Day: January 3, 2022

केजरीवाल सरकार की नई आबकारी नीति के खिलाफ BJP का चक्काजाम

केजरीवाल सरकार की नई आबकारी नीति के खिलाफ BJP का चक्काजाम, भारी जाम में फंसे दिल्ली वाले: दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीजेपी के चक्का जाम के चलते अक्षरधाम, बदरपुर बॉर्डर, लोनी बॉर्डर, लक्ष्मी नगर, आजादपुर, पंजाबी बाग और नांगलोई में भारी जाम, इसके अलावा एनएच-24 और राजौरी गार्डन में भी सड़कों पर भारी जाम, नए साल के पहले वर्किंग डे की शुरुआत में ही लोगों को हुई भारी परेशानी, दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बीजेपी की तरफ से किए आ रहे इस प्रदर्शन पर बोला जमकर हमला, सिसोदिया ने कहा- ‘बीजेपी के नेता, कार्यकर्ता और शराब माफियाओं की आबकारी नीति ने रोकी है चोरी, दिल्ली में बीजेपी वाले नई आबकारी नीति से बौखलाए, क्योंकि अरविंद केजरीवाल जी ने दिल्ली में 3500 करोड़ रुपये की रोक दी चोरी, यह पैसा अब जनता के काम के लिए सरकार को मिल रहा है पहले यह पैसा बीजेपी नेताओं और शराब माफिया की जाता था जेब में

Read More »
खुद भगवान श्रीकृष्ण ने पत्र लिखने के लिए किया प्रेरित- भाजपा सांसद

योगी को मथुरा से लड़वाया जाए चुनाव- भगवान श्रीकृष्ण के इशारे पर बीजेपी सांसद ने लिखा नड्डा को पत्र: उत्तर प्रदेश में तेज होता विधानसभा चुनाव का घमासान, भाजपा लौट रही है अपने कोर एजेंडे पर, अयोध्या-काशी हमारी अब मथुरा की बारी, भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मथुरा से बीजेपी प्रत्याशी बनाए जाने का किया अनुरोध, बीजेपी सांसद ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को लिखा पत्र, जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ को आगामी विधानसभा चुनाव में मथुरा के बीजेपी उम्मीदवार बनाने पर विचार करने का किया गया अनुरोध, यादव ने पत्र में लिखा- योगी आदित्यनाथ ने अपने कर्तव्य और चिंतन से प्रदेश में भारी प्रतिष्ठा की है अर्जित की और प्रदेश वारियों की चिंतन की धारा दी है बदल, वैसे तो प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की होगी इच्छा सीएम योगी उनके विधानसभा से लड़ें चुनाव, लेकिन मैं बहुत विनम्र शब्दों में करना चाहता हूं निवेदन कि ब्रज क्षेत्र की जनता की है विशेष इच्छा, योगी जी भगवान श्रीकृष्ण जी की नगरी मथुरा से लड़ें चुनाव और यह पत्र मुझे खुद भगवान श्रीकृष्ण जी ने लिखने के लिए किया है प्रेरित’ दूसरी तरफ सीएम योगी की तरफ से खुद यह किया जा चुका है ऐलान कि पार्टी जहां से कहेगी वहां से वह लड़ेंगे चुनाव

Read More »
किसानों के मुद्दे पर मलिक का बड़ा बयान

बहुत घमंड में थे पीएम मोदी, मेरा उनसे हो गया झगड़ा- किसानों के मुद्दे पर मलिक का बड़ा बयान: मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक कृषि कानूनों को लेकर लगातार रहे हैं मोदी सरकार पर मुखर, कृषि कानूनों की वापसी के बाद मलिक पीएम मोदी की तारीफ भी की, लेकिन एक बार फिर से मलिक ने सीधे प्रधानमंत्री पर बोला हमला, हरियाणा के दादरी में किसानों के कार्यक्रम में मलिक ने कहा- ‘पीएम से मैं मिलने गया तो वो थे बहुत घमंड में, मेरा उनसे झगड़ा हो गया, जब मैंने उनसे कहा कि हमारे 500 लोग मर गए तो उन्होंने कहा कि मेरे लिए मरे हैं क्या? मैंने कहा आपके लिए ही तो मरे थे जो आप राजा बने हुए हो, फिर उन्होंने कहा कि आप अमित शाह से मिल लो, मैं अमित शाह से मिला’, इतना ही नहीं इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए मलिक ने कृषि कानूनों को वापस लेने के सरकार के फैसले पर कहा- ‘प्रधानमंत्री ने जो कहा उसके अलावा वो कह भी क्या सकते थे, हमने अपने पक्ष में कराया है फैसला’, मलिक ने कहा – ‘मैंने हमेशा ईमानदारी से किया काम, यही उनकी है इताकत, सी ताकत की बदौलत ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लिया है पंगा’

Read More »
15 से 18 साल वालों का कोरोना वैक्सीनेशन शुरू

15 से 18 साल वालों का कोरोना वैक्सीनेशन शुरू, कुछ देर में सीएम गहलोत भी टीकाकरण की करेंगे शुरुआत: देश में कोरोना के खिलाफ जंग में बड़ा पड़ाव, देश में 3 जनवरी यानी आज से 15 से 18 साल के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगनी हो गई है शुरु, वैक्सीनेशन के लिए CoWIN एप पर रविवार तक 7 लाख से ज्यादा हुए रजिस्ट्रेशन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 27 दिसंबर को जो जारी किए थे दिशा निर्देश, उसके मुताबिक 15 से 18 साल के बच्चों को सिर्फ कोवैक्सीन का ही लगाया जाएगा टीका, पीएम ने 25 दिसंबर को किया था ऐलान, इधर राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कुछ देर में करेंगे टीकाकरण अभियान, जयपुर के गणगौरी बाजार स्थित स्कूल में करेंगे अभियान की लॉन्चिंग

Read More »