



Day: January 6, 2022


आज बजेगी 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की रणभेरी! समीक्षा बैठक के बाद हो सकता है तारीखों का ऐलान: उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का आज हो सकता है ऐलान, दिल्ली में आज चुनाव आयोग कर रहा अहम बैठक, कोरोना काल में चुनाव की तैयारियों को लेकर होगा फाइनल मंथन, स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण और नीति आयोग के वीके पॉल और चुनाव आयोग की होगी समीक्षा बैठक, कोरोना वैक्सीनेशन समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा के बाद आयोग कर सकता है तारीखों का ऐलान, सूत्रों की माने तो चुनावी रैलियों पर लग सकती रोक, चुनाव आयोग की ओर से राज्यों के दौरे के बाद कर ली गई है सभी तैयारियां, बस तारीखों का ऐलान होना है बाकि, सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, यूपी में 6 से 8 चरणों और उत्तराखंड में केवल एक चरण में हो सकता है मतदान, पंजाब में 3 चरणों में, गोवा में एक चरण में और मणिपुर में दो चरणों में वोटिंग करवाए जाने की तैयारी
6 Jan 2022
Read More »

PM की सुरक्षा में चूक पर भड़की BJP, राज्यपाल से करेंगे राष्ट्रपति शासन-सरकार को बर्खास्त करने की मांग: पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला, पंजाब भाजपा हो गई है आक्रामक, इस मामले को लेकर भाजपा नेता आज गवर्नर बीएल पुरोहित से करेंगे मुलाकात, पंजाब की चन्नी सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन की मांग करेंगे मांगा, पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह पहले राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की कर चुके हैं मांग, कैप्टन ने चन्नी सरकार को कानून व्यवस्था के मु्द्दे पर बताया था फेल
6 Jan 2022
Read More »

सीएम अशोक गहलोत आज पीसीसी में करेंगे प्रेसवार्ता, पीएम के पंजाब दौरे की घटना को लेकर रखेंगे बात: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला, भारतीय जनता पार्टी पंजाब की चन्नी सरकार और कांग्रेस पर हमलावर, भाजपा ने कांग्रेस पर पीएम मोदी से नफरत करने का लगाया आरोप, अब कांग्रेस ने भी खोल दिया है मोर्चा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज करेंगे प्रेस वार्ता, दोपहर 3:30 बजे पीसीसी में करेंगे प्रेसवार्ता, सीएम गहलोत PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के साथ करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे की घटना को लेकर करेंगे पीसी, सीएम गहलोत पहले ही कह चुके हैं कि, ‘प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक होना है एक गंभीर मामला, पूर्व में भारत के दो प्रधानमंत्रियों इन्दिरा गांधी एवं राजीव गांधी की हो चुकी है हत्या, जिसके बाद से प्रधानमंत्री की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी दी गई है एसपीजी को, पीएम की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एसपीजी एक्ट में किए गए हैं विशेष प्रावधान, पीएम के दौरे पर सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है एसपीजी एवं आईबी की, तथा राज्य पुलिस एसपीजी के निर्देशों एवं सलाह का करती है पालन, एसपीजी की अनुमति के बिना पीएम का काफिला नहीं बढ़ सकता आगे, एसपीजी बताए कि बिना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के क्यों करवाई गई प्रधानमंत्री को 2 घंटे से अधिक समय की सड़क यात्रा?
6 Jan 2022
Read More »

‘महाराज’ पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह की तबीयत नासाज़, रैपिड टेस्ट नेगेटिव, कोविड टेस्ट की रिपोर्ट आना बाकि: गहलोत सरकार के पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह की तबीयत नासाज, विश्वेन्द्र सिंह ने जुकाम, बुखार की शिकायत के बाद कराया कोविड टेस्ट, कोविड टेस्ट की रिपोर्ट आना है अभी बाकि, हालांकि रैपिड टेस्ट में रिपोर्ट आई है नेगेटिव, चिकित्सकों की टीम ने दी दो से तीन दिन आराम की सलाह, अस्वस्थता के चलते अभी एक से दो दिन आगंतुकों से नहीं मिलेंगे विश्वेन्द्र, एहतियातन विश्वेन्द्र ने खुद को कर लिया है आइसोलेट, विश्वेन्द्र सिंह की तबीयत नासाज होने की खबर के बाद उनके हाल जानने पहुंच रहे हैं लोग, मंत्रिपरिषद के सदस्यों और दिग्गज नेताओं ने विश्वेन्द्र को फोन कर जाने हाल
6 Jan 2022
Read More »

PM की सुरक्षा में चूक है गम्भीर मुद्दा, राजनीति के बजाए SPG, IB व अन्य एजेंसियों की हो जिम्मेदारी तय- गहलोत: पंजाब दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक पर गर्माई हुई है सियासत, ऐसे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आयग बड़ा बयान, कहा- प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक होना है एक गंभीर मामला, पूर्व में भारत के दो प्रधानमंत्रियों इन्दिरा गांधी एवं राजीव गांधी की हो चुकी है हत्या, जिसके बाद से प्रधानमंत्री की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी दी गई है एसपीजी को, पीएम की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एसपीजी एक्ट में किए गए हैं विशेष प्रावधान, पीएम के दौरे पर सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है एसपीजी एवं आईबी की, तथा राज्य पुलिस एसपीजी के निर्देशों एवं सलाह का करती है पालन, एसपीजी की अनुमति के बिना पीएम का काफिला नहीं बढ़ सकता आगे, एसपीजी बताए कि बिना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के क्यों करवाई गई प्रधानमंत्री को 2 घंटे से अधिक समय की सड़क यात्रा? पंजाब के सीएम ने बताया कि किसानों के प्रदर्शन के बारे में पूर्व में जानकारी दे दी गई थी तब भी प्रदर्शन वाले रास्ते में पीएम के काफिले को जाने की अनुमति क्यों दी एसपीजी ने? यह एक गंभीर मुद्दा है जिस पर राजनीति करने की बजाय एसपीजी, आईबी तथा अन्य एजेंसियों की जिम्मेदारी होनी चाहिए तय, भाजपा द्वारा इस मुद्दे पर कांग्रेस एवं पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी के खिलाफ की जा रहीं टिप्पणियां मुद्दे की गंभीरता को करती हैं कम, इसकी की जानी चाहिए घोर निंदा
6 Jan 2022
Read More »


