



Day: January 3, 2022






पूर्व मंत्री राधेश्याम गंगानगर का राजनीति से संन्यास, बोले- मेरा बेटा संभालेगा विरासत, टिकट मिलेगा तो लड़ेगा…: पूर्व आयुर्वेद राज्यमंत्री राधेश्याम गंगानगर ने राजनीति को कहा अलविदा, अपने 87वें जन्मदिन के दो दिन बाद सोमवार को जी ब्लॉक स्थित अपने आवास पर की प्रेसवार्ता, ,राधेश्याम ने कहा- ‘राजनीति में देख लिए तमाम मुकाम, विधायक और मंत्री तक का तय कर लिया है सफर, ऐसे में अब वे अपनी राजनीतिक विरासत सौंप रहे हैं बेटे वीरेंद्र राजपाल को, अब वीरेंद्र ही उनके सपनों को करेंगे पूरा, 2023 में यदि भाजपा वीरेंद्र को देती है टिकट तो वे निश्चित रूप से लड़ेंगे चुनाव’ श्रीगंगानगर की राजनीति का बड़ा नाम हैं राधेश्याम, कांग्रेस के टिकट पर 1980, 1993 और 1998 में जीता विधानसभा, साल 1998 में रहे आयुर्वेद राज्यमंत्री, साल 2008 में कांग्रेस से विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने पर पार्टी छोड़ भाजपा के टिकट पर लड़ा चुनाव, राधेश्याम गंगानगर ने 1993 में भाजपा की लहर में तत्कालीन मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत को दी थी मात, साल 2013 के चुनाव भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और 37 हजार वोट से नेशनल युनियनिस्ट जमींदारा पार्टी की कामिनी जिंदल गए थे हार, 2018 के चुनाव में भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय लड़ा चुनाव और करारी हार का करना पड़ा सामना, राधेश्या के बेटे वीरेंद्र राजपाल लॉयन्स क्लब के रहे हैं रीजनल चेयरमैन, गंगानगर क्लब के अध्यक्ष पद पर चुने गए, कृषि उपज मंडी अनाज, जेल कमेटी, डिपो आवंटन कमेटी के सदस्य सहित संभाल चुके कई जिम्मेदारियां
3 Jan 2022
Read More »


बिहार में बढ़ता कोरोना का कहर, पूर्व सीएम मांझी सपरिवार हुए कोरोना संक्रमित, गांव में हुए क्वारंटीन: बिहार में एक बार फिर कोरोना पसार रहा अपने पैर, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी सपरिवार हुए कोरोना संक्रमित, मांझी की पत्नी शांति देवी, बेटी पुष्प देवी और बहु दीपा मांझी और उनके सटाफ के कई सदस्य हुए कोरोना संक्रमित, मांझी समेत कुल 18 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की बात आई सामने, हम प्रवक्ता दानिश रिजवान ने दी मांझी के कोरोना संक्रमित होने की जानकरी, साथ ही बताया की मांझी अपने परिवार के साथ अपने गांव महकार में हैं क्वारंटीन, इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में 5 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मांझी ने ट्वीट कर की थी सीएम नीतीश से अपील, कहा- ‘सीएम नीतीश कुमार को जनता दरबार फिलहाल कर देना चाहिए कैंसिल, राज्य हित में यह होगा कारगर फैसला’
3 Jan 2022
Read More »




