



Day: January 3, 2022




PM मोदी के सरंक्षण के चलते टेनी पर नहीं आई जांच की आंच- लखीमपुर मामले में प्रियंका ने साधा निशाना: लखीमपुर खीरी मामले की चार्जशीट में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी का नाम ना होने पर गरमाई यूपी की सियासत, कांग्रेस महासचिव व उत्तरप्रदेश चुनाव प्रभारी प्रियंका गांधी ने साधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना, ट्वीट कर कहा- ‘झूठी माफी और कानून वापस लेने जैसे चुनावी कदम भी मोदी जी की किसान विरोधी सोच को ढक नहीं सकते, वे रक्षक के पद पर हैं, लेकिन खड़े हैं भक्षक के साथ, लखीमपुर खीरी नरसंहार मामले की चार्जशीट में भी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे ही किसानों को कुचलने की घटना के हैं मुख्य आरोपी, लेकिन पीएम मोदी के सरंक्षण के चलते मंत्री अजय मिश्रा टेनी पर नहीं आई जांच की आंच और वे बने हुए हैं अपने पद पर
3 Jan 2022
Read More »


बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद को किया आइसोलेट, मुख्य सचिव-एक राज्य मंत्री कोरोना पॉजिटिव: प. बंगाल में कोरोना का बढ़ता कहर, पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव हरिकृष्ण द्विवेदी और राज्य मंत्री अरूप बिस्वास की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, इसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद को कर दिया आइसोलेट, एहतियातन सीएम बनर्जी ने खुद को किया आइसोलेट, वर्चुअल ही बैठकें ले रहीं हैं बनर्जी, दूसरी तरफ देश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं तेज रफ्तार से, रविवार 2 जनवरी को खत्म हुए हफ्ते में देश में कोरोना के 1.23 लाख मामले किए गए दर्ज, यह 12 हफ्ते में मामले थे सबसे ज्यादा, इससे पिछले हफ्ते (20-26 दिसंबर) में 41,169 मामले आए थे सामने, एक हफ्ते में देश में कोरोना संक्रमण की दर हो गई है लगभग तीन गुना
3 Jan 2022
Read More »

गहलोत सरकार के कार्यक्रम का बहिष्कार करेगा CM का ‘सलाहकार’, आलाकमान की हिदायत की भी निकाली हवा!: सीएम अशोक गहलोत के सलाहकार और सवाईमाधोपुर विधायक दानिश अबरार ने सीएम गहलोत को लिखा पत्र, इस पत्र में सवाईमाधोपुर में रीको के आयोजन के निमंत्रण पत्र में सीएम गहलोत और उद्योग मंत्री शकुंतला रावत का नाम नहीं होने का किया जिक्र, अधिकारियों पर लगाया गया जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का आरोप, कार्यक्रम के बहिष्कार, काले झंडे तक दिखाने की दे डाली चेतावनी, फिर पत्र के अंत में लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने का किया जिक्र, दानिश ने पत्र को सोशल मीडिया पर किया शेयर, सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू, दानिश के निर्वाचन क्षेत्र में आयोजन है होना, उनका खुद का नाम नहीं है इस निमंत्रण में, इस बात की पीड़ा को दानिश ने डाला सीएम गहलोत और उद्योग मंत्री के नाम पर, एक चर्चा का दौर और है जारी, हालही में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दी थी हिदायत, पार्टी फोरम में बात रखने की कही थी बात, सोनिया गांधी ने साफ कहा था कि सोशल मीडिया के जरिए ऐसी बातों का ना हो जिक्र, लेकिन क्या सीएम के सलाहकार नहीं मानते हैं सोनिया गांधी के निर्देश?
3 Jan 2022
Read More »

बच्चों के वैक्सीनेशन की हमने की थी मांग, PM को माननी पड़ी बात, बूस्टर डोज के लिए बनाएंगे दबाव- सीएम: राजस्थान में 15-18 साल के बच्चों को कोरोना वैक्सीनेशन का विधिवत आगाज, सीएम अशोक गहलोत ने जयपुर की गणगौरी बाजार स्थित स्कूल जाकर किया आगाज, सीएम गहलोत ने दिया बयान- ‘हमने जो मांग की थी बूस्टर डोज और बच्चों के वैक्सीनेशन की, हमें खुशी है कि पीएम मोदी को माननी पड़ी मांग, 5 साल के बच्चों को लगाई जानी चाहिए वैक्सीन, हम सरकार पर बनाएंगे दबाव, बूस्टर डोज सभी को लगे’, केन्द्र सरकार पर तंज कसते हुए सीएम गहलोत ने कहा- ‘उनकी मजबूरी हो सकती है वैक्सीन नहीं हो उनके पास’, सीएम गहलोत ने कोरोना प्रोटोकॉल की पालने में लापरवाही पर की अपील- ‘ओमिक्रॉन से मौत नहीं हो रही इसलिए लोग लापरवाह हो गए, कोरोना प्रोटोकॉल की पालना करें लोग, दूसरी लहर में मच गया था हाहाकार, तीसरी लहर रूप नहीं बदले भगवान से करते हैं प्रार्थना’
3 Jan 2022
Read More »

लखीमपुर कांड में 5 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, मुख्य आरोपी आशीष घटनास्थल पर था मौजूद- सूत्र: लखीमपुर खीरी कांड में पुलिस ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट, पुलिस ने दाखिल की 5 हजार से ज्यादा पन्नों की चार्जशीट, पुलिस चार्ज शीट में केन्द्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष टेनी को बनाया गया है मुख्य आरोपी, घटनास्थल पर मौजूद था मुख्य आरोपी आशीष, सोची समझी साजिश के तहत कुचला गया था किसानों को- सूत्र, चार्जशीट में जोड़ा गया एक अन्य आरोपी का भी नाम, आशीष मिश्रा के एक रिश्तेदार का नाम भी जोड़ा गया चार्जशीट में, आशीष टेनी के करीबी हैं वीरेन्द्र, आरोपी वीरेन्द्र स्कॉर्पियो में था मौजूद, अब फिर लखीमपुर मामले में गर्माएगी सियासत
3 Jan 2022
Read More »

बीजेपी को लगा तगड़ा झटका, कांग्रेस विधायक ने पांच दिन में ही की ‘घर वापसी’, ऐसे बनी बात!: पंजाब विधानसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले भारतीय जनता पार्टी को लगा तगड़ा झटका, पांच दिन पहले बीजेपी ज्वाइन करने वाले कांग्रेस के विधायक बलविंदर लाडी ने कर ली ‘घर वापसी’, सूत्रों की माने तो कांग्रेस से टिकट मिलने का वादा होने पर बलविंदर लाडी ने बीजेपी छोड़कर दोबारा की कांग्रेस में वापसी, बलविंदर लाडी ने कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी और डिप्टी सीएम सुखविंदर रंधावा की मौजूदगी में की घर वापसी, बलविंदर लाडी श्री हरगोविंदरपुर से हैं कांग्रेस के विधायक, कयास लगाए जा रहे थे कि जिन विधायकों के टिकट कांग्रेस काटने जा रही है उनमें बलविंदर लाडी का नाम भी था शामिल, इसके चलते बलविंदर लाडी पांच दिन पहले कादियां सीट से विधायक फतेह बाजवा के साथ बीजेपी में हो गए थे शामिल
3 Jan 2022
Read More »


