



Day: December 29, 2021


युवक ने फूंकी BJP विधायक की फॉर्च्यूनर, MLA हॉस्टल की वारदात CCTV में हुई कैद, पुलिस जांच जारी: चंडीगढ़ में हरियाणा एमएलए हॉस्टल में पानीपत के भाजपा विधायक प्रमोद विज की गाड़ी में मंगलवार रात को किसी अज्ञात युवक ने लगा दी आग, वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, फुटेज में दिख रहा है कि एक युवक गाड़ी का शीशा तोड़कर लगा रहा है आग, युवक ने पहनी है लाल जैकेट, शीशे पर बार-बार वार करके उसे तोड़ा और उसने आग लगाने के लिए कोई पेट्रोल गाड़ी में डाला, फिर लाइटर से आग लगाकर भाग गया, यह घटना बताई जा रही है रात 12 बजकर 16 मिनट की, हरियाणा एमएलए हॉस्टल में पुलिस सुरक्षा पर खड़ा हुआ सवालिया निशान, चंडीगढ़ पुलिस ने एमएलए हास्टल में लगे सीसीटीवी की फुटेज जांच की शुरू
29 Dec 2021
Read More »

राम को मानने वालों को नकली हिंदू बताने वाले पहले बताएं राहुल गांधी के दादा की क्या थी जाति- दिलावर: BJP प्रदेश महामंत्री व रामगंजमंडी से विधायक मदन दिलावर ने एक बार फिर बोला कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी के हिंदू व हिंदुत्ववादी वाले बयान पर दिलावर ने वीडियो बयान जारी कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल से सवाल हैं पूछे, दिलावर ने पूछा- ‘मुसलमान का पोता अब हो गया है हिंदू, बताओ राहुल गांधी हैं कौन सी जाति के, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व भावी अध्यक्ष राहुल गांधी हिंदू और हिंदुत्व को कर रहे हैं परिभाषित, ये हो गए हैं बहुत बड़े विद्वान, यानी ये हैं असली हिंदू, इनके दादा की जाति क्या थी, इनकी मां कौन से धर्म की है, इनकी बहन कौनसे धर्म में हुई है शादी, इनके पिताजी के पिताजी मुसलमान, मां ईसाई, बहन की शादी हुई है ईसाई धर्म में, भगवान राम, कृष्ण को मानने वालों को नकली हिन्दू बता रहे हो और हिंदू व हिंदुत्व की गढ़ रहे हैं परिभाषा, कांग्रेसी, लालच व सत्ता में आने के कारण इस देश का कर रहे हैं अपमान, कुछ तो शर्म करो, हिंदुस्तान का क्यों कर रहे हो अपमान, इस देश के करोड़ों हिंदुओं का क्यों कर रहे हो अपमान, महाभारत, रामायण और तुलसीदास को क्यों ठहरा रहे हो झूठा, कुछ शर्म करो, भगवान आपको नहीं करेगा माफ’
29 Dec 2021
Read More »


हाईकमान होशियार है, सही वक्त पर करेगा फैसला- CM फेस के सवाल पर बोले नवजोत सिंह सिद्धू: पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी चर्चाएं, कांग्रेस किसको बनाएगी मुख्यमंत्री का चेहरा? पंजाब कांग्रेस चीफ नवजोत सिंह सिद्धू का बयान- ‘हाईकमान होशियार है, सही वक्त पर करेगा फैसला, यह पंजाब की जनता को करना है तय, वे तय करेंगे कि कौन उनके लिए करेगा काम, किसके पास सीएम बनने का है नैतिक अधिकार और कौन नई व्यवस्था तैयार है कर सकता, इसीलिए मेरा नारा है- जीतेगा पंजाब, चेहरा वह होगा जिसके पास नैतिक अधिकार और होगा एजेंडा, मजीठिया (शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने में मुझे लग गए छह साल, एफआईआर निश्चित रूप से न्याय नहीं है लेकिन यह है पहला कदम, अगर आप सीएम के लिए पैसा कमाने की मशीन बन जाएं, तभी वह आईएएस अधिकारियों से आपके काम हैं करवाते, नहीं तो घर में हैं बैठा देते, सिस्टम बदलने की है जरूरत’
29 Dec 2021
Read More »


BJP को एक करोड़ वोट दें, हम 50 रुपए में मुहैया करवाएंगे शराब- आंध्रप्रदेश BJP चीफ का अजीबोगरीब वादा: आंध्र प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष सोमू वीरराजू ने प्रदेश के लोगों से भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील तो की है, इसके साथ कर दिया एक अजीब वादा, मंगलवार को विजयवाड़ा में वीरराजू ने कहा- ‘भाजपा को दें एक करोड़ वोट, हम सिर्फ 70 रुपये में शराब कराएंगे मुहैया, अगर हमारे पास और राजस्व बचा है, तो सिर्फ 50 रुपये में शराब कराएंगे उपलब्ध, सोमू ने आरोप लगाया कि, ‘राज्य सरकार लोगों को खराब गुणवत्ता वाली शराब बेच रही है ऊंचे दामों पर, राज्य में एक करोड़ लोग अधिक कीमत पर कर रहे हैं शराब का सेवन, राज्य में 2024 के विधानसभा चुनाव में सस्ती शराब के लिए भाजपा को दें वोट’
29 Dec 2021
Read More »

‘सिलेंडर महंगा है, जलाएंगे इससे चूल्हा’, जेपी नड्डा की रैली के बाद महिलाएं उखाड़ ले गईं होर्डिंग: उत्तरप्रदेश के हापुड़ में मंगलवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की हुई जनसभा, रैली के लिए भाजपा की ओर से लगाए गए थे लाखों के बड़े-बड़े होर्डिंग, रैली में आईं महिलाएं इन होर्डिंग्स को ले गईं अपने साथ, इस दौरान होर्डिंग लेकर जा रही एक महिलाओं ने कहा- ‘हम मजदूर आदमी हैं, किराए के मकान में हैं रहते, सिलेंडर हो गया है बहुत महंगा, सिलेंडर नहीं भरवा सकते, यह लकड़ी घर में खाना बनाने के आएगी काम, क्योंकि लकड़ी से जलेगा चूल्हा’
29 Dec 2021
Read More »

मोदी मंत्रिपरिषद की बैठक आज, ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों सहित 5 राज्यों के चुनाव पर होगी चर्चा: कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंत्रिपरिषद की करेंगे बैठक, शाह 4 बजे बुलाई गई है बैठक, मीटिंग में सभी केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल, देश में बढ़ते ओमिक्रॉन के मामलों पर होगी चर्चा, 27 दिन में 21 राज्य में मिल चुके हैं 781 केस, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इसके सबसे ज्यादा मामले आए हैं तो वहीं दूसरे नंबर पर है महाराष्ट्र, इस दौरान उत्तर प्रदेश और पंजाब के अलावा दूसरे राज्यों में अगले साल होने वाले चुनाव पर हो सकती है चर्चा, साथ ही अन्य मुख्य मुद्दों पर भी होगी चर्चा
29 Dec 2021
Read More »


