



Day: January 6, 2022


सीएम की प्रेस कॉन्फ्रेंस से लगा कांग्रेस के हाथ से जा रहा है पंजाब और 2023 में राजस्थान भी- पूनियां: पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक के मसले पर गर्माई राजनीति, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने इन मसले पर की प्रेस कॉन्फ्रेंस, मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ की प्रेसवार्ता पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां का पलटवार- ‘आज राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पीसीसी अध्यक्ष गोविंद डोटासरा की कल पंजाब यात्रा के दौरान माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सुरक्षा चूक पर पत्रकार वार्ता सुनी, अफ़सोस हुआ, राजस्थान की जनता जानना चाहती है कि देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लापरवाही पर क्या है कांग्रेस का पक्ष? मुख्यमंत्री की ग़ैरज़िम्मेदाराना बयानबाज़ी, बेहूदा तर्क और पूरे तरीक़े से रटी-रटाई अप्रासंगिक बातें, हां लेकिन कांग्रेस हो गई है बेनकाब, आज की मुख्यमंत्री की पत्रकार वार्ता से लग रहा है कि पंजाब कांग्रेस के हाथ से जा रहा है और 2023 में राजस्थान भी’
6 Jan 2022
Read More »

सीएम गहलोत की अपील- ओमिक्रॉन को लेकर नहीं बरते लापरवाही, पोस्ट कोविड समस्याएं हो सकती गंभीर: कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर लापरवाह होते लोगों से सीएम अशोक गहलोत ने की अपील, सीएम गहलोत का ट्वीट- ‘आमजन में ऐसी धारणा है कि कोरोना का ओमिक्रोन वैरिएंट नहीं है घातक, इसलिए लोग बरत रहे हैं लापरवाही, विशेषज्ञों की राय है कि ओमिक्रोन से ठीक होने के बाद पोस्ट कोविड समस्याएं हो सकती हैं पूर्व के वैरिएंट्स जितनी ही गंभीर, पोस्ट कोविड समस्या में अस्थमा, बार-बार सिर दर्द, फेफड़ों संबंधित रोग, किडनी की परेशानी और हो सकते हैं हृदय रोग भी, डॉक्टरों के मुताबिक अगस्त, 2020 में मुझे हुई आर्टरी ब्लॉकेज संबंधी परेशानी की एक वजह भी है पोस्ट कोविड समस्या, इसलिए ओमिक्रोन को भी गंभीरता से लेते हुए कोविड प्रोटोकॉल का करें पालन तथा वैक्सीन की लगवाएं दोनों डोज’, पीसीसी में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी सीएम गहलोत ने आज पत्रकारों को टोका, मास्क नहीं लगाए पत्रकारों को सीएम ने कहा- ‘प्लीज आप लोग भी लगाए मास्क, आपके मास्क लगाने से लोगों में जाएगा मैसेज’
6 Jan 2022
Read More »

बेरोजगारों पर लाठीचार्ज गहलोत सरकार के कुशासन की पराकाष्ठा, वादों से मुकरना बना आदत- राठौड़: REET के पदों को बढ़ाने के मांग को लेकर दिए जा रहे धरने को पुलिस द्वारा जबरन उठाने का मामला, बेरोजगार युवाओं पर लाठीचार्ज पर भड़के उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ का बयान- ‘प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं में धांधली को लेकर बेरोजगारों की आवाज उठाने के लिए शहीद स्मारक पहुंचे शौर्य चक्र विजेता विकास जाखड़ सहित अन्य अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज एवं उन्हें हिरासत में लेना है दुर्भाग्यपूर्ण, रीट अभ्यर्थियों की मांग को लेकर सरकार नहीं सुन रही है अपने विधायकों की भी, बेरोजगार युवाओं के साथ किये हर वादे से मुकरना और जायज मांगों पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे बेरोजगारों की आवाज को लाठी के दम पर कुचलना गहलोत सरकार की बन चुकी है आदत, शहीद स्मारक पर बेरोजगारों पर लाठीचार्ज गहलोत सरकार के कुशासन की पराकाष्ठा का है प्रमाण’, पुलिस ने आज जयपुर के शहीद स्मारक पर चल रहे युवाओं के धरने को जबरन है उठा दिया
6 Jan 2022
Read More »

