहीं मिल सकता पूरे देश में, सीएम गहलोत पिछली बार भी कोरोना पॉजिटिव हुए तब भी उन्होंने चौबीसों घंटे किया था काम और अब भी कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद वो लगातार कर रहे हैं काम, जो कि है सराहनीय, मंत्री ममता भूपेश ने की मुख्यमंत्री गहलोत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना, मंत्री ममता भूपेश ने अपने विधानसभा क्षेत्र सिकराय क्षेत्र के दौरे के दौरान कही ये बात

Read More »
प्रदेश भाजपा के दिग्गजों ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

PM की सुरक्षा में चूक पर प्रदेश भाजपा के दिग्गजों ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, घटना को बताया षड्यंत्र: पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला, प्रदेश भाजपा के दिग्गजों ने की राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात, भाजपा के नेताओं ने पंजाब दौरे के दौरान वहां की चरणजीत सिंह चन्नी सरकार द्वारा की गई गंभीर चूक को लेकर की कार्रवाई की मांग, इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के नेतृत्व में राज्यपाल को सौंपा गया ज्ञापन, इस दौरान उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा, विधायक अशोक लाहोटी, रामलाल शर्मा, भाजपा नेता भजन लाल शर्मा भी रहे मौजूद, गुलाबचंद कटारिया ने इस दौरान कहा- ‘पंजाब में पीएम सिक्योरिटी में ब्लंडर नहीं हुआ है षड्यंत्र’

Read More »
आचार संहिता लागू होने से पहले बदला गया पंजाब का DGP

आचार संहिता लागू होने से पहले बदला गया पंजाब का DGP, चट्टोपाध्याय को हटा भावरा को मिली जिम्मेदारी: आगामी 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो सकता है अब किसी भी वक़्त, इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर DGP सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय पर गिरी गाज, चुनाव आचार संहिता लागू होने से कुछ देर पहले पंजाब सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए वीके भावरा को बनाया प्रदेश का नया डीजीपी, वीके भावरा 1987 बैच के हैं आईपीएस अधिकारी, वे विजिलेंस चीफ के तौर पर भी कर चुके हैं काम, यूपीएससी को जो भेजे गए नामों में सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय का नाम नहीं था शामिल, इसीलिए कोड ऑफ कंडक्ट लगने से चंद घंटे पहले ही पंजाब सरकार ने आनन-फानन में वीके भांवरा को बनाया पंजाब का नया डीजीपी

Read More »
चंडीगढ़ में भाजपा का मेयर

चंडीगढ़ में भाजपा का मेयर, बिफरी AAP, चुनाव में दूसरे नंबर पर आने के बाद भी ऐसे पाई सफलता: चंडीगढ़ नगर निगम में भाजपा का मेयर, चुनाव में भाजपा भले ही बनी थी दूसरे नंबर की पार्टी, लेकिन फिर भी मेयर पद पर उसने जमा लिया कब्जा, शनिवार को भाजपा की सरबजीत कौर ने मेयर का चुनाव 14 पार्षदों के समर्थन से जीता, कुल 28 वोटों में से आधे वोट हासिल कर भाजपा को मिली यह बड़ी सफलता, चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने किया जोरदार हंगामा, आम आदमी पार्टी का आरोप- ‘भाजपा ने गड़बड़ी करके मेयर पद किया हासिल, आम आदमी पार्टी के एक वोट को कर दिया गया खारिज और चुनाव अधिकारियों ने भाजपा के प्रत्याशी को मेयर कर दिया घोषित’, इससे पहले भाजपा ने कांग्रेस के पार्षदों में लगाई थी सेंध, भाजपा ने कांग्रेस का एक पार्षद को तोड़ जॉइन करवाई थी भाजपा

Read More »
5 राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान 3.30 बजे

5 राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान 3.30 बजे, यूपी में 6 से 8 चरणों में तो पंजाब में 3 चरण में होगा मतदान!: चुनाव आयोग आज देश के पांच राज्यों में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का करेगा ऐलान, चुनाव आयोग शनिवार दोपहर 3.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में चुनाव की तारीखों का करेगा ऐलान, इन सभी राज्यों में विधानसभाओं का कार्यकाल अगले दो से तीन महीने में हो रहा है पूरा, पॉलिटॉक्स के सूत्रों का दावा- उत्तर प्रदेश में 6 से 8 चरण में, जबकि पंजाब में 3 चरण में चुनाव कराने की है योजना, उत्तराखंड और गोवा में एक ही चरण में, जबकि मणिपुर में 2-2 चरण में चुनाव कराए जाने की है तैयारी, चुनाव आयोग शुक्रवार को ही बढ़ाई है चुनाव खर्च की सीमा, विधानसभा चुनाव के दौरान भी 28 लाख रुपए की जगह 40 लाख रुपए और 20 लाख रुपए की बजाय 28 लाख रुपए कर पाएंगे खर्च

Read More »