Day: October 20, 2021

CM गहलोत की राहुल गांधी के साथ मुलाकात की खबरों को OSD शर्मा द्वारा 'शर्मनाक' बताना समझ के बाहर

CM गहलोत की राहुल गांधी के साथ मुलाकात की खबरों को OSD शर्मा द्वारा ‘शर्मनाक’ बताना समझ के बाहर: हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दिल्ली दौरे के दौरान राहुल गांधी के साथ मुलाकात की खबरों पर बड़ा खुलासा, सीएम गहलोत के OSD लोकेश शर्मा ने ट्वीट्स कर ऐसी खबरों को बताया बिलकुल मनगढंत और शर्मनाक, ट्वीट्स के जरिए OSD शर्मा ने कहा- कुछ मीडिया संस्थान अज्ञानतावश अथवा शरारतपूर्ण मानसिकता के कारण माननीय मुख्यमंत्री एवं श्री राहुल गांधी की 16 अक्टूबर को मुलाकात से संबंधित चला रहे हैं खबरें, जबकि 16 अक्टूबर को माननीय मुख्यमंत्री की राहुल गांधी जी से नहीं हुई कोई मुलाकात, राहुल जी के आवास पर राजस्थान को लेकर बनी हुई AICC समिति की हुई थी बैठक, इस बैठक में अशोक गहलोत, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, अजय माकन हुए थे शामिल, लेकिन कुछ मीडिया संस्थान इस बैठक में राहुल जी के शामिल होने की अफवाह फैलाकर चला रहे हैं गलत खबरें, किसी भी प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान द्वारा ऐसी मनगढंत खबरें चलाना है शर्मनाक,’ लेकिन अब यहां उठता है सबसे बड़ा सवाल- क्या चार दिन बाद आज मुख्यमंत्री की मीडिया सेल को हुआ यह आभास, कि मीडिया में चल रही हैं इतनी खबरें ‘शर्मनाक’, क्या यही है मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सूचनातंत्र? और अगर राहुल गांधी के आवास पर हुई थी AICC समिति की सामान्य सी बैठक तो इसमें मीडिया से छुपाए रखने की क्या थी बात, जब सीएम गहलोत की हर बैठक का प्रेसनोट के साथ ट्वीटर और फेसबुक पर किया जाता है प्रचार, तो इस बैठक में ऐसा क्या छुपा था राज, बैठक के अंदर का ब्यौरा ना दें लेकिन राहुल गांधी के आवास जाने का बताया जा सकता था कारण, जो आज बताया जा रहा है ये ही बात बताई जा सकती थी उसी दिन भी, राहुल गांधी के आवास पर होगी मुख्यमंत्री की बैठक तो OSD लोकेश शर्मा बताएं ऐसे में क्या लगाया जाएगा कयास? ऊपर से ऐसी खबरों को बताया जाना ‘शर्मनाक’ तो शर्मनाक को क्या कहेंगे आप?

Read More »
गुजरात में रघु की अग्निपरीक्षा(file photo)

गुजरात में रघु की अग्निपरीक्षा, आलाकमान की बात रखना और हार्दिक-सोलंकी में तालमेल बनाना बड़ी चुनौती: अब गुजरात में कांग्रेस में ‘कलह’, हार्दिक पटेल के रोल को लेकर खींचतान चरम पर, दिल्ली आलाकमान हार्दिक पटेल को बनाना चाहता है प्रदेशाध्यक्ष, गुजरात के सीनियर कांग्रेस नेता इसी वजह से दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाक़ात करने पहुंच रहे, गुजरात कांग्रेस के नए प्रभारी रघु शर्मा के सामने सबसे बड़ी चुनौती, अगर हार्दिक पटेल को गुजरात कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया तो सोलंकी समर्थित नेता कांग्रेस को दे सकते हैं बड़ा झटका!, ऐसे में रघु शर्मा हार्दिक पटेल और भरत सिंह सोलंकी के बीच कैसे बना पाते हैं तालमेल, देखने वाली होगी बात

Read More »
लखीमपुर से सबक ले चुकी योगी सरकार ने प्रियंका गांधी को आगरा जाने की दी परमिशन