कोरोना के बढ़ते आंकड़ों के बीच कांग्रेस के बाद अब आप पार्टी का बड़ा फैसला, रैली और सभाएं की स्थगित: आगामी 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव पर कोरोना का साया, देश भर में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच कई राजनीतिक दलों ने चुनावी रैली एवं सभाएं की स्थगित, कांग्रेस के बाद आम आदमी पार्टी भी उत्तरप्रदेश में नहीं करेगी कोई रैली या सभा, 8 जनवरी को बनारस में होने वाली ‘केजरीवाल गारंटी’ जनसभा भी अब होगी वर्चुअल माध्यम से, आप सांसद संजय सिंह करेंगे इस रैली को संबोधित, वहीं बनारस में 8, साहिबाबाद गाजियाबाद 9, और 10 जनवरी को जेवर नोएडा की जनसभा को भी पार्टी ने कर दिया है स्थगित, वहीं भारतीय जनता पार्टी वर्चुअल रैली के आयोजन पर कर रही है मंथन, इससे पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर की थी बड़ी चुनावी सभाओं और रैलियों पर रोक लगाने की मांग
6 Jan 2022
Read More »

RSS-BJP के खून में हिंसा, धर्म के नाम पर जीत गए चुनाव, BJP की कथनी-करनी में अंतर- सीएम गहलोत: पीएम की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर कांग्रेस मुख्यालय में पीसी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- ‘RSS और भाजपा के ब्लड में हिंसा की भावना, कांग्रेस के ब्लड में अहिंसा, आपकी कर्म और सोच में हिंसा, अब वो पढ़ा रहे हैं अहिंसा का पाठ, देश में तनाव का माहौल इसी सोच की वजह से, धर्म के नाम पर कब तक करेंगे राजनीति, एक बार चुनाव जीत गए, इनकी कथनी और करनी में है अंतर, पीएम की रक्षा सभी का धर्म, पीएम देश का होता है पार्टी का नहीं, लेकिन भाजपा द्वारा सुरक्षा के नाम पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण, ऐसा माहौल बनाने की नहीं थी आवश्यकता, दलित मुख्यमंत्री बनाने का देश ने स्वागत किया, उनके बारे में आप मैसेज दिला रहे हैं ऐसा नहीं करना चाहिए था, सेंट्रल एजेंसियां दबाव में, न्यायपालिका दबाव में है, जहां चुनाव होते हैं वहां ED,CBI के कारनामे शुरू हो जाते हैं, बता दिया गया था कि किसान वहां कर रहे हैं आंदोलन, सीएम के काफिले का जब मीडिया को पता लग जाता है तो पीएम के काफिला का पता लगाना कितना मुश्किल है, आप लोग भी तो चलते हो हमारे पीछे, जांच होनी चाहिए जब हो रही थी बरसात, जब रैली में नहीं थे लोग तो क्यों रवाना किया गया पीएम को? दम खम के साथ चन्नी ने कहा कि उनकी जान को खतरा होता तो पहले मेरा खून बहता’, पंजाब प्रभारी केन्द्रीय गजेन्द्र सिंह शेखावत पर साधा जोरदार निशाना, कोरोना को लेकर सीएम गहलोत ने कहा- ‘लॉकडाउन लगाने का नहीं है विचार, वीकेंड कर्फ्यू के बारे में करेंगे चर्चा’
6 Jan 2022
Read More »


PM की सुरक्षा के नाम पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण, चुनावों को देखते हुए BJP नेता कर रहे देश को गुमराह- सीएम गहलोत: पीएम की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- ‘सुरक्षा के नाम पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण, इंदिरा गांधी की जान चली गई लेकिन खालिस्तान नहीं बनने दिया, राजीव गांधी ने देश के लिए दी थी शहादत, छत्तीसगढ़ के 22 नेताओं को कांग्रेस ने है खोया, कांग्रेस के खून में शहादत, 70 साल देश को चलाया है, जान की नहीं की परवाह, कभी किसी पर नहीं लगाया झूठा आरोप, मनमोहन सिंह स्वर्ण मंदिर गए थे तो उन्हें दिखाए गए थे काले झंडे, लोकतंत्र में विरोध का आधिकार, किसानों का गु्स्सा समझना चाहिए था भाजपा को, कांग्रेस सरकार ने तो किसानों से की थी समझाइश, बठिंडा में मौसम खराब हो गया, अचानक बाय रोड जाने का क्यों बनाया गया प्रोग्राम? सेंट्रल एजेंसियां करती है रूट तय, रूट क्लीयर हुए बिना रवाना नहीं होता है काफिला, माहौल बनाया जा रहा है कि पंजाब की सरकार ने कुछ नहीं किया, दुर्भाग्य पूर्ण तरीके से पीएम मोदी ने किया कमेंट, किस संदर्भ में पीएम मोदी ने बयान दिया, ऐसा नहीं करना चाहिए, पांच राज्यों को चुनाव को देखते हुए भाजपा कर रही राजनीति, भाजपा के नेता कर रहे हैं देश को गुमराह, वोटों के लिए गुमराह करना नहीं है ठीक’
6 Jan 2022
Read More »

