Day: October 20, 2021

पंचायत चुनाव में पहले चरण की वोटिंग के लिए भारी उत्साह

पंचायत चुनाव में पहले चरण की वोटिंग के लिए भारी उत्साह, अलवर-धौलपुर की 7 पंचायतों में मतदान जारी: राजस्थान में गांव की सरकार चुनने का मौका, अलवर और धौलपुर में पंचायत चुनाव में पहले चरण की वोटिंग जारी, दोनों जिलों के 9 लाख 41 हजार 490 मतदाता करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल, सुबह 8 बजे से मतदान की प्रक्रिया हुई शुरू, शाम 5 तक होगा मतदान, स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और कोरोना संबंधी सभी दिशा-निर्देशों के साथ जारी है मतदान, राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त पीएस मेहरा ने बताया- ‘पहले चरण में 7 पंचायत समितियों में हो रहा है मतदान, इनमें अलवर में पांच और धौलपुर में दो पंचायत समितियों में वोटिंग है जारी, पहले चरण में पंचायत समिति के 153 वार्डों के लिए और 256 ग्राम पंचायतों के लिए हो रही वोटिंग, दोनों जिलों में पहले चरण के लिए बनाए गए हैं 1263 मतदान केंद्र, मतदान को लेकर वोटर्स में है उत्साह

Read More »
वरुण गांधी ने लिखा सीएम योगी को पत्र

किसानों के हित में वरुण गांधी ने लिखा सीएम योगी को पत्र, फसलों के नुक्सान के लिए मांगा विशेष पैकेज: पीलीभीत से लोकसभा सांसद वरुण गांधी ने प्रदेश में बढ़ के चलते किसानों को हुए नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र, पीलीभीत, बरखेड़ा, बीसलपुर, पूरनपुर और बहेड़ी आदि क्षेत्रों में बाढ़ के चलते फसलों को हुआ है काफी नुकसान, वरुण ने फसलों के मुआयने के बाद नुकसान का आकलन की काफी बात, साथ किसानों के पशुओं का भी हुआ है नुकसान, वरुण गांधी ने सीएम योगी से फसलों की क्षतिपूर्ति का मुआवजा और फसल बीमा का विशेष पैकेज देने का किया है अनुरोध, कहा- ‘किसानों को इस संकट की घड़ी में आर्थिक सहायता की है सख्त जरुरत’

Read More »
बीजेपी नेताओं ने किया प्रियंका को आमंत्रित

बीजेपी नेताओं ने किया प्रियंका को आमंत्रित, राजस्थान में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर उठाये सवाल: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी ने दिया नया नारा- ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’, वहीं अपने इस नारे के बाद राजस्थान बीजेपी नेताओं ने प्रियंका पर साधा निशाना, पहले से ही राजस्थान में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था बन गई है मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बड़ी मुश्किल, प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने प्रियंका गांधी को एक बार फिर बुलाया राजस्थान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘जमवारामगढ़ में महिला की निर्मम हत्या का मामला आया है सामने, टि्वटर पाॅलिटिक्स से समय निकालकर राहुल व प्रियंका गांधी काे यहां आकर बहन-बेटियाें पर हाे रहे अत्याचार की लेनी चाहिए सुध, साथ ही सीएम से कानून व्यवस्था पर मांगना चाहिए जवाब’, तो वहीं राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कहा- प्रियंका गांधी ने यूपी में नारा दिया है कि वह लड़की है और लड़ सकती है, ऐसे में उन्हें जमवारामगढ़ में हुई घटना काे भी देखना हाेगा, क्या उन्हें महिलाएं यूपी में ही असुरक्षित लग रही है, शर्मनाक तथ्य ये है कि राजस्थान में बहु-बेटियाें के प्रति अपराध है अव्वल’

Read More »
gehlot

दीवाली से पहले होंगी राजनीतिक नियुक्तियां, मंत्रीमंडल फेरबदल के लिए सीएम गहलोत फिर जाएंगे दिल्ली: राजनीतिक नियुक्तियों की बाट जो रहे कांग्रेस नेताओं और विधायकों को मिली खुशखबरी, दीवाली से पहले होंगी प्रदेश में बहुप्रतीक्षित राजनीतिक नियुक्तियां, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान- ‘दिवाली तक सबको मिल जाएगी राजनीतिक नियुक्तियों की खुशखबरी,’ वहीं मंत्रिमंडल फेरबदल के सवाल पर बोले डोटासरा- कैबिनेट विस्तार/फेरबदल पर हमसे ज्यादा आलाकमान का है फोकस,’ हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की दिल्ली दौरे के दौरान राहुल और प्रियंका गांधी से मंत्रिमंडल फेरबदल पर हो चुकी है पहले दौर की चर्चा, ऐसे में माना जा रहा है अब जल्द ही एक बार फिर दिल्ली दौरे पर जांएगे मुख्यमंत्री गहलोत, जहां इस बार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी लगाएंगी कैबिनेट फेरबदल की सूची पर मुहर

Read More »