PoliTalks News
बड़ी खबर

गलती से भी गलती मत कर देना- मुलायम के पुराने बयान पर पीएम मोदी के बाद भाजपा का जोरदार तंज

03 जनवरी 2022
साझा करें:
गलती से भी गलती मत कर देना- मुलायम के पुराने बयान पर पीएम मोदी के बाद भाजपा का जोरदार तंज

Politalks.News/Uttrapradesh. लड़कों से गलती हो जाती है, महिलाओं से दुष्कर्म को लेकर यूपी के पू्र्व सीएम मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh yadav) के द्वारा एक जमाने में कही गई यह बात समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के लिए अब भी गले की फांस बनी हुई है. यूपी के विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly eleciton) के लिए प्रचार अभियान में भारतीय जनता पार्टी 2017 से पहले और बाद की कानून व्यवस्था में अंतर बताते हुए मुलायम सिंह के बयान की याद दिलाकर सपा को लगातार घेर रही है. एक दिन पहले मेरठ में पीएम मोदी ने इस बयान का जिक्र किया तो अब बीजेपी ने कार्टून के सहारे तंज कसा है. यूपी … Read more

Politalks.News/Uttrapradesh. लड़कों से गलती हो जाती है, महिलाओं से दुष्कर्म को लेकर यूपी के पू्र्व सीएम मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh yadav) के द्वारा एक जमाने में कही गई यह बात समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के लिए अब भी गले की फांस बनी हुई है. यूपी के विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly eleciton) के लिए प्रचार अभियान में भारतीय जनता पार्टी 2017 से पहले और बाद की कानून व्यवस्था में अंतर बताते हुए मुलायम सिंह के बयान की याद दिलाकर सपा को लगातार घेर रही है. एक दिन पहले मेरठ में पीएम मोदी ने इस बयान का जिक्र किया तो अब बीजेपी ने कार्टून के सहारे तंज कसा है. यूपी बीजेपी के ट्विटर हैंडल पर एक कार्टून शेयर कर मुलायम सिंह के बयान को लेकर सपा को घेरने की कोशिश की गई है.

पीएम मोदी ने मेरठ में साधा निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यूपी के मेरठ में मेजर ध्यान चंद यूनिवर्सिटी का शिलान्यास करते हुए मुलायम सिंह के बयान पर इशारों में निशाना साधा था. पीएम मोदी ने किसी का नाम लिए बिना कहा था कि, ‘हमारा युवा ना सिर्फ रोल मॉडल बने, बल्कि वह अपने रोल मॉडल पहचाने भी. सरकारों की भूमिका अभिभावकों की तरह होती है. योग्यता होने पर बढ़ावा भी दे और गलती होने पर यह कहकर ना टाल दें कि लड़कों से गलती हो जाती है’.

यह भी पढ़ें- तो छोड़ दूंगा राजनीति- सिद्धू का दावा- धमकी दे रहे हैं- आ जाओ साडे दफ्तर, नहीं कर दियांगे जेल दे अंदर

बीजेपी ने अब कार्टून से कसा तंज
अब उत्तरप्रदेश बीजेपी ने कार्टून के सहारे समाजवादी पार्टी को घेरा है. यूपी बीजेपी के ट्विटर हैंडल से एक कार्टून को शेयर किया गया है. जिसमें 2017 से पहले और उसके बाद का अंतर बताया गया है. ‘फर्क साफ है’ मुहिम के तहत बीजेपी ने 2017 से पहले के दृश्य में दिखाया है कि बदमाश एक लड़की को उठा ले जा रहा है और इसमें मुलायम और अखिलेश से मिलते-जुलते किरदार कहते नजर आ रहा है- ‘लड़कों से गलती हो जाती है’ वहीं, 2017 के बाद के दृश्य में पुलिस बदमाश को उठा कर ले जा रही है और युवती के साथ खड़े योगी कह रहे हैं कि ‘गलती से भी गलती मत कर देना’

बीजेपी की फर्क साफ है मुहिम
वहीं फर्क साफ है मुहिम के तहत एक फोटो और शेयर की गई है जिसमें, 2017 और 2017 के बाद के फर्क को बताने की कोशिश की गई है. इस फोटो में लिखा है दंगाइयों का खौफ, अब मांग रहे माफी, सोच ईमानदार, काम दमदार’.

यह भी पढ़ें: कृषि कानूनों के रद्द होने के बाद PM मोदी पहली बार 5 जनवरी को पंजाब में करेंगे रैली, कैप्टन भी रहेंगे साथ

क्या कहा था मुलायम सिंह यादव ने?
अब आपको याद दिला दे कि 2014 में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने क्या विवादित बयान दिया था. युवक पर लगे रेप के आरोप पर मुलायम सिंह ने कहा था, ‘लड़कों से गलती हो जाती है, उन्हें इसके लिए फांसी पर नहीं लटकाया जा सकता है’

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal