Day: December 29, 2021

चतुर्वेदी का राहुल पर वार

क्या अब फिरोज खान की संतान हमें यह सिखाएगा कि क्या होता है हिंदुत्व- चतुर्वेदी का राहुल पर वार: बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने राहुल गांधी के हिंदू और हिंदुत्व बयान पर किया पलटवार, चतुर्वेदी का बयान- ‘क्या फिरोज खान की संतान अब हमें यह सिखाएगा कि क्या होता है हिंदुत्व, हिंदुत्व की असली परिभाषा सर्वे भवंतु सुखिनः है होती, जिसे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं पूरा, मोदी सरकार बिना धर्म, जाति के भेदभाव के हर व्यक्ति को शौचालय से लेकर अन्य योजनाओं का दे रहे हैं फायदा’, प्रदेश की गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए चतुर्वेदी ने कहा- ‘पिछले 3 सालों में राजस्थान के किसान से लेकर आम आदमी पूरी तरीके से है त्रस्त, सरकार ने जो किए थे वादे, वह नहीं किए पूरे, यहां तक की भर्ती परीक्षाओं में आए दिन कांग्रेस के नेताओं के नाम आ रहे हैं सामने, हाल ही में ग्राम सेवक भर्ती परीक्षा के दौरान भी NSUI के महासचिव हुए हैं गिरफ्तार, यह इस बात को दर्शाता है कि लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में कांग्रेस के नेता अपने लोगों की नैया पार कराने में हैं लगे, यह है युवाओं के साथ विश्वासघात’

Read More »
ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को लेकर मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू

ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को लेकर मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू, CM गहलोत बोले- सरकार उठाएंगी सख्त कदम: प्रदेश में बढ़ते कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चिंतित, सीएम गहलोत की अध्यक्षता में हो रही मंत्रिपरिषद की बैठक, पहली बार मंत्रिपरिषद की हो रही है ओपन बैठक, सीएम गहलोत ने कहा- ‘प्रदेश में ना बिगड़े हालात इसके लिए उठाएंगे सख्त कदम, गृह विभाग आज ही जारी करेगा SOP’,प्रदेश में पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं 23 नए मामले, अकेले अजमेर में सामने आए हैं 10 मामले, कोरोना की रफ्तार हुई है 5 गुना तेज, जयपुर बन रहा है हॉटस्पॉट, राजस्थान में एक हफ्ते में मिले 363 पॉजिटिव मिले, एक्टिव केस बढ़कर हुए 438

Read More »
राजावत को भारी पड़ सकता है जलदाय विभाग के इंजीनियर को गंदा पानी पिलाना! मामला दर्ज करने की तैयारी

राजावत को भारी पड़ सकता है जलदाय विभाग के इंजीनियर को गंदा पानी पिलाना! मामला दर्ज करने की तैयारी: कोटा में पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत द्वारा जलदाय विभाग के इंजीनियर को दूषित जल पिलाने का मामला, राजावत के खिलाफ दर्ज करवाया जा सकता है मामला, जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी का बयान- ‘यह राजकार्य में बाधा का है प्रयास, बर्दाश्त नहीं की जाएंगी इस तरह की हरकतें, मैं खुद देख रहा हूं पूरे मामले को, अधिकारियों से इस मामले को दिखवाने को कहा गया’, जलदाय मंत्री जोशी ने की घटना की कड़े शब्दों में की निंदा, कहा- राजनीति से प्रेरित नजर आ रहा है पूरा मामला, राजावत की हरकतें हमेशा इसी तरह रहीं’, दो दिन पहले कोटा में भाजपा के दिग्गज नेता और लाडपुरा से पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत ने जलदाय विभाग के एडिशनल चीफ इंजीनियर महेश जांगिड़ को जबरन पिला दिया था फ्लोराइड युक्त पानी, वाक्ये का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल, कोटा के धाकड़ खेड़ी व गणेशपुरा समेत आस-पास के गांवों में गड़बड़ाई थी जलापूर्ति व्यवस्था, पूर्व विधायक राजावत ने लगाया था आरोप- ‘इलाके में फ्लोराइड युक्त पानी हो रहा सप्लाई’

Read More »
10 करोड़ किसानों को नए साल का तोहफा देंगे पीएम मोदी

10 करोड़ किसानों को नए साल का तोहफा देंगे पीएम मोदी, सरकार ट्रांसफर करेगी 20 हजार करोड़ रुपए: देश के 10 करोड़ से ज्यादा किसानों के लिए नए साल का पहला दिन रहेगा बेहद खास, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 10वीं किस्त 1 जनवरी को की जाएगी ट्रांसफर, नए साल के पहले दिन दोपहर 12:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 10 करोड़ किसानों को 20 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम करेंगे ट्रांसफर, इसके तहत स्कीम के दायरे में आने वाले किसानों के बैंक अकाउंट में आएंगे 2-2 हजार रुपए, पीएम-किसान योजना के तहत, पात्र लाभार्थी किसान परिवारों को दिया जाता है 6000/- प्रति वर्ष, हर चार माह पर एक बार योग्य किसान के खाते में ट्रांसफर होते हैं 2000 रुपए