इटली से लौटे 125 यात्री पाए गए कोरोना पॉजिटिव, एयरपोर्ट पर हंगामा, पैसेंजर्स बोले- जबरन…: देशभर में कोरोना के बढ़ते आंकड़ें बने चिंता का विषय, ऐसे में विदेश से आने वाले सभी यात्रियों की एयरपोर्ट पर की जा रही है जांच, इसी बीच विदेश से भारत आये यात्रियों ने पंजाब एयरपोर्ट पर किया जमकर हंगामा, अमृतसर एयरपोर्ट डायरेक्टर वीके सेठ के अनुसार इटली से अमृतसर पहुंचे 179 यात्रियों में से 125 यात्री पाए गए कोरोना पॉजिटिव, इटली-अमृतसर चार्टेड फ्लाइट से अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे थे यात्री, प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार सभी यात्री पंजाब के ही हैं, इस दौरान 125 यात्रियों ने एयरपोर्ट पर किया जमकर हंगामा, यात्रियों ने लगाया अधिकारियों पर आरोप- ‘उन्हें जानबूझकर बताया गया है कोरोना पॉजिटिव, सभी यात्रियों ने इटली से लगवाई है कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज, 72 घंटे पहले ही हम लेकर आए है नेगेटिव रिपोर्ट, तो यहां आते ही कैसे हो गए पॉजिटिव, अधिकारी हमें बता रहे हैं जबरन कोरोना संक्रमित’
6 Jan 2022
Read More »

दलित मुख्यमंत्री को बेवजह बनाया जा रहा है निशाना, पीएम की जान को नहीं था कोई खतरा- डोटासरा: पीएम की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर राजस्थान कांग्रेस मुख्यालय में प्रेसवार्ता, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का बयान- ‘पीएम की सुरक्षा की जिम्मेदारी केन्द्रीय एजेंसियों की, इसमें है केन्द्रीय एजेंसियों की कमियां, पीएम ने अचानक बदला रूट, पीएम को जाना था हैलीकॉप्टर से, पीएम की सभा में थी भीड़ की कमी, यह है एक सोची समझी साजिश, प्रधानमंत्री तो प्रोटोकॉल तोड़कर चले गए थे बिरयानी खाने, देश के प्रधानमंत्री को जान का खतरा बताकर बना रहे हैं माहौल, मुख्यमंत्री चन्नी की गलती क्या ये है कि वो हैं दलित समुदाय से?, दलित मुख्यमंत्री के साथ पीएम मोदी का वार नहीं है ठीक, पीएम मोदी को करना चाहिए था किसानों की मांगों को पूरा, उठाकर झोला चल दिए पंजाब कि पैसा बहुत है, नौटंकी बंद करें और किसानों से माफी मांगें पीएम, कांग्रेस के प्रधानमंत्री तो देश के लिए शहीद हैं हुए, राजनीति के तहत गांधी परिवार की SPG सुरक्षा हटाई, क्या उनकी सुरक्षा महत्वपूर्ण नहीं, प्रधानमंत्री को नहीं था कोई खतरा, जानबूझकर बनाया गया माहौल, देश के प्रधानमंत्री के काफिले के पास भाजपा के लोग लहरा रहे थे झंडा, लगा रहे थे नारे, यूपी में वोटों का लाभ लेने के लिए बनाया जा रहा है माहौल, देश का कोई नागरिक नहीं चाहता कि पीएम को पहुंचे कोई नुकसान, कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ सीबीआई, ईडी का हो रहा है इस्तेमाल, यूपी में सपा के खिलाफ सेंट्रल एजेंसियों का हो रहा इस्तेमाल’
6 Jan 2022
Read More »


