Day: December 29, 2021

तेजप्रताप के खिलाफ दर्ज हुई FIR

बिहार से जुड़ी बड़ी खबर, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेजप्रताप के खिलाफ दर्ज हुई FIR: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेजप्रताप यादव की बढ़ी मुश्किलें, समस्तीपुर के रोसड़ा में दर्ज हुई तेजप्रताप यादव के खिलाफ एफआईआर, 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में संपत्ति का ब्यौरा छिपाने का है आरोप, बिहार विधानसभा चुनाव में दायर अपने शपथ पत्र में संपत्ति का गलत जानकारी देने के आरोप में जेडीयू ने दर्ज कराई थी शिकायत, हसनपुर विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी ब्रजेश कुमार के आवेदन पर दर्ज हुई है एफआईआर, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 125 के अंतगर्त दर्ज की गई एफआईआर, निर्वाची पदाधिकारी ने अपने आवेदन में कहा- ‘बिहार विधानसभा 2020 के चुनाव के दौरान तेजप्रताप यादव ने राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र किया था दाखिल, इस नामांकन पत्र में उनके द्वारा दी गई अचल संपत्ति के संबंध में छिपाई गई थी सूचना’

Read More »
पीएम मोदी के भरोसेमंद दुर्गा शंकर मिश्र होंगे यूपी के नए मुख्य सचिव!

पीएम मोदी के भरोसेमंद दुर्गा शंकर मिश्र होंगे यूपी के नए मुख्य सचिव! मिलेगा एक साल का सेवा विस्तार: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी सरकार ने केंद्रीय आवासन और शहरी विकास मंत्रालय में तैनात वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दुर्गा शंकर मिश्र को यूपी का नया मुख्य सचिव नियुक्ति करने का किया फैसला, केंद्र की कैबिनेट नियुक्ति समिति ने उन्हें यूपी सरकार के अनुरोध पर बुधवार को मिश्र को किया कार्यमुक्त, साथ ही उन्हें दिया गया एक साल का सेवा विस्तार भी, हालांकि, प्रदेश के नियुक्ति विभाग ने नहीं की है इसकी अभी कोई अधिकारिक पुष्टि, यूपी का नियुक्ति विभाग जल्द ही इसके आधार पर करेगा आदेश जारी, मुख्य सचिव के पद पर मौजूदा समय में राजेंद्र कुमार तिवारी हैं तैनात, दुर्गा शंकर मिश्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का माना जाता है करीबी, देशभर में उनके नेतृत्व में मेट्रो रेल के साथ ही स्मार्ट सिटी, अमृत, स्वच्छ भारत मिशन, नमामि गंगे जैसी परियोजनाओं के लिए किया है बेहतर काम

Read More »
अमरोहा में CM योगी का बड़ा बयान

‘काशी अयोध्या में हो चूका काम पूरा तो मथुरा-वृन्दावन कैसे छूट जाएगा’- अमरोहा में CM योगी का बड़ा बयान: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मंदिर निर्माण पर सियासत जारी, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिर उठाया मथुरा-वृन्दावन का मुद्दा, बुधवार को अमरोहा में एक रैली के दौरान बोले सीएम योगी- ‘हमने कहा था प्रभु श्रीराम का अयोध्या में करवाएंगे भव्य मंदिर का निर्माण, मोदी जी ने करवा दिया है न…खुश हैं? अभी काशी में भी भव्य रूप से बन रहा है भगवान विश्वनाथ का धाम तो फिर मथुरा-वृंदावन कैसे छूट जाएगा, वहां पर भी बढ़ चुका है भव्यता के साथ काम आगे’, विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए बोले योगी- ’05 वर्ष पहले मैंने कहा था कि ये दंगाई, जो बेटियों के लिए बने हुए हैं खतरा, भाजपा सरकार आने दीजिए, कानून बन जाएगा इनके लिए खुद खतरा, आज देखिये वही सब हो रहा है’

Read More »
पीएम मोदी की कानपुर रैली में फसाद करने वालों पर गिरी गाज

पीएम मोदी की कानपुर रैली में फसाद करने वालों पर गिरी गाज, सपा ने दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा फैसला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कानपुर रैली के दौरान बवाल करने की साजिश में गिरफ्तार समाजवादी पार्टी के 5 कार्यकर्ताओं के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, आरोपी 5 कार्यकर्ताओं को अखिलेश यादव ने निकाला पार्टी से बाहर, पीएम मोदी की रैली के दौरान हुई इस साजिश से समाजवादी पार्टी थी बीजेपी के निशाने पर, थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर सचिन केसरवानी ने अपने 8-10 साथियों के साथ लाल टोपी पहनकर जानबूझकर हमीरपुर रोड पर प्रधानमंत्री का फूंका पुतला, जिससे बुंदेलखंड से आए हुये भाजपा कार्यकर्ताओं से हो झगड़ा तथा फैले अशांति और भड़के हिंसा’, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच कर सुकांत शर्मा, सचिन केसरवानी, अभिषेक रावत, निकश कुमार और अंकुर पटेल को किया है गिरफतार, ये सभी समाजवादी पार्टी की युवा ब्रिगेड से हैं जुड़े हुये