Read More »
पंजाब चुनाव से पहले दल बदलने का दौर जारी

पंजाब चुनाव से पहले दल बदलने का दौर जारी, शेखावत की मौजूदगी में कई दिग्गज नेता BJP में हुए शामिल: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के दल बदलने का सिलसिला जारी, आज पंजाब के भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में कई नेता बीजेपी में हुए शामिल, इन नेताओं में शिरोमणि अकाली दल के कई बड़े नेता हैं शामिल, दोनों नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन नेताओं के बीजेपी में शामिल होने की दी जानकारी, शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक जगदीप सिंह नकायी, शिरोमणि अकाली दल के रवि प्रीत सिंह सिंधू, शिरोमणि अकाली दल शमशेर सिंह राय, अकाली दर के हरपाल सिंह देसुमजरा ने थामा बीजेपी का दामन, इससे पहले हाल ही में कांग्रेस के दो विधायकों ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का थामा था हाथ

Read More »
फिरोजाबाद में प्रियंका गांधी के शक्ति संवाद में उमड़ी हजारों महिलाएं

फिरोजाबाद में प्रियंका गांधी के शक्ति संवाद में उमड़ी हजारों महिलाएं, चूड़ी कारीगर के घर भी गईं प्रियंका: यूपी के फिरोजाबाद में प्रियंका गांधी का शक्ति संवाद, कांग्रेस के ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ कार्यक्रम के तहत सिरसागंज में प्रियंका गांधी वाड्रा से संवाद के लिए पहुंचीं हजारों की संख्या में महिलाएं, सिरसागंज के गिरधारी इंटर कॉलेज में आयोजित किया जा रहा है महिला संवाद कार्यक्रम, महिलाओं से संवाद कर रहीं हैं प्रियंका गांधी, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सिरसागंज आने से पहले फिरोजाबाद के मक्खनपुर में चूड़ी जुड़ाई कारीगर और महिला श्रमिक सितारा देवी जाटव के घर पहुंचीं, यहां उन्होंने सितारा देवी से की बातचीत, प्रियंका ने सितारा देवी के यहां चाय भी पी

Read More »
पेट्रोल 25 रुपए सस्ता, लेकिन शर्तें लागू

झारखंड में सोरेन सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर धमाका ऑफर, पेट्रोल 25 रुपये सस्‍ता, लेकिन शर्तें लागू: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी सरकार के 2 साल पूरे होने पर किया बड़ा ऐलान, सीएम सोरेन ने की पेट्रोल की कीमतों में कमी की बड़ी घोषणा, सीएम सोरेन ने कहा- ‘पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत का असर पड़ रहा गरीब और मंझोले स्तर के लोगों पर, हमने तय किया है इस समस्या से गरीबों को दिलाएंगे निजात, गरीब मजदूर वर्ग (BPLवर्ग) को 25 रुपये प्रति लीटर राहत देने का लिया निर्णय, यह फैसला 26 जनवरी से होगा लागू’

Read More »
ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को लेकर CM गहलोत चिंतित, आज शाम 5:30 बजे बुलाई मंत्रिपरिषद की ओपन बैठक

ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को लेकर CM गहलोत चिंतित, आज शाम 5:30 बजे बुलाई मंत्रिपरिषद की ओपन बैठक: प्रदेश में बढ़ते कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चिंतित, सीएम गहलोत ने बुलाई मंत्रिपरिषद की बैठक, पहली बार होगी मंत्रिपरिषद की ओपन बैठक, आज शाम 5:30 बजे मुख्यमंत्री निवास पर होगी मंत्रिपरिषद की बैठक, जिसमें कोविड-19 को लेकर होगी खुली चर्चा, विशेषज्ञों की राय के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ले सकते है कुछ कड़े फैसले, पड़ोसी राज्य और देश की राजधानी दिल्ली में येलो अलर्ट के बाद लगाई गई हैं कई पाबंदियां, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं 23 नए मामले, अकेले अजमेर में सामने आए हैं 10 मामले, कोरोना की रफ्तार हुई है 5 गुना तेज, जयपुर बन रहा है हॉटस्पॉट, राजस्थान में एक हफ्ते में मिले 363 पॉजिटिव मिले, एक्टिव केस बढ़कर हुए 438

Read More »