Day: January 6, 2022

किरोड़ी बोले- लाठीचार्ज सरकार के बर्बर होने की निशानी

REET अभर्थियों के धरने को पुलिस ने जबरन हटाया, किरोड़ी बोले- लाठीचार्ज सरकार के बर्बर होने की निशानी: जयपुर से बड़ी खबर, REET के पदों को बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन से जुड़ा मामला, शहीद स्मारक पर चल रहे धरने को पुलिस ने उठाया, करीब आधा दर्जन अभ्यर्थियों को लिया गया हिरासत में, समझाइश से बात नहीं बनने पर पुलिस द्वारा जबरन हटाया गया अभ्यर्थियों को, पुलिस की बर्बर कार्रवाई पर भड़के राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा- ‘शहीद स्मारक पर शांतिपूर्वक धरने पर बैठे बेरोजगारों पर लाठीचार्ज सरकार के बर्बर होने की है निशानी, युवा पीढ़ी इस अत्याचार का समय आने पर देगी माकूल जवाब, इस सरकार के ताबूत में आखिरी कील ठोकेंगे युवा ही, भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों से आहत शौर्य चक्र विजेता असिस्टेंट कमांडेंट विकास जाखड़ लोकतांत्रिक तरीके से देना चाहते थे धरना, लेकिन गहलोत सरकार की पुलिस ने उन्हें कर लिया गिरफ्तार, सरकार उस हर कदम से घबराती है जो उसके संरक्षण में चल रहे नकल गिरोह को करे बेनकाब’, पुलिस सूत्रों का दावा- पीसीसी जा रहे सीएम गहलोत के काफिले का घेराव करने की तैयारी में थे आंदोलनकारी

Read More »
झारखंड विधानसभा में सीट बढ़ाने को लेकर सभी राजनीतिक दल हुए एकजुट

झारखंड विधानसभा में सीट बढ़ाने को लेकर सभी राजनीतिक दल हुए एकजुट, 160 विधायकों को मिलेगी जगह: झारखंड विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर, प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों विधानसभा में विधायकों की संख्या 81 से बढ़ाकर 160 किये जाने को लेकर हुए एकजुट, सत्तारुढ़ झामुमो और कांग्रेस के साथ-साथ विपक्ष दल भाजपा और आजसू ने भरी हामी, सभी का एक स्वर में है यही कहना- ‘हर हाल में बढ़नी ही चाहिए सीटें’, झारखंड विधानसभा के नए भवन में 160 विधायकों के लिए सरकार अत्याधुनिक तकनीकी व्यवस्था का करेगी इंतजाम करेगी, विधायक बगैर कागजात के सदन के अंदर होंगे हाजिर, सवाल, जवाब से लेकर सभी आवश्यक कागजात उन्हें उनके टेबल पर इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से हो जाएंगे उपलब्ध, उच्च तकनीकी व्यवस्था से लैस सभी सीटें ई-विधान के तहत अत्याधुनिक व्यवस्था से होंगी सुसज्जित, सरकार के भवन निर्माण विभाग को मिली है इसकी जिम्मेवारी

Read More »
PM मोदी की लंबी उम्र के लिए सीएम शिवराज सिंह ने किया महामृत्युंजय जाप

PM मोदी की लंबी उम्र के लिए सीएम शिवराज सिंह ने किया महामृत्युंजय जाप, गुफा मंदिर में कर रहे हैं पूजा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर राजनीति चरम पर, पक्ष और विपक्षी दल लगा रहे हैं एक दूसरे पर कई आरोप, वहीं अब बीजेपी नेता और समर्थक प्रधानमंत्री की लंबी उम्र के लिए भगवान् से कर रहे हैं कामना, कहीं बीजेपी नेता कर रहे हैं महामृत्युंजय जाप तो कहीं कर रहे हैं हवन, इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल के गुफा मंदिर में पीएम के दीर्घायु जीवन के लिए कर रहे हैं पूजा अर्चना, इस दौरान शिवराज सिंह ने किया महामृत्युंजय का जाप, सीएम शिवराज ने कहा- ‘राजनीतिक विद्वेष इतना कैसा कि कांग्रेस प्रधानमंत्री की ज़िंदगी से खेल जाए, मैं सोनिया गांधी और राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि राजनीतिक मतभेद ऐसा नहीं होता कि आप विद्वेष की ​अग्नि में जल उठो’

Read More »
पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति से की मुलाकात

पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति से की मुलाकात, सुरक्षा में चूक की दी सम्पूर्ण जानकारी, महामहिम ने जताई चिंता: पंजाब में कल हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर गरमाई देश और प्रदेश की सियासत, इस पुरे मामले पर बीजेपी के दिग्गज नेता कर रहे हैं पंजाब में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग, इसी बीच महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पीएम की सुरक्षा में हुई चूक को बताया चिंताजनक, वहीं पीएम मोदी ने आज राष्ट्रपति से मुलाकात कर दी पुरे मामले की जानकारी, इसके साथ ही पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु को भी इस पुरे मामले से करवाया अवगत, उपराष्ट्रपति ने कहा- ‘सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए उठाए जाएं कठोर कदम, जिससे भविष्य में दोबारा न हो इस प्रकार की चूक’

