



Day: January 6, 2022


कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सांसद बेनीवाल चिंतित, जन सुनवाई सहित सारे कार्यक्रम किये रद्द: राजस्थान में कोरोना के नए मामले ले रहे हैं विकराल रूप, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2656 नए मामले आये सामने, बढ़ते कोरोना संक्रमण को नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने बताया चिंताजनक, सांसद बेनीवाल ने कहा- प्रदेश में बढ़ते कोरोना के नए मामले हैं चिंताजनक, इसको मध्य नजर रखते हुए सभी को मेडिकल प्रोटोकॉल के अनुसार ध्यान रखने की है जरूरत, इसी कारण से आगामी कुछ दिनों तक जयपुर व नागौर आवास पर जन-सुनवाई व आम जन से मुलाकात के सारे कार्यक्रम किए जा रहे हैं रद्द, जन स्वास्थ्य को मध्य नजर रखते हुए लिया गया है यह निर्णय’
6 Jan 2022
Read More »


बेरोजगारों पर दमनकारी नीति अपनाना निंदनीय, RLP युवाओं के लिए करेगी बड़ा जन आंदोलन- बेनीवाल: जयपुर के शहीद स्मारक पर रीट के पदों और परीक्षाओं में धांधली के मुद्दे पर जारी धरने को उठाने का मामला, पुलिस ने आज जबरन उठाया है धरना, पुलिस की बर्बर कार्रवाई पर रालोपा संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का बयान- ‘जयपुर के शहीद स्मारक पर सरकार ने दमन की नीति से आज जिस तरह रीट में पद बढ़ाने सहित अन्य मामलों को लेकर धरने पर बैठे बेरोजगार अभ्यर्थियों को है खदेड़ा, वो है अत्यंत निंदनीय, लोकतंत्र में सभी को अपना पक्ष और अपनी मांग रखने का है अधिकार, गहलोत सरकार ने जिस तरह गूंगी, बहरी बनकर अपना रही है बेरोजगार अभ्यर्थियों के मामले में रवैया, वो न केवल युवाओं व बल्कि उन जन-प्रतिनिधियों का भी है अपमान, जिन्होंने बेरोजगारों के पक्ष में समय-समय पर सरकार के समक्ष उठाई है आवाज’, सांसद बेनीवाल ने कहा कि, ‘कोरोना के इस संकट से उभरते ही आरएलपी प्रदेश में बेरोजगारों के समर्थन में करेगी बड़ा जन आंदोलन’
6 Jan 2022
Read More »


नागौर में पान मैथी की फसल पर बारिश-ओले की मार, किसानों को आर्थिक पैकेज दे सरकार- बेनीवाल: RLP संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने उठाई मांग, बारिश और ओले से बर्बाद हुई किसानों की फसल, नागौर जिले में उत्पादित होने वाली विश्व प्रसिद्ध पान मैथी की फसल में बारिश के कारण हुआ खराबा, सांसद बेनीवाल ने किसानों को आर्थिक पैकेज देने की उठाई मांग, सांसद बेनीवाल का बयान- ‘सरकार को तत्काल खराबे का आंकलन करवाकर किसानों को देना चाहिए मुआवजा, मैथी के उत्पादन में काफी लागत आती है ऐसे में बारिश से मैथी उत्पादक किसानों को हुआ है भारी नुकसान’, सांसद बेनीवाल नागौरी पान मैथी को जीआई टैगिंग दिलवाने व इसे मसाला कोमोडोटिज में शामिल करवाने की मांग की संसद में उठा चुके हैं मुद्दा
6 Jan 2022
Read More »

पीएम की सुरक्षा का रखा जाना चाहिए पूरा ध्यान, लापरवाही बरतने वालों पर हो कार्रवाई- सोनिया: पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर गर्माई राजनीति, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से की फोन पर बात, सोनिया ने चन्नी से ली पूरे मामले की जानकारी, सोनिया गांधी ने कहा – ‘पीएम होते हैं पूरे देश के, पीएम की सुरक्षा का रखा जाना चाहिए पूरा ध्यान, जिसने भी बरती हो लापरवाही उस पर हो कार्रवाई, पीएम की सुरक्षा का होना चाहिए पूरा बंदोबस्त’, चन्नी सरकार ने मामले की जांच के लिए बनाई है हाई लेवल जांच कमेटी, ये जांच कमेटी तीन दिन में पूरे मामले की जांच कर देगी रिपोर्ट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कल पंजाब के फिरोजपुर में करनी थी रैली, कुछ प्रदर्शनकारी किसानों ने उस रास्ते को कर दिया था जाम जिससे गुजर रहा था पीएम मोदी का काफिला, इसकी वजह से 20 मिनट तक फ्लाईओवर पर फंसा रहा था पीएम का काफिला और बाद में उनकी रैली को करना पड़ा रद्द, गृह मंत्रालय ने इसे पीएम की सुरक्षा में चूक बताते हुए पंजाब सरकार से मांगी है इस पर विस्तृत रिपोर्ट
6 Jan 2022
Read More »

सीएम गहलोत कोरोना पॉजिटिव, स्पीकर जोशी, पायलट और डोटासरा ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत फिर हुए कोरोना पॉजिटिव, सीएम गहलोत ने ट्वीट कर दी जानकारी, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने ईश्वर से की सीएम गहलोत के जल्द स्वस्थ होने की कामना, पायलट का ट्वीट- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कोरोना संक्रमित होने का प्राप्त हुआ है समाचार, मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि वे उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ करें प्रदान’
6 Jan 2022
Read More »


सीएम अशोक गहलोत कोरोना पॉजिटिव, पूनियां-राठौड़ और किरोड़ी मीणा ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत फिर हुए कोरोना पॉजिटिव, सीएम गहलोत ने ट्वीट कर दी जानकारी, सोशल मीडिया पर जल्द स्वस्थ होने की मैसेज की आई बाढ़, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने लिखा- ‘शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ,ध्यान रखिएगा अपना’, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा- ‘मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कोरोना पॉजिटिव होने का मिला समाचार, मैं ईश्वर से उनके उत्तम और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की करता हूं कामना’, किरोड़ी लाल मीणा ने लिखा- अशोक गहलोत के कोरोना पॉजिटिव होने के मिले हैं समाचार, मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि आप हों शीघ्र स्वस्थ, आरोग्यमस्तु’
6 Jan 2022
Read More »