लखीमपुर से सबक ले चुकी योगी सरकार ने प्रियंका गांधी को आगरा जाने की दी परमिशन, हुईं आगरा रवाना: प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने का मामला, लखनऊ से आगरा जाते समय यूपी पुलिस ने लिया था प्रियंका गांधी को हिरासत में, काफी जद्दोजहद के बाद प्रियंका गांधी को मिली आगरा जाने की अनुमति, प्रियंका 4 लोगों के साथ लखनऊ से आगरा के लिए हुईं रवाना, प्रियंका गांधी प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और आचार्य प्रमोद कृष्णन लखनऊ से जा रहे आगरा, आगरा में एक सफाईकर्मी की पुलिस हिरासत में हुई थी मौत,सफाईकर्मी के परिजनों से मुलाकात करने जा रहीं थी प्रियंका, पुलिस ने लखनऊ के पास लिया था प्रियंका गांधी को हिरासत में, जानकार सूत्रों का दावा- लखीमपुर वाले एपिसोड से योगी सरकार ने लिया सबक, प्रियंका गांधी को ज्यादा देर नहीं रखा गया हिरासत में औऱ साथ ही दे दी गई आगरा जाने की अनुमति

Read More »
कांग्रेस विधायक की गुंडई!

पंजाब के थप्पड़बाज कांग्रेसी MLA की गुंडागर्दी! विकास कार्यों के बारे में युवक ने पूछा तो कर दी सरेआम पिटाई: पंजाब में पठानकोट की भोआ विधानसभा सीट से कांग्रेसी MLA जोगिंदर पाल की गुंडागर्दी, अपने कामों के कसीदे पढ़ रहे विधायक को पूछा युवक ने विकास के बारे में, तो विधायक हो गए आग-बबूला, विधायक इस कदर भड़क उठे कि युवक की वहां जमा भीड़ के आगे ही पिटाई करनी कर दी शुरू, इसके बाद विधायक ने गनमैनों से भी युवक को पिटवाया, अब इस घटना का वीडियो हो रहा है वायरल, नवरात्र के समय का रात के वक्त जागरण के समय का बताया जा रहा है वीडियो, विधायक की गुंडागर्दी को लेकर अब पंजाब की नई सरकार में कांग्रेसियों के रवैये पर खड़े हो रहे हैं सवाल

Read More »
प्रियंका गांधी का काफिला रोके जाने पर भड़के पायलट

प्रियंका का काफिला रोका तो भड़के पायलट- दलितों के प्रति भाजपा सरकार का रवैया क्यों रहता है पक्षपातपूर्ण: लखीमपुर के बाद अब प्रियंका गांधी को आगरा जाने से रोका, योगी सरकार की पुलिस ने रोका प्रियंका का काफिला, यूपी पुलिस ने प्रियंका को लिया हिरासत में, प्रियंका गांधी का काफिला रोके जाने पर भड़के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का ट्वीट- ‘आगरा में पुलिस हिरासत में अरुण वाल्मीकि की मौत और उस पर यूपी की भाजपा सरकार का है रवैया निंदनीय, प्रियंका गांधी चाहती थीं मृतक के परिजनों के आंसू पोंछना तो सरकार रोकना चाहती है लाठी-डंडे के दम पर, दलितों के प्रति भाजपा सरकार का रवैया हमेशा क्यों रहता है पक्षपात पूर्ण?, लखनऊ से आगरा जा रहीं थी प्रियंका गांधी, लखनऊ के पास ही पुलिस ने रोका प्रियंका का काफिला, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में हुई झड़प, प्रियंका गांधी के साथ हैं आचार्य प्रमोद कृष्णन, पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद आचार्य का ट्वीट- ‘प्रियंका गांधी और मुझे लखनऊ पुलिस ने ज़बरदस्ती बैठा लिया है अपनी गाड़ी में, पता नहीं कहां ले जा रही है पुलिस, इससे पहले भी लखीमपुर कांड के पीड़ितों से मिलने जाते समय रोका गया था प्रियंका का काफिला, योगी सरकार की पुलिस ने लिया था प्रियंका को हिरासत में

Read More »