Read More »
BJP ऑफिस का घेराव कर रहे BSTC अभ्यर्थियों को पुलिस ने खदेड़ा

BJP ऑफिस का घेराव कर रहे BSTC अभ्यर्थियों को पुलिस ने खदेड़ा, केन्द्रीय मंत्री के बयान का विरोध: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बयान का विरोध करने पहुंचे बीएसटीसी अभ्यर्थियों को पुलिस ने खदेड़ा, कुछ प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने लिया हिरासत में, प्राथमिक कक्षाओं (पहली से पांचवीं) में पढ़ाने के अधिकार को लेकर बीएसटीसी और बीएड अभ्यर्थियों के बीच है विवाद, इस मामले को लेकर 4 दिन पहले केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दिया था बयान, पंजाब में युवाओं के बीच शेखावत ने कहा था- ‘इस पूरे मामले को लेकर केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में दायर करेगी एसएलपी, शेखावत के इस बयान का विरोध दर्ज करवाने के लिए बीएसटीसी अभ्यर्थी भाजपा के प्रदेश कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने के लिए जुटे थे अभ्यर्थी, कोरोना गाइडलाइंस का हवाला देकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं को पुलिस ने खदेड़ा, एनसीटीई ने प्राथमिक कक्षाओं में पढ़ाने के लिए बीएसटीसी के साथ ही बीएड के अभ्यर्थियों को भी माना है पात्र, इस बात को लेकर बीएसटीसी अभ्यर्थियों में है रोष, राजस्थान हाईकोर्ट में दायर एक याचिका पर फैसला देते हुए कोर्ट ने प्राथमिक कक्षाओं को पढ़ाने के लिए बीएसटीसी अभ्यर्थियों को ही माना है पात्र और बीएड अभ्यर्थियों को इससे कर दिया है बाहर

Read More »
राजस्थान सचिवालय में कोरोना विस्फोट

सचिवालय में कोरोना विस्फोट, 2 IAS समेत 30 अफसर-कर्मचारी आए चपेट में, ओमिक्रॉन के भी लक्षण: राजस्थान सचिवालय में हुआ कोरोना विस्फोट, 2 IAS समेत 30 अधिकारी-कर्मचारी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, संक्रमित होने वाले IAS अधिकारियों में पीसी किशन और दिनेश कुमार हैं शामिल, DIPR डायरेक्टर पुरुषोत्तम शर्मा, एक डिप्टी डायरेक्टर, ऑपरेटर भी पाए गए हैं पॉजिटिव, कार्मिक विभाग के जॉइंट सेक्रेटरी जयनारायण मीणा में मिले हैं ओमिक्रॉन के लक्षण, निर्वाचन विभाग में RAS सुरेश कुमार भी हुए कोविड संक्रमित, शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला के स्टाफ में भी कुछ कर्मचारी मिले कोरोना संक्रमित, सचिवालय में कर्मचारियों की 4 दिन से की जा रही है कोविड जांच, सचिवालय में कोरोना फैलने से कर्मचारियों में मचा हड़कंप, कई कर्मचारी चले गए हैं छुट्टी पर, 4 दिन में 70 से ज्यादा कर्मचारियों के लिए गए हैं सैंपल, बड़ी कोरोना पीड़ितों की संख्या के बाद बढ़ाई जा रही है सैंपलिंग, इधर जयपुर सहित प्रदेशभर में कोरोना केस बढ़ने पर सचिवालय में ही बनाया गया है स्टेट लेवल कोविड कंट्रोल

Read More »
पंजाब में पीएम की सुरक्षा में चूक पर राष्ट्रपति ने जताई चिंता

पंजाब में पीएम की सुरक्षा में चूक पर राष्ट्रपति ने जताई चिंता, कुछ देर में राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे PM-सूत्र: पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पीएम की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, सूत्रों का दावा- राष्ट्रपति ने की पीएम मोदी से बात, राष्ट्रपति कोविंद ने पीएम मोदी को बुलाया राष्ट्रपति भवन, कुछ देर में राष्ट्रपति से मिलने जा सकते हैं पीएम मोदी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कल पंजाब के फिरोजपुर में करनी थी रैली, कुछ प्रदर्शनकारी किसानों ने उस रास्ते को कर दिया था जाम, जिससे गुजर रहा था पीएम मोदी का काफिला, इसकी वजह से 20 मिनट तक फ्लाईओवर पर फंसे रहा था पीएम का काफिला और बाद में उनकी रैली को करना पड़ा रद्द, गृह मंत्रालय ने इसे पीएम की सुरक्षा में चूक बताते हुए पंजाब सरकार से मांगी है इस पर विस्तृत रिपोर्ट

Read More »
अब कंगना रनौत बोलीं- प्रधानमंत्री मोदी पर अटैक शर्मनाक

कंगना रनौत बोलीं- प्रधानमंत्री मोदी पर अटैक शर्मनाक, आतंकी गतिविधियों का गढ़ बन रहा पंजाब: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पंजाब में हुई घटना को बताया शर्मनाक, कंगना ने इंस्टाग्राम पर लिखा- ‘प्रधानमंत्री पर अटैक हर भारतीय पर है अटैक, पंजाब बनता जा रहा है आतंकी गतिविधियों का गढ़, ये सब नहीं रोका गया तो चुकानी पड़ेगी भारी कीमत’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पंजाब के फिरोजपुर में करीब 20 मिनट तक फंसे रहे थे जाम में, कुछ किसान प्रदर्शनकारियों ने हाईवे कर रखा था जाम, इसे पीएम की सुरक्षा में माना जा रहा है बड़ी चूक, इस घटना पर कंगना ने जताई है नाराजगी जताई, कंगना किसान आंदोलन के वक्त अपने विवादित बयानों की वजह से रह चुकी है चर्चा में, प्रदर्शनकारी महिलाओं पर कंगना के कॉमेंट पर भी हुआ था काफी बवाल, अभी पिछले महीने कंगना रनौत ने एक वीडियो किया था पोस्ट, जिसमें पंजाब में उनकी गाड़ी कुछ लोगों से दिख रही थी घिरी, कंगना ने बताया था कि उनसे माफी मांगने को कहा जा रहा है और प्रदर्शन कर रहे लोग खुद को कह रहे हैं किसान’

Read More »