Read More »
गहलोत मंत्रिपरिषद में ओमिक्रॉन पर महामंथन हुआ पूरा

गहलोत मंत्रिपरिषद में ओमिक्रॉन पर महामंथन हुआ पूरा, कुछ देर में जारी होने वाली SOP पर सभी नजरें: गहलोत मंत्रिपरिषद ने ओमिक्रॉन पर हुआ महामंथन, कोरोना और ओमिक्रॉन पर महामंथन हुआ पूरा, लेकिन 31 दिसंबर का पेच रहा अभी भी है अधूरा, कुछ देर में जारी होने वाली गृह विभाग की एसओपी से स्थिति होगी स्पष्ट, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक, प्रदेश में बढ़ते ओमिक्रॉन के मामलों को लेकर सभी ने जताई चिंता, सीएम गहलोत ने कहा- सतर्क और सावधान रहने की है जरुरत’, विशेषज्ञों ने दी पाबंदियां बढ़ाने की राय तो मंत्रियों के तर्क इस राय पर पड़े भारी, बैठक में की गई समारोह में अधिकतम 200 लोगों की संख्या की अनुमति की सिफारिश, रात 11 बजे से सुबह 5 बजे कर कर्फ्यू की सख्ती से हो पालना, नववर्ष की रात को नाइट कर्फ्यू में दो घंटे छूट दिए जाने को लेकर हुआ मंथन

Read More »
'सरकार पर से उठा लोगों का विश्वास, थानों में बढ़ा माफिया राज'

सरकार पर से उठा लोगों का विश्वास, थानों में बढ़ा माफिया राज- बेनीवाल ने की सख्त कार्रवाई की मांग: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था व पुलिस थानों में जिम्मेदारों द्वारा किए जा रहे शर्मनाक कृत्यों को लेकर राज्य सरकार पर खड़े किए सवाल, सांसद बेनीवाल का बयान- ‘राजस्थान में बढ़ते जघन्य अपराध है चिंता का विषय, थानों में रक्षकों द्वारा परिवादी महिलाओं के छेड़छाड़ करने व अशोभनीय कृत्यों के होने से खाकी हर रोज हो रही शर्मसार, बूंदी और उदयपुर जिले में पुलिस चौकी में महिलाओं के साथ हुआ बर्ताव है वो अत्यंत चिंता का विषय, बूंदी में महिला थाने के थाना अधिकारी का परिवादी महिला के साथ जो कृत्य आया है सामने, कृत्य सामने आने के बाद भी राज्य सरकार का पुलिस अधिकारी के प्रति जो रवैया होना चाहिए था वो नहीं हुआ ऐसे में जनता के साथ सरकार के साथ पुलिस पर से भी भरोसा हो रहा है कम, राजस्थान महिला अपराधों में देश भर में अव्वल स्थान पर वहीं कोटा संभाग में भी कानून व्यवस्था पर सरकार का नहीं है कोई नियंत्रण, आने वाले दिनों में प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर जो हालात बन रहे हैं उसको लेकर किया जाएगा बड़ा आंदोलन’

Read More »
पेपर आउट का मास्टरमाइंड खुद प्रदेश सरकार- बाबा

REET के बाद अब VDO पेपर आउट करने का मास्टरमाइंड कोई ओर नहीं खुद प्रदेश सरकार है- डॉ किरोड़ी: बीते सोमवार और मंगलवार को प्रदेशभर में दो चरणों में आयोजित की गई ग्राम विकास अधिकारी के प्रथम फेज की परीक्षा, 14.92 लाख अभ्यर्थियों ने किया था VDO की परीक्षा के लिए आवेदन, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से हाल में आयोजित हुई वीडीओ की परीक्षा के पेपर लीक मामले में NSUI के प्रदेश महासचिव प्रकाश गोदारा सहित तीन लोगों को किया गया है गिरफ्तार, पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अभ्यर्थियों को 15-15 लाख रुपये में बेचा गया था परीक्षा का पेपर, गोदारा की गिरफ्तारी के बाद राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने साधा गहलोत सरकार पर जोरदार निशाना, किरोड़ी ने कहा- VDO का पेपर आउट मामले में एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव प्रकाश गोदारा की गिरफ्तारी से के बार फिर हुआ साबित, बेरोजगारों की मेहनत पर डाका डालने की मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि कांग्रेस के नेता और है प्रदेश की सरकार ही, इनकी सरपरस्ती में ही सक्रिय हैं नकल गिरोह, रीट परीक्षा का पेपर पूर्व शिक्षा मंत्री और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के संरक्षण में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डीपी जारोली ने किया आउट, यही वजह है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बच रहे हैं सीबीआई जांच की सिफारिश करने से

Read More »
'सरकार वीक, इसलिए पेपर लीक'

सरकार वीक, इसलिए पेपर लीक- VDO पेपर लीक की आशंका पर मैडम राजे का गहलोत सरकार पर तंज: पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे का गहलोत सरकार और कांग्रेस पर जोरदार तंज, मैडम राजे का ट्वीट- ‘सरकार वीक…इसलिए पेपर लीक, REET में बत्तीलाल और अब VDO पेपर लीक प्रकरण में NSUI महासचिव प्रकाश गोदारा का कनेक्शन है सबके सामने, युवाओं के सपनों का सौदा कर रही कांग्रेस का स्तर इतना गिर चुका है कि पार्टी की छत्रछाया में ही पेपर आउट कराने जैसे कृत्यों को दिया जा रहा है अंजाम’ ग्राम विकास अधिकारी भर्ती का पेपर लीक करने के शह में NSUI के महासचिव प्रकाश गोदारा और उसके दो साथियों को किया गया है गिरफ्तार, गोदारा जालोर का है रहने वाला, गोदारा मई 2019 से है महासचिव, इससे पहले भी REET भर्ती परीक्षा में कांग्रेस कार्यकर्ता बत्तीलाल हुआ था गिरफ्तार

Read